हरियाणा के राज्यपाल के आदेशानुसार, हरियाणा सिविल सचिवालय के श्री राजेश कुमार को मंत्री सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से उनके प्रमोशन के आदेश जारी किए।
श्री राजेश कुमार ने 8 अगस्त 1995 को सरकारी सेवा में प्रवेश किया था और वर्तमान में वे मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेन्द्र सिंह के निजी सचिव (PS) के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, वे 2019 से 2024 तक हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला और 2014 से 2018 तक मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह के साथ कार्य कर चुके हैं।
श्री कुमार को उनकी जनसेवा के प्रति निष्ठा और समर्पण के लिए जाना जाता है। सचिवालय में वे अपनी मिलनसार और सौम्य मुस्कान के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी इस पदोन्नति से प्रशासनिक सेवा में नई ऊर्जा का संचार होगा।