Monday, March 17, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा CM आज पहली बार बजट पेश करेंगे, महिलाओं को 2100 महीना, युवाओं को हर साल 40 हजार नौकरीचंडीगढ़:सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे बजट , बजट के बाद होगी जलेबी पार्टी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के निमंत्रण को गोहाना से आएंगे कारीगरगोहाना के विख्यात लाला मातूराम हलवाई के पोते नीरज खुद आएंगे चंडीगढ़ , गोहाना में सबसे पुरानी दुकान पर जाकर खुद सहकारिता मंत्री ने दिया न्यौता सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र उपरांत परोसी जाएगी गोहाना की देसी घी की जलेबीहरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक कहा है कि हम हरियाणा में 22 जिले हैं संगठन के लिए आज से 27 जिले बना रहे हैं ,फरीदाबाद,सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा में संगठन के लिए आज से पांच अलग जिले बनाए गए हैं पांच नए जिलों के नाम हाँसी, गोहाना ,डबवाली बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर है।दिल्ली में 16-17 मार्च को कई देशों के खुफिया प्रमुखों की मीटिंग, अजीत डोभाल करेंगे अध्यक्षता आज से 20 मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे न्यूजीलैंड के PM क्रिस्टोफर लक्सनयूपी: आज होगा बीजेपी के जिला अध्यक्षों के नाम का ऐलानइंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा नासा का क्रू-10 दिल्ली: प्रवेश वर्मा के साथ आज करेंगे कई प्रोजेक्ट का जायजा लेंगे LG और CM
 
Haryana

दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

March 15, 2025 10:03 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को अपने जीवन में धारण करना होगा। इन उपदेशों के माध्यम से ही विश्व को एक मंच पर लाया जा सकता है, क्योंकि इन उपदेशों में ही पूरे विश्व की चिंता, भय, आतंकवाद तनाव सहित तमाम समस्याओं का समाधान निहित है। इतना ही नहीं, विश्व की तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए इस दिव्य ग्रंथ से ज्ञान और कर्म करने का संदेश मिलता है।

            मुख्यमंत्री शनिवार को लाडवा हिन्दु हाई स्कूल के प्रांगण में श्री कृष्ण कृपा के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय दिव्य गीता सत्संग के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन कर आरती की और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिव्य गीता सत्संग के लिए 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की।

            मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल से संतों और गुरुओं ने आध्यात्म की सच्ची राह दिखाने का काम किया है। इसी परंपरा को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद आगे बढ़ाने के लिए एक संवाहक का काम कर रहे हैं। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों का विश्व के कोने-कोने में प्रचार प्रसार कर रहे है। स्वामी ज्ञानानंद के प्रयासों से ही गीता जयंती के छोटे से समारोह को वर्ष 2016 से अंतरराष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाने लगा है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन देश में ही नहीं अपितु मॉरीशस, लंदन, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, कनाडा में आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन में गीता ज्ञान संस्थानम का भी अहम योगदान रहा है। इस संस्थान में गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अच्छे प्रचारक भी तैयार किए जा रहे है।

            उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों में 21वीं सदी की सभी समस्याओं का समाधान और मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया गया है। इन अमर संदेशों से पूरे विश्व को एकता और भाईचारे को एक सूत्र में बांधा जा सकता है।

            गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दिव्य गीता सत्संग के पहले दिन पवित्र ग्रंथ गीता प्रारंभ होने की कथा को सबके समक्ष रखा और बताया कि पवित्र ग्रंथ गीता में 700 श्लोक है। इन श्लोकों में चिंता, भाव, आस्था और विश्व की तमाम समस्याओं का समाधान करने का मार्ग दिखाया गया है।

            उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ही पवित्र ग्रंथ गीता की रचना हुई। इस पावन धरा पर 5162 वर्ष पूर्व महाभारत युद्ध के दौरान  भगवान श्री कृष्ण ने पूरी मानवता को कर्म करने का संदेश दिया। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने पवित्र ग्रंथ गीता के पहले श्लोक की व्याख्या को हजारों श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया।

            सत्संग कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधानसभा सत्र में विपक्ष के सभी लोगों को ध्यान से सुना और उनका जवाब भी दिया, लेकिन जब सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए करवाए गए कार्यों को रखा तो विपक्ष के सभी लोग सदन छोड़कर बाहर चले गए।

            उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट विधानसभा में 17 मार्च को प्रस्तुत किया जाएगा। यह गरीब, किसानों, महिलाओं और युवाओं सहित हर वर्ग के कल्याण का बजट होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा CM आज पहली बार बजट पेश करेंगे, महिलाओं को 2100 महीना, युवाओं को हर साल 40 हजार नौकरी
चंडीगढ़:सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी पेश करेंगे बजट , बजट के बाद होगी जलेबी पार्टी, सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के निमंत्रण को गोहाना से आएंगे कारीगरगोहाना के विख्यात लाला मातूराम हलवाई के पोते नीरज खुद आएंगे चंडीगढ़ , गोहाना में सबसे पुरानी दुकान पर जाकर खुद सहकारिता मंत्री ने दिया न्यौता सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र उपरांत परोसी जाएगी गोहाना की देसी घी की जलेबी हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल कौशिक कहा है कि हम हरियाणा में 22 जिले हैं संगठन के लिए आज से 27 जिले बना रहे हैं ,फरीदाबाद,सोनीपत, गुरुग्राम, हिसार, सिरसा में संगठन के लिए आज से पांच अलग जिले बनाए गए हैं पांच नए जिलों के नाम हाँसी, गोहाना ,डबवाली बल्लभगढ़ और गुरुग्राम महानगर है। जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्री
हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
अंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विज