Sunday, March 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्मानाहिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंसराज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीमानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्रीहरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लालअंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विजदुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

March 15, 2025 10:06 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आगामी मानसून के मौसम में राज्य में जलभराव रोकने के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया हैं कि वे अपने क्षेत्रों में नालों की सफाई और नहरों की डिसिल्टिंग करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावाउपायुक्त बाढ़ नियंत्रण के लिए चल रही परियोजनाओं की निरंतर समीक्षा करें और समयबद्ध तरीके से उन परियोजनाओं को पूरा करवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी परियोजना में कोई कमी पाई जाती है या परियोजना में किसी प्रकार की देरी होती हैतो उपायुक्त संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी तय करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई करें।

 

मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी भी उपस्थित रही।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने राज्यभर में स्टोन स्टडस्टोन स्टीनिंगनालों की रीमॉडलिंगस्थायी पंप हाउसों के निर्माणनिचले इलाकों में पाइपलाइन बिछाने और बाढ़ के पानी को नालों में गिराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नदी के जो तटबंध गांवों की तरफ लगते हैंउन तटबंधों की मजबूती पुख्ता की जाए। इसके अलावाभूमि कटाव को रोकने के लिए पत्थर के स्टड बनाएं जाएं। उन्होंने बाढ़ नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में बनाए गए स्टोन स्टड की समीक्षा करने के आदेश दिए ताकि जरूरत के अनुसार समय पर मरम्मत की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया जाना चाहिए और संबंधित उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में सभी स्टड का सर्वेक्षण करना चाहिए और यदि कोई लापरवाही पाई जाती हैतो दोषी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

यमुना में न डाला जाए सीवेज का पानी

 

मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यमुना नदी में सीवेज का पानी या प्रदूषित नाला नहीं गिरना चाहिए क्योंकि यमुना को साफ करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें सीवेज के पानी के बहाव के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने विशेष रूप से पानीपतसोनीपतपलवल और यमुनानगर जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने जिलों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित करें ताकि प्रदूषित पानी को यमुना में जाने से रोका जा सके।

 

मुख्यमंत्री ने यमुना नदी को स्थायी रूप से साफ करने के लिए हरियाणा की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अधिकारियों को रेवाड़ी के मसानी बैराज में 6 एसटीपी के कामकाज की निगरानी करने और उनके रखरखाव को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

सिंचाई जल का समान वितरण किया जाए सुनिश्चित

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी का समान व समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी स्त्रोंतों से उपलब्ध जल का प्रबंधन सही ढंग से करते हुए प्रदेश के हर इलाके में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

 

मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी बड़ी नहरों की सफाई और पुरानी नहरों की मरम्मत करने व रिमॉडलिंग करने के भी निर्देश दिए। ऐसी परियोजनाओं की प्राथमिकता सूची बनाई जाए और सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि नहरों का सफाई अभियान वार्षिक आधार पर चलाए जाने चाहिएं।

 

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पेयजल आपूर्ति के लिए जलाशयों की सफाईरॉ वाटर की आपूर्तिटैंकर्स की आवश्यक संख्या आदि के लिए समुचित व्यवस्था की जाए।

 

बाढ़ नियंत्रण के लिए 657.99 करोड़ रुपये की 352 योजनाएं स्वीकृत

 

हरियाणा राज्य सूखा राहत एवं बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की बैठक में राज्य में बाढ़ नियंत्रण के लिए 657.99 करोड़ रुपये (स्टेट हेड + एचडब्ल्यूआरए फंड) की 352 योजनाओं को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अल्पावधि योजनाओं के साथ-साथ पंपों की खरीद को भी तुरंत शुरू किया जाए और 30 जून से पहले उन्हें समय पर पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा प्रस्तावित मध्यम एवं दीर्घकालिक योजनाओं को इस वर्ष मई में होने वाली बाढ़ पूर्व समीक्षा बैठक के बाद शुरू किया जाएगा।

 

बैठक में बताया गया कि बाढ़ नियंत्रण के लिए 619 योजनाएं पूरी हो चुकी हैंजबकि 302 योजनाओं पर काम चल रहा है। बैठक में हाई-सबसर्फेस वाटर लेवल (एसएसडब्ल्यूएल) वाले स्थायी जलभराव वाले क्षेत्रों में बाढ़ के पानी की निकासी के लिए विभिन्न प्रकार के पंपमोटरपैनल आदि की खरीद और पाइपलाइन बिछाने की भी समीक्षा की गई।

 

बैठक के दौरानमुख्यमंत्री ने बाढ़ नियंत्रण के लिए अल्पकालिकमध्यम अवधि और दीर्घकालिक परियोजनाओं के संबंध में सभी उपायुक्तों से जिलावार रिपोर्ट भी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी कुशलता से काम करें और सुनिश्चित करें कि ये परियोजनाएं निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी हों।

 

फसल विविधीकरण के लिए किसानों को करें जागरूक

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाएं और उन्हें धान जैसी पानी की अधिक खपत वाली फसलों की खेती करने की बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करें।

 

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगीराजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्तायुक्तराजस्व डॉ सुमिता मिश्रामुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण कुमार गुप्तासिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल और हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण की अध्यक्षा श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्री
हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
अंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विज
दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा: सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची...', हरियाणा में BJP नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान हरियाणा: CBI ने रोहतक में आयकर अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा