Sunday, March 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्मानाहिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंसराज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीमानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्रीहरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लालअंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विजदुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस

March 15, 2025 10:07 PM

हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) से लाइसेंस प्राप्त हो गया है। यह उपलब्धि हरियाणा के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

 

नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट की परियोजना को अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जल्द ही  हिसार से विमान सेवा का  शुभारंभ किया जाएगा। 

 

पहले चरण में 5 शहरों से जुड़ेगा हिसार

 

श्री विपुल गोयल ने बताया कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्याजम्मूजयपुरदिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इस एयरपोर्ट का संचालन और रखरखाव AAI द्वारा किया जाएगा।

 

503 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक टर्मिनल

 

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार 503 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

इसके साथ ही हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैजिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा।

 

रात में भी उड़ान सेवा की योजना

 

मंत्री श्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार ने नाइट लैंडिंग की अनुमति के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हैजिससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिल सकें। AAI यहां अपना प्रोजेक्ट ऑफिस भी स्थापित कर रही हैजिससे परिचालन में और तेजी आएगी।

 

हरियाणा के आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

 

हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगाबल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारपर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा का यह नया हवाई अड्डा प्रदेशवासियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की नई उड़ान हैजो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्री
हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
अंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विज
दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा: सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची...', हरियाणा में BJP नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान हरियाणा: CBI ने रोहतक में आयकर अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा