Friday, March 14, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मई माह में आयोजित किया जाएगा CET का पेपर, CET के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की गई ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दी जानकारीहरियाणा विधानसभा का बजट सत्र,सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चाप्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवारप्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्रीभाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बतौर मुख्यमंत्री एक साल पूरा होने पर दर्शनार्थियों का एक दल हुआ अयोध्या रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को कराया जाएगा अयोध्या दर्शन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री को एक सफल साल पूरा करने करने पर दी बधाई और आशीर्वादआज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ऑपरेशन सफल होगा, आतंकवादियों का सफाया करेंगे', ट्रेन हाइजैक पर बोले PAK के PM
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ के लिए मीडियाकर्मियों की बसों को झंडी दिखाकर किया रवाना

February 04, 2025 07:54 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां महाकुंभ प्रयागराज के लिए मीडियाकर्मियों की 2 बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनता की सुविधा के लिए महाकुंभ प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के जरिए देश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाते हैं। महाकुंभ मेले के दर्शन व पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा हेतु राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करते हुए महाकुंभ को इस योजना में शामिल किया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाकुंभ के लिए पहले जत्थे को रवाना किया था। इस योजना के तहत प्रदेशभर से अब तक बड़ी संख्या में यात्री अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को भी देवस्थानों के दर्शन का लाभ मिले, इससे पवित्र कार्य कोई नहीं है।

 

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, सहकारिता मंत्री डॉ अरविन्द शर्मा और सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक श्री के मकरंद पांडुरंग और मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मई माह में आयोजित किया जाएगा CET का पेपर, CET के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी की गई ,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दी जानकारी हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र,सदन में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जाता है- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं रहने दी जाएगी : स्वास्थ्य मंत्री भाजपा वार्ड से लेकर विधानसभा और पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक लोगों की पहली पसंद बन चुकी : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बतौर मुख्यमंत्री एक साल पूरा होने पर दर्शनार्थियों का एक दल हुआ अयोध्या रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लाभार्थियों को कराया जाएगा अयोध्या दर्शन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री को एक सफल साल पूरा करने करने पर दी बधाई और आशीर्वाद निकाय चुनाव के लिए काउंटिंग* वोटो की गिनती शुरू मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब,पानीपत में चल रहे ईएसआई अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाकर श्रमिक वर्ग को दी जाएगी सुविधा
दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर गुमराह कर रहा है विपक्ष - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी