Wednesday, April 16, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के नजदीक करीब 3 हजार एकड़ में बनेगा आईएमसी जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के अध्यक्ष की अगुवाई में शिष्टमंडल मिला राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा, कोर्ट परिसर में सुविधाएं बढ़ाने की रखी मांगरॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ईडी दफ्तर, शिकोहपुर लैंड डील मामले में आया था समनपूर्व कांग्रेसी मंत्री खाचरियावास पर ED रेड को अशोक गहलोत ने बताया निंदनीयबिहार चुनाव: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे- डिप्टी सीएम सम्राट चौधरीहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव राव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमुख्यमंत्री ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग की प्रदर्शनी का किया उद्घाटनप्रधानमंत्री की नीति, नीयत और नेतृत्व पर प्रदेश की जनता ने मुहर लगाकर तीसरी बार दिया ऐतिहासिक जनादेश — मुख्यमंत्री
 
Punjab

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे,मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया,देश और प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि की करी कामना,मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण कर सेवा भी की

June 28, 2024 04:01 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने आज गुरु की नगरी अमृतसर में स्वर्ण मंदिर श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाया। मुख्यमंत्री ने लंगर घर जाकर आम आदमी की तरह संगत में बैठकर श्री गुरु का प्रसाद लिया। उन्होंने लंगर छकने के बाद लगभग 15 मिनट बरतन सेवा भी की। उनके साथ परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल भी मौजूद रहे। इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री को सरोपा व श्री दरबार साहिब का चित्र भेंट किया गया।

        बाद में मुख्यमंत्री ने अमृतसर के निकट भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल राम तीर्थ मंदिर में भी दर्शन किए और भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि का यह तपोभूमि है। माँ सीता ने यहां लव-कुश को शिक्षा दी थी। पवित्र ग्रंथ रामायण की रचना भगवान वाल्मीकि ने की थी। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने से लोग यहां शीश नवाते हैं और भगवान वाल्मीकि का आर्शिवाद लेते हैं। मंदिर कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और भगवान वाल्मीकि जी का चित्र भेंट किया गया।

 

श्री दरबार साहिब आकर एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है- नायब सिंह

बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सिख गुरुओं की पवित्र नगरी अमृतसर में आकर मन को बड़ा सुकून मिला, ये एक पवित्र स्थान है। गुरुओं की वाणी से हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो रास्ता उन्होंने दिखाया था, हम उस पर चलकर खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा का हर व्यति स्वस्थ हो और अपने जीवन में आगे बढ़े, यही अरदास मैंने गुरु के चरणों में की है। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे एक नई ऊर्जा और शक्ति मिली है। गुरुओं के चरणों में नतमस्तक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

 

एसवाईएलः पंजाब हमारा बड़ा भाई, बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न करे- नायब सिंह

एसवाईएल के मुद्दे पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है और बड़े भाई का फर्ज है कि वो छोटे भाई को निराश न होने दे। उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा एक ही परिवार है, एक ही घर है, इसलिए बड़े भाई से वे आग्रह करते हैं कि वह हमें पानी दे।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब पुलिस ने मोहाली से हिरासत में लिया पंजाब: मंत्री धालीवाल बोले- अमृतसर मंदिर पर ग्रेनेड से हुआ हमला अमृतसर: गोल्डन टेम्पल में शख्स ने लोहे की छड़ से किया हमला, पांच लोग घायल पंजाब: गुरदासपुर में जमीन अधीग्रहण पर बवाल, पुलिस कार्रवाई में 7 जख्मी पंजाब: लुधियाना में गिरी इमारत, एक की मौत, कई श्रमिकों के दबे होने की आशंका पंजाब: किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर आज खनौरी में महापंचायत पंजाब: कांग्रेस नेता बाजवा के आरोपों पर बोले भगवंत मान- वो पौने तीन साल से आरोप लगा रहे पंजाब: बठिंडा में NIA की रेड, आरोपी पर गैंगस्टर हैप्पी पासिया से कनेक्शन का आरोप पंजाबः तरनतारन पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लैंडा हरिके गैंग के चार साथी गिरफ्तार मोहाली में तीन मंजिला इमारत गिरी, मौके पर पहुंची NDRF की टीम