Sunday, March 09, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
चैंपियंस ट्रॉफी में मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्रपीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने दी टीम इंडिया को जीत की बधाईरोहित-श्रेयस का तूफान, स्पिनर्स की चकरी... भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीती चैम्पियंस ट्रॉफी hPM मोदी से मिले सीएम योगी, प्रदेश अध्यक्ष के नामों और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चाICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसलानवनियुक्त प्रधान बने एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा कामी का ब्राह्मण वेल्फेयर सभा (रजिo)सेक्टर 15 पंचकूला में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गयापानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज, 12 मार्च को घोषित होंगे परिणामICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल आज, भारत की जीत के लिए देशभर में पूजा-अर्चना कर रहे फैंस
 
Haryana

प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, मुख्यमंत्री ने करी घोषणा

March 08, 2025 07:30 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में वहां की महिलाओं का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैंतो परिवारसमाज और देश सब आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास और गर्व है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत में अगर किसी का सबसे बड़ा योगदान होगा तो वो इस देश की माताओं बहनों बेटियों का होगा।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।


कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याणमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित थी। मुख्यमंत्री ने परम्परागत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


महिलाओं को विशेष दिनों में मिलने वाली छुट्टियों में की गई बढ़ोतरी

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महिला कल्याण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के कार्यालयों में नियमित महिला सरकारी कर्मचारियों को अब प्रतिवर्ष 20 की बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। इसी प्रकार हरियाणा कौशल रोजगार निगम में काम कर रही महिला कर्मियों को प्रतिवर्ष 10 छुट्टियां मिलती थी। अब इन वार्षिक अवकाश के अलावा महिला कर्मचारियों को प्रतिमाह एक अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। इस तरह इन कर्मचारियों को 10 की बजाय 22 छुट्टियां मिलेगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश की महिलाओं को डेयरी इकाइयां स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने हरियाणा में महिला कृषि वृद्धि योजना शुरू करके कृषि परिवारों में महिलाओं की पशुधन पालनमधुमक्खी पालनझोंगा पालनडेयरी फार्मिंग और अन्य कृषि उद्यम जैसी गतिविधियों के लिए ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का संकल्प लिया था।

 

मुख्यमंत्री ने की तीन नए पोर्टलों की शुरूआत

 

इसके अलावा श्री नायब सिंह सैनी ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश में 44 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन और बाल भवन चरखी दादरी का शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने घरेलू हिंसा शिकायत पंजीकरण और निगरानी के लिए पोर्टलआपकी बेटी-हमारी बेटी के लिए एमआईएस पोर्टल और एसएनपी मांग और आपूर्ति पोर्टल का शुभारंभ किया।

 

लैंगिक समानता को एक नारा नहींबल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन  केवल महिलाओं का सम्मान करने का है बल्कि उनके प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी है। अगर आज हम दुनियाँ को सुंदरसशक्त और सुद्रढ़ रूप में देखते है तो उसमें महिलाओं का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि यदि हमें विकसित भारत बनाना हैतो इसके निर्माण में महिलाओं की बराबर की भागीदारी तेजी से सुनिश्चित करना जरूरी है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का थीम भी ’लैंगिक समानता के लिए कार्य में तेजी लाना’ है। उन्होंने कहा कि हमें लिंगानुपात में बराबरी लाने के लिए अपने प्रयासों को और तेज करना होगा। लैंगिक समानता को एक नारा नहींबल्कि एक जन आंदोलन का रूप देना होगा ताकि हर बेटी और हर महिला को उसकी पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिले।

 

मेरी सफलता में मेरी माताजी का बहुत बड़ा योगदान है-मुख्यमंत्री

 

उन्होंने कहा कि जिससे जीवन का हर एक दिन हो उसके लिए कोई एक दिन तय नहीं किया जा सकता। पर उन्हें सम्मान देने के लिए उसके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए यह एक दिन एक अवसर के रूप में हो सकता है। 8 मार्च की यह तारीख उसी सम्मान और सत्कार का प्रतीक है। उन्हें खुशी है कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें हमारी माताएं -बहने आगे  हो। उन्होंने कहा कि कहा जाता है कि हर सफल इंसान के पीछे किसी महिला का हाथ होता है बिल्कुल सही कहते हैं। मेरे अपने जीवन में मेरी सफलता में मेरी माताजी का बहुत बड़ा योगदान है।

 

लिंगानुपात में हुआ अभूतपूर्व सुधार

 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाकर उनका सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता भी है और संकल्प भी। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में महिलाओं के प्रति वातावरण भी बदला है और महिलाओं का सम्मान भी बढ़ा है। जब हमने प्रदेश की बागडोर सम्भाली तब लिंगानुपात और कन्या भ्रूण हत्या के मामले में स्थिति बड़ी चिंताजनक थी। हरियाणा को बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में देखा जाता था परंतु प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पानीपत की ऐतिहासिक धरती से ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद प्रदेश का लिंगानुपात जो वर्ष 2014 में 871 था वह अब बढकर 916 हो गया है। आज हरियाणा बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में नहीं बल्कि बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में जाना जाता है। आज हरियाणा की बेटियाँ खेलों में मेडल भी ला रही हैऔर सेना में जाकर देश की रक्षा भी कर रही है।

 

नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए ‘विस्तृत क्रेच नीति’ लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए है। आज राज्य में 64 हजार 500 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक ऋण लेने पर स्टाम्प शुल्क से छूट भी दी गई है। अब प्रदेश में 33 प्रतिशत राशन डिपो महिलाओं को देने शुरू किये गये हैं। गत चार माह में 252 राशन डिपो महिलाओं को आवंटित किए जा चुके हैं। प्रदेश में कामकाजी महिलाओं के नन्हें बच्चों की देखभाल के लिए ‘विस्तृत क्रेच नीति’ लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। इस समय प्रदेश में 572 आंगनवाड़ी कम क्रेच और 273 स्टैंडलोन क्रेच चल रहे हैं। इसके अलावा 4 हजार प्ले-वे स्कूल खोले गये हैं। इस साल इनकी संख्या 8 हजार करने का लक्ष्य है। लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने मे ंसहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 2 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। हम ’नमो ड्रोन दीदी’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए 5 हजार महिलाओं को ड्रोन पायलट प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। अब तक 100 महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकरउन्हें मुफ्त ड्रोन भी दिए जा चुके हैं।

 

पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में खोले गए 72 नये राजकीय कॉलेजजिनमें 29 लड़कियों के

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ हम उनकी सुरक्षा के लिए भी कृतसंकल्प हैं। हर समय उनकी मदद के लिए ‘महिला हेल्पलाइन 1091 नम्बर’ स्थापित किया गया है। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में 31 महिला पुलिस थाने स्थापित किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल 33 महिला थाने हो गए हैं। इसी प्रकारबेटियों की शिक्षा के लिए हमने कई कदम उठाये हैं। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश में कुल 72 नये राजकीय कॉलेज खोले गएजिनमें से 29 लड़कियों के हैं।

 

समान अवसर और समान अधिकार से होता है सशक्त राष्ट्र का निर्माण

 

उन्होंने कहा कि लैंगिक समानता केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं हैबल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब हम महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर देते हैंतो पूरा समाज आगे बढ़ता है। जब महिलाओं को सम्मान अवसर और समान अधिकार मिलते हैंतब एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है।

 

मुख्यमंत्री ने लिंगानुपात  पोषण सुधार में उल्लेखनीय कार्य करने वाले इन जिलों को किया सम्मानित

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने लिंगानुपात में सुधार हेतु जिलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। करनाल और यमुनानगर जिले को संयुक्त रूप से पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने करनाल के उपायुक्त श्री उत्तम सिंह और यमुनानगर के उपायुक्त श्री पार्थ गुप्ता को 2.50-2.50 लाख रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। जिला महेंद्रगढ़ को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त डाॅ विवेक भारती को 3 लाख रुपये और जिला भिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उपायुक्त श्री महावीर कौशिक को 2 लाख रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों की पोषण स्थिति में अधिकतम सुधार लाने के लिए तीन सर्वश्रेष्ठ जिलों को पोषण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने उपायुक्त यमुनानगर को प्रथमउपायुक्त कुरुक्षेत्र को द्वितीय तथा उपायुक्त भिवानी को तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए क्रमश 2 लाख रुपयेएक लाख रुपये तथा 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की।

 

मुख्यमंत्री ने  जिला करनाल की श्रीमती शांता रंगा को 5 लाख रुपये की राशि का श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कारजिला हिसार की कुमारी बाला वर्मा और जिला जींद की रेखा रानी धीमान को 1.50-1.50 लाख रुपये की राशि के इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए - श्रीमती श्रुति चौधरी

 

इस अवसर पर संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक योजनाएं और कार्यक्रम चलाए गए हैजिसका सीधा लाभ हमारी माताओं और बहनों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दिन रात प्रदेश के विकास के लिए नोन स्टाॅप गति से कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की पावन धरती से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश पूरे विश्व को दिया।

 

विधायी कार्यों से महिलाओं और विद्यार्थियों को जागरूक  करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगेहरविंद्र कल्याण

 

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि हमारी बेटियों में प्रतिभा कूट कूट कर भरी है और आज बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बहन बेटियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए अनेक ठोस कदम उठाए है परंतु सरकार के साथ साथ हम सबको मिलकर इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विधाययी कार्यों को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा विधानसभा द्वारा लोकसभा और राज्य सरकार के सहयोग से आने वाले समय में महिलाओं और विद्यार्थियों के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर कालका की विधायिका शक्ति रानी शर्मामहिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपालमुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डाॅ साकेत कुमारउपायुक्त श्रीमती मोनिका गुप्ताविधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्तामहापौर कुलभूषण गोयलप्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारियाबीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मामीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य अधिकारी  प्रदेशभर से आई महिलाएं उपस्थित थी।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नवनियुक्त प्रधान बने एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा कामी का ब्राह्मण वेल्फेयर सभा (रजिo)सेक्टर 15 पंचकूला में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया
पानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज, 12 मार्च को घोषित होंगे परिणाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका को सम्मानित कराने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स का लिया संज्ञान संबंधित विभाग से मांगी समयबद्ध रिपोर्ट ऐसा रक्तदान शिविर पहली बार देखा जहां केवल महिलाएं ही रक्तदाता - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
राजेश कुमार हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्री सचिव के पद पर पदोन्नत
भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होने वाला है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ हरियाणा ने हरित ऊर्जा ओपन एक्सेस को नए संशोधन के साथ किया सशक्त
आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर योगगुरु रामदेव ने सौहार्दपूर्ण भेंट की।