Monday, March 10, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
चैंपियंस ट्रॉफी में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्रपीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाईरोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी... भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी hPM मोदी से मिले सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष के नामों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चाICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसलानवनियुक्त प्रधान बने एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा कामी का ब्राह्मण वेल्फेयर सभा (रजिo)सेक्टर 15 पंचकूला में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गयापानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज, 12 मार्च को घोषित होंगे परिणामICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आज, भारत की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना कर रहे फैंस
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ

March 08, 2025 05:13 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।  

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है।  यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी  और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है।   यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।  आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है।

 

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है।  

 

श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।  उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।  

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर - 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।  

 

कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी।  

 

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का  भरपूर मनोरंजन करवाएंगे।  इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

 

बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।  

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नवनियुक्त प्रधान बने एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा कामी का ब्राह्मण वेल्फेयर सभा (रजिo)सेक्टर 15 पंचकूला में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया
पानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज, 12 मार्च को घोषित होंगे परिणाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका को सम्मानित कराने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स का लिया संज्ञान संबंधित विभाग से मांगी समयबद्ध रिपोर्ट ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा जहां केवल महिलाएं ही रक्तदाता - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री ने करी घोषणा
राजेश कुमार हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्री सचिव के पद पर पदोन्नत
भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होने वाला है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध हरियाणा ने हरित ऊर्जा ओपन एक्सेस को नए संशोधन के साथ किया सशक्त
आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर योगगुरु रामदेव ने सौहार्दपूर्ण भेंट की।