Tuesday, October 22, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़:कृषि विभाग का बड़ा एक्शन,24 कर्मचारी और अधिकारी निलंबित,मंडियों में फसल खरीद और उठान में लापरवाही के चलते हुए सस्पेंडचंडीगढ़;:हरियाणा में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली,हरियाणा सरकार ने अधिसूचित अवकाश किया घोषितहरियाणा में रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को बनाया गया मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरीकैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तत्रेया से की मुलाकातमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहणअंबाला:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का परिवहन विभाग सँभालते ही बड़ा एक्शन, विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड पर किया औचक निरिक्षण, इस दौरान दुकानदारों को को दुकान सें आगे समान रखने पर लगाई लताड़, जांच करने के दिए निर्देश साथ ही बस स्टैंड पर अव्यवस्था पाए जाने पर अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के दिए निर्देश !*त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लब देब से मिलने दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी। प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा*चण्डीगढ़--ग्रुप सी और डी के 25000 युवाओं की नियुक्ति का मामला,25000 युवाओं का होगा मेडिकल,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी,रिपोर्ट दोपहर 1 से शाम 5:00 बजे मुख्यालय पहुंचाई जाए ,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को करवाया पदभार ग्रहण

October 21, 2024 08:57 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी को पदभार ग्रहण करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण कुमार बेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और मुंह मीठा करवाया।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास में आगे लेकर जाएगी। हरियाणा में सभी मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। जिन उम्मीदों के साथ हरियाणा की जनता ने भाजपा को बहुमत दिया, उन पर हम सभी कड़ी मेहनत करते हुए खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर, 2024 को सभी विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी।

इस मौके पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियां देने में बाधाएं पैदा कर रही है। भर्ती रोको गैंग कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। कांग्रेस और भर्ती रोको गैंग को जनता ने नकार दिया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती आतिशी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल आरोप लगाने का काम करती है। श्री अरविंद केजरीवाल दावा करते थे कि वे सबसे पहले यमुना को स्वच्छ करेंगे, जबकि आज 10 साल बाद भी वे केवल आरोप लगा रहे हैं। वे अपने गिरेबान में झांके और केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली सरकार को दिए गए 6,000 करोड़ रुपये का हिसाब दें। आम आदमी पार्टी के डीएनए में ही केवल आरोप लगाना है।

श्री  सैनी ने कहा कि जब श्रीमती आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी, उस समय मैंने उन्हें सलाह दी थी कि वे श्री अरविंद केजरीवाल के रास्ते पर न चले। परंतु वे भी उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए आज आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस की तरह आम आदमी पार्टी भी झूठ का सहारा ले रही है।

मुख्यमंत्री ने पराली प्रबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय पंजाब को हरियाणा से सीख लेने की बात कहते हुए हरियाणा की प्रशंसा कर चुका है। हरियाणा सरकार ने पराली प्रबंधन में काफी बेहतर काम किया है। किसानों को पराली प्रबंधन के लिए 1 एकड़ पर 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। साथ ही, किसानों को पराली प्रबंधन के लिए सब्सिडी पर उपकरण भी प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान पराली न जलाएं, इससे न केवल प्रदूषण होता है बल्कि मिट्टी की उपजाऊ शक्ति भी प्रभावित होती है।

कार्यभार संभालने उपरांत सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं अंत्योदय (सेवा) मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में विभागों का आवंटन हो गया है। हम सभी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के संकल्प-पत्र में किए गए वायदों को पूरा करेंगे।
 इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चंडीगढ़:कृषि विभाग का बड़ा एक्शन,24 कर्मचारी और अधिकारी निलंबित,मंडियों में फसल खरीद और उठान में लापरवाही के चलते हुए सस्पेंड
चंडीगढ़;:हरियाणा में 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली,हरियाणा सरकार ने अधिसूचित अवकाश किया घोषित
हरियाणा में रिटायर्ड IAS अधिकारी राजेश खुल्लर को बनाया गया मुख्यमंत्री नायब सैनी का चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी
अंबाला:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का परिवहन विभाग सँभालते ही बड़ा एक्शन, विज ने अंबाला कैंट बस स्टैंड पर किया औचक निरिक्षण, इस दौरान दुकानदारों को को दुकान सें आगे समान रखने पर लगाई लताड़, जांच करने के दिए निर्देश साथ ही बस स्टैंड पर अव्यवस्था पाए जाने पर अड्डा इंचार्ज अजीत सिंह को सस्पेंड करने के दिए निर्देश !* चण्डीगढ़--ग्रुप सी और डी के 25000 युवाओं की नियुक्ति का मामला,25000 युवाओं का होगा मेडिकल,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी,रिपोर्ट दोपहर 1 से शाम 5:00 बजे मुख्यालय पहुंचाई जाए ,हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आदेश जारी
अंबाला:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल परिसर के समक्ष नवनिर्मित एस्कलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया
कुछ ही देर में सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के ऑर्डर जारी हो सकते है- सूत्र
बिजली मंत्री बनने के बाद अनिल विज का एक्शन, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश। सबसे पहले भरा खुद का बिजली बिल!! बोले अनिल विज ने बिल भर दिया तो सब भरेंगे बिल। अधिकारियों को लगाई फटकार बोले अंबाला छावनी से बिजली व्यवसाय दुरुस्त करने के दिए निर्देश। विज बोले अगर एक भी खंबा गलत जगह दिखा या बिजली की तारे ढीली दिखाई दी तो होगा बड़ा एक्शन
हरियाणा के नए विधायक 25 अक्टूबर को लेंगे शपथ, विधानसभा सचिव ने जारी किया नोटिफिकेशन
चंडीगढ़:कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रघुबीर कादियान होंगें प्रोटेम स्पीकर,विधायकों को दिलाएंगें शपथ