Wednesday, March 26, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुएसभी जनप्रतिनिधि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करने का ले संकल्प - मुख्यमंत्रीपंजाब विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पीकर हरिवंद्र कल्याण मिलेबाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे:नायब सैनी, मुख्यमंत्रीऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-साहा रोड पर अम्बाला छावनी सीमा पर स्वागतद्वार निर्माण के लिए 34 लाख रुपए जारी किएरबी की फसलों की खरीद के लिए एजेंसियां कर लें पूरी तैयारियां, ताकि किसानों को फसल बेचने में न आए दिक्कत- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से किया एक मुश्त निपटान स्कीम-2025 का शुभारंभखेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में है हरियाणा का नाम- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
 
Haryana

गुरूकुल शिक्षा प्रणाली संस्कारों की है जननी और सामाजिक व्यवस्था का है आधार-मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा

March 23, 2025 09:16 PM

हरियाणा के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वैदिक शिक्षा की परम्परा के तौर पर गुरूकुल हमेशा से राष्ट्र व समाज को सशक्त बनाने वाले युवाओं को तैयार करने में अहम योगदान दे रहे हैं। आज हमें इस गुरुकुल परम्परा को पूरा मान-सम्मान देते हुए युवाओं व अभिभावकों को इसमें भागीदारी करने के लिए प्रेरित करना है।

मंत्री आज वैदिक ज्ञान योग महाविद्यालय गुरुकुलम, जुआं (सोनीपत) के 16वें वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आर्य समाज का आजादी के आंदोलन में बड़ा योगदान रहा है। इस विचार पर चलते हुए महापुरुषों ने न केवल राष्ट्रभाव को प्राथमिकता देते हुए एकजुटता को विस्तार दिया, बल्कि वैदिक काल की गुरूकुल व्यवस्था को निरन्तर बढ़ावा देने का काम भी किया है।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारत में गुरूकुल व्यवस्था ने निरंतर ज्ञान के सभी क्षेत्रों से विद्यार्थियों को जोड़ा है। इसी ज्ञान के बूते हमारे युवाओं ने दुनिया मे भारतीय विद्वता का झंडा लहराया है।

उन्होंने कहा कि गुरूकुल शिक्षा एक युवा के अंदर संस्कार की जननी की भूमिका निभाती है। इसमें मानव निर्माण से लेकर संस्कृति को बचाते हुए ऋषि परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लार्ड मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को बदलते हुए आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से युवाओं को परम्परा व विज्ञान से रचनात्मक तरीके से जुडऩे का अवसर दे रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इस नीति को तेजी के साथ लागू कर रहा है, जिससे अन्य राज्यों के सामने हरियाणा मिसाल बना है।

इस अवसर पर गुरुकुलम जुआं के संस्थापक संचालक आचार्य वेदनिष्ठ, स्वामी धर्मदेव, स्वामी सर्वानंद, मेजर सतपाल सिंधु, बीपीएस महिला विवि की कुलपति प्रोफेसर सुदेश और आचार्य वेदव्रत मौजूद रहे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में जानकारी देते हुए
सभी जनप्रतिनिधि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता और नशा मुक्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करने का ले संकल्प - मुख्यमंत्री
पंजाब विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्पीकर हरिवंद्र कल्याण मिले
बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे:नायब सैनी, मुख्यमंत्री
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-साहा रोड पर अम्बाला छावनी सीमा पर स्वागतद्वार निर्माण के लिए 34 लाख रुपए जारी किए
रबी की फसलों की खरीद के लिए एजेंसियां कर लें पूरी तैयारियां, ताकि किसानों को फसल बेचने में न आए दिक्कत- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र से किया एक मुश्त निपटान स्कीम-2025 का शुभारंभ खेल नीति की वजह से पूरी दुनिया में है हरियाणा का नाम- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शहीद दिवस के अवसर पर मंत्री श्री अनिल विज ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि देश की गौरवशाली परम्परा, समृद्ध संस्कृति, विविधता में एकता की याद दिलाता है बिहार दिवस : नायब सिंह सैनी