Friday, March 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मई माह में आयोजित किया जाएगा CET का पेपर, CET के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की गई ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दी जानकारीहरियाणा विधानसभा का बजट सत्र,सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चाप्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवारप्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्रीभाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बतौर मुख्यमंत्री एक साल पूरा होने पर दर्शनार्थियों का एक दल हुआ अयोध्या रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को कराया जाएगा अयोध्या दर्शन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री को एक सफल साल पूरा करने करने पर दी बधाई और आशीर्वादआज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑपरेशन सफल होगा, आतंकवादियों का सफाया करेंगे', ट्रेन हाइजैक पर बोले PAK के PM
 
Haryana

भाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

March 12, 2025 09:43 PM
नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की जनता का आभार जताया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है कि हरियाणा को सिर्फ मोदी जी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा में प्रचंड जीत के बाद नगर निगम और नगर निकाय चुनावों में भी भाजपा को अपना आशीर्वाद देने के लिए हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा, वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस ऐतहासिक जीत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली और सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है। श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सफलता की ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकसित हरियाणा बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हरियाणा की जनता ने प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन को साकार करने में अपना भरपूर आशीर्वाद दिया है। श्री शाह ने कहा कि हरियाणा के किसान, जवान और पहलवान भारत और हरियाणा का नाम विश्वभर में रोशन कर रहे हैं। हरियाणा में लगातार हो रही भाजपा की जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की जनता का आभार जताने के साथ-साथ पावन पर्व होली की भी शुभकामनाएं दी है।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मई माह में आयोजित किया जाएगा CET का पेपर, CET के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की गई ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दी जानकारी हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र,सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बतौर मुख्यमंत्री एक साल पूरा होने पर दर्शनार्थियों का एक दल हुआ अयोध्या रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को कराया जाएगा अयोध्या दर्शन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री को एक सफल साल पूरा करने करने पर दी बधाई और आशीर्वाद निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग* वोटो की गिनती शुरू मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब,पानीपत में चल रहे ईएसआई अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाकर श्रमिक वर्ग को दी जाएगी सुविधा
दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर गुमराह कर रहा है विपक्ष - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत करते राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी