Sunday, September 08, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के झूठ से सावधान रहे जनता, ये बरगलाते और लूटराज चलाते हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमां शक्ति के आशीर्वाद से शक्ति रानी शर्मा ने किया चुनावी शंखनादमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली की नामांकन रैली और भव्य रोड शो में हिस्सा लियाहरियाणा में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन करेंगे भाजपा के प्रत्याशीअम्बाला और सोनीपत नगर निगमों के मेयरों और जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन द्वारा विधायक का चुनाव लड़ने पर कानूनन कोई रोक नहीं प्रदेश में 10.87 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं की गई जब्त - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवालपंचकूला के कालका विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा का रोड शो निकाला जाएगा राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा पहुंचे थोड़ी देर में एचएमटी से रोड शो किया जाएगा शुरूविनेश-बजरंग के कांग्रेस जॉइन करने पर बोले बृजभूषण- वो खिलाड़ियों का नहीं कांग्रेस का आंदोलन था
 
Haryana

नायब सैनी के अनुभव और ऊर्जा के समावेशी नेतृत्व में जीत दर्ज करेगी भाजपाः डा. पूनिया

July 23, 2024 06:30 PM
हरियाणा भाजपा प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की ऊर्जा तथा पूर्व सीएम मनोहर लाल का अनुभव और कार्यकर्ताओं का परिश्रम व जनता के समर्थन से तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा। श्री पूनिया ने कहा भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उस मिथक को तोड़ा है जो लोग कहते थे कि हरियाणा में कभी भाजपा की सरकार नहीं बन सकती। लोकसभा चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और कांग्रेस द्वारा फैलाए गए झूठे दावों को धराशाही किया। डा. पूनिया मंगलवार को पंचकूला पार्टी कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस द्वारा फैलाई गई झूठ और प्रतिकूलता के बावजूद भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 44 विधानसभाओं में बढ़त हासिल की है। हमारे कार्यकर्ताओं के परिश्रम और हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली। श्री पूनिया ने कहा कि संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए निरंतर बैठकें हो रही हैं, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी युग में सोशल मीडिया एक बड़ा हथियार उसे भी धार देने का काम किया जा रहा है।  प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश में विधानसभावार सीटों पर चर्चा हुई है, सकारात्मक फीडबैक मिला है जिसके दम पर हम विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। 
पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर श्री पूनिया ने कहा कि राजनीति में बदलाव समय की मांग होती है। परिवार व समाज में ऊर्जा और अनुभव का मिश्रण होता है। मनोहर सरकार ने हरियाणा में बुनियादी विकास के लिए बेहतरीन काम किया। पार्टी नेतृत्व ने निर्णय लिया और ऊर्जा के तौर पर नायब सैनी मुख्यमंत्री बनें। मुख्यमंत्री नायब सैनी रात दो-दो बजे तक लोगों से मिलते हैं उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। हरियाणा के जनमानस, सामान्य व्यक्ति व निम्न मध्यम वर्गीय लोगों को इसी तरह का नेतृत्व चाहिए था, जिसे पार्टी ने पूरा किया। नायब सैनी की ऊर्जा और मनोहर लाल का अनुभव तथा पार्टी के 36 बिरादरी के नेतृत्व का नायब सैनी समावेशी नतृत्व है जिसका हरियाणा में सकारात्मक असर पड़ा है।
बैठकों के बारे में पूछे गए सवाल पर बोलते हुए डा. पूनिया ने कहा कि बैठकों में कई मुद्दों पर चर्चा होती है। हम इलेक्शन मोड़ पर काम कर रहे हैं। ग्रास रूठ पर संगठन को और अधिक मजबूती दी जा रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जनहित में अहम फैसले ले रहे हैं जिन्हें जनता तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का पूरा समर्थन भाजपा के साथ है, इसलिए विधानसभा चुनाव हम पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
कांग्रेस के झूठ से सावधान रहे जनता, ये बरगलाते और लूटराज चलाते हैं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मां शक्ति के आशीर्वाद से शक्ति रानी शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली की नामांकन रैली और भव्य रोड शो में हिस्सा लिया
हरियाणा में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन करेंगे भाजपा के प्रत्याशी अम्बाला और सोनीपत नगर निगमों के मेयरों और जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन द्वारा विधायक का चुनाव लड़ने पर कानूनन कोई रोक नहीं प्रदेश में 10.87 करोड़ रुपये की अवैध शराब, मादक पदार्थ, नकद राशि व कीमती वस्तुएं की गई जब्त - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार, 1-2 दिन में हो सकता है ऐलान
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की
कुूरुक्षेत्र के डीसी सुशील सारवान का तबादला
नलवा से संपत सिंह,नारनौंद से अजय चौधरी कांग्रेस उम्मीदवार