Tuesday, October 22, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पंजाब उपचुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की,इस सूची में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, रवनीत सिंह बिट्टू, पार्टी नेता सुनील जाखड़, तरुण चुघ, अनुराग ठाकुर के नाम शामिलकेन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री के साथ मैट्रो रेल के विस्तारीकरण और आरआरटीएस को स्थापित करने के लिए हुई बैठकमुख्यमंत्री को दिया दादा बाढ़देव जन्मोत्सव का निमंत्रणमुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व समाज के कई अग्रणी लोगों की अगुवाई में सीएम आवास पहुंचे हरियाणा भर से लोगचंडीगढ़:कृषि विभाग का बड़ा एक्शन,24 कर्मचारी और अधिकारी निलंबित,मंडियों में फसल खरीद और उठान में लापरवाही के चलते हुए सस्पेंडचंडीगढ़;:हरियाणा में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली,हरियाणा सरकार ने अधिसूचित अवकाश किया घोषितहरियाणा में रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को बनाया गया मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरीकैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तत्रेया से की मुलाकात
 
Haryana

मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी व समाज के कई अग्रणी लोगों की अगुवाई में सीएम आवास पहुंचे हरियाणा भर से लोग

October 22, 2024 07:48 PM

मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी द्वारा अनुसूचित वंचित जातियों के लिए आरक्षण में उप-वर्गीकरण को लागू किए जाने पर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी व समाज के अग्रणी लोगों की अगुवाई में प्रदेश से वंचित जातियों के गणमान्य प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री  आवास चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में हरियाणा अनुसूचित वंचित जाति समाज की ओर से सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय(सेवा) मंत्री श्री कृष्ण बेदी व विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने अनुसूचित वंचित जातियों सहित पूरे प्रदेश की जनता को नमन करते हुए कहा कि अनुसूचित वंचित जातियों की सभी तरह की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

समाज द्वारा दिए गए निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी की अगुवाई में समाज द्वारा निर्धारित हरियाणा में किसी एक जगह आयोजित रैली में पहुंचने की भी स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने डीएससी में शामिल एक-एक जाति का नाम लेते हुए सभी जातियों को प्रणाम किया और कहा कि सीएम हाउस की मालिक हरियाणा की जनता है। मुझे आपने यहां बतौर चौकीदार की जिम्मेवारी दी है, उसे निभा रहा हूं।

भाजपा युवाओं के साथ राजनीति नहीं करती-मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने प्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि भाजपा युवाओं के साथ राजनीति नहीं करती। जब मैंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल जी के आशीर्वाद से कार्यभार संभाला था तो 15000 नौकरियों के लिए युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए थे। इस पर युवा विरोधी कांग्रेस चुनाव आयोग तक पहुंची और युवाओं को नियुक्ति पत्र देने का विरोध किया। आयोग ने चुनाव परिणाम आने तक रोक लगा दी, लेकिन हमारी सरकार ने वायदे को पूरा करते हुए चुनाव परिणाम आते ही 25000 घरों में रोजगार दिया। सरकार का प्रयास है कि सामान्य घरों में भी एचसीएस एवं आईएएस स्तर के अधिकारी हों।

संवाद स्थापित कर साधा विपक्ष पर निशाना-मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही कुछ नेताओं के यहां घोड़े आ गए थे। जलेबियां पहुंच गई थी लेकिन हरियाणा की दो करोड़ 80 लाख जनता ने हवा का रुख मोड दिया।

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने अपने संबोधन में  मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को दलित हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित वंचित जातियों की आरक्षण में वर्गीकरण की लड़ाई हरियाणा के गठन के समय से है। वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. श्री भजन लाल ने इन जातियों को हक दिया था, लेकिन वर्ष 2005 में कांग्रेस सरकार में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समाज से यह अधिकार छीन लिया था। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अब इस जख्म पर न केवल मरहम लगाने का काम किया, बल्कि अच्छी दवा भी दी है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने 2020 में शिक्षा में यह अधिकार दे दिया था। अब नौकरियों मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने वर्गीकरण के लिए जो रिपोर्ट को मंजूरी दी है, उससे अनुसूचित वंचित समाज मुख्यमंत्री का आभारी है। कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण बेदी ने निकाय चुनावों में भी इसी प्रकार से आरक्षण की व्यवस्था करने, समाज से किसी प्रतिनिधि को राज्यसभा में भेजने, अस्थाई सफाई कर्मचारियों को स्थाई करने सहित कई मांगों को लेकर मांग पत्र भी मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी को सौंपा।

इस अवसर पर स्वामी स्वदेश कपूर, बवानीखेड़ा से विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री श्री बिशंबर वाल्मीकि, पूर्व विधायक श्री अनूप धानक, स्वामी संगमनाथ, पूर्व विधायक ईश्वर प्लाका, आयोग चेयरमैन रामअवतार वाल्मीकि, पूर्व विधायक श्री कुलवंत बाजीगर, पूर्व एचसीएस अधिकारी श्री अमरजीत सिंह सहित अनुसूचित वंचित जातियों के हरियाणा भर से आए गणमान्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
केन्द्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री के साथ मैट्रो रेल के विस्तारीकरण और आरआरटीएस को स्थापित करने के लिए हुई बैठक
मुख्यमंत्री को दिया दादा बाढ़देव जन्मोत्सव का निमंत्रण चंडीगढ़:कृषि विभाग का बड़ा एक्शन,24 कर्मचारी और अधिकारी निलंबित,मंडियों में फसल खरीद और उठान में लापरवाही के चलते हुए सस्पेंड
चंडीगढ़;:हरियाणा में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली,हरियाणा सरकार ने अधिसूचित अवकाश किया घोषित
हरियाणा में रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को बनाया गया मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण
अंबाला:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का परिवहन विभाग सँभालते ही बड़ा एक्शन, विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड पर किया औचक निरिक्षण, इस दौरान दुकानदारों को को दुकान सें आगे समान रखने पर लगाई लताड़, जांच करने के दिए निर्देश साथ ही बस स्टैंड पर अव्यवस्था पाए जाने पर अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के दिए निर्देश !* चण्डीगढ़--ग्रुप सी और डी के 25000 युवाओं की नियुक्ति का मामला,25000 युवाओं का होगा मेडिकल,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी,रिपोर्ट दोपहर 1 से शाम 5:00 बजे मुख्यालय पहुंचाई जाए ,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी
अंबाला:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल परिसर के समक्ष नवनिर्मित एस्कलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया
कुछ ही देर में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के ऑर्डर जारी हो सकते है- सूत्र