Sunday, March 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्मानाहिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंसराज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीमानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीकिसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्रीहरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लालअंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विजदुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों को जिन्होंने अवैध तरीके से भेजा था उनके खिलाफ भी केस दर्ज होने चाहिए, पूर्व में उन्होंने बतौर गृह मंत्री कबूतरबाजी खत्म करने के लिए दो एसआईटी बनाई थी जिसने सैकड़ों लोगों को पकड़ा था : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

February 07, 2025 03:11 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के आरोप कि भाजपा उनके उम्मीदवारों को प्रलोभन दे रही है पर पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पागल हो गई है। अभी परिणाम ही नहीं आए तो हारे हुए को क्यों कोई संपर्क करेगा। सभी सर्वे बता रहे हैं कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी हार रही है।

श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

अमेरिका द्वारा गत दिनों भारतीयों को डिपोर्ट के सवाल पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जो लोग डिपोर्ट हुए हैं वह अवैध तरीके से विदेश गए थे और जिन लोगों ने उन्हें भेजा था वह अवैध तरीके से भेजा था। इनके खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए। वह जब गृह मंत्री थे तो उन्होंने दो एसआईटी बनाई थी। पहली बार कबूतरबाजी के मामलों में 600 आरोपी पकड़े गए थे जबकि दूसरी बार में 550 लोग अंदर किए थे। लोगों को जायज तरीके से विदेश जाना चाहिए।

हम परिवहन विभाग का डिजिटलीकरण कर रहे हैं, हम ट्रैकिंग साफ्टवेयर बना रहे हैं जिससे बसों की स्थिति का पता चलेगा : परिवहन मंत्री अनिल विज

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि परिवहन विभाग में ऐप बनाई जा रही है जिसमें  क्रास बार की भी सुविधा की जा रही है। हम डिजिलिटीकरण कर हैं, ट्रैकिंग साफ्टवेयर बना रहे हैं जिससे पता चलेगा कि कौन सी बस कहां चल रही है जिससे यात्रियों व विभाग को बस की सही स्थिति का पता चलेगा। इसी प्रकार जैसे हवाई अड्‌डों पर डिजिटल डिस्पले बोर्ड लगे होते हैं, हम बस स्टैंड पर भी ऐसे डिस्पले बोर्ड लगाएंगे जिससे बसों के आवगन की जानकारी मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
जिला प्रशासन व खनन विभाग द्वारा 1487 वाहनों की चैकिंग के दौरान 27 वाहनों के चालान कर 2 लाख 88 हजार रुपये का लगाया गया जुर्माना हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत:-कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों को कृषि में नवीनतम तकनीकों को अपनाना चाहिए : कृषि मंत्री
हरियाणा में भाजपा की लहर, अंबाला छावनी में बड़ी जीत – केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
अंबाला छावनी के विकास में मनोहर लाल का अहम योगदान: अनिल विज
दुनिया के मार्गदर्शक बनने के लिए पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को बनाना होगा जीवन का आदर्श -मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा: सोनीपत में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या राज्य में कानून व्यवस्था नहीं बची...', हरियाणा में BJP नेता की हत्या पर कांग्रेस का बयान