Thursday, December 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार ने 47 HCS अधिकारियों के किये तबादलेफिल्म तंडेल का नया गाना शिव शक्ति 22 दिसंबर को काशी के दिव्य घाटों पर होगा लॉन्चसुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे है’’- अनिल विजबिहार में 23 दिसंबर से 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत करेंगे सीएम नीतीश कुमारआर. अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यासअमित शाह के भाषण को कुछ विपक्षी सांसदों ने एडिट किया', बोले किरेन रिजिजूदिल्ली के बुजुर्गों के लिए 'संजीवनी स्कीम' का ऐलान करेंगे केजरीवाल, 1 बजे पीसीराज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में आयोजित 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का किया दौरा
 
Haryana

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में आयोजित 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का किया दौरा

December 17, 2024 06:18 PM

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित पांच दिवसीय 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी क्राफ्ट रूट्स द्वारा चंडीगढ में पहली बार आयोजित की गई है।


उल्लेखनीय है कि क्राफ्ट रूट्स ग्राम श्री संस्था की एक शाखा है, जिसकी स्थापना 1995 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई।


श्री बंडारू दत्तात्रेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामश्री संस्था द्वारा महिलाओं को कला के साथ जोडक़र आत्म निर्भर बनाने की राह में अब तक 75000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्राफ्टरूट्स ने इस प्रदर्शनी में भारत के 13 प्रदेशों के लगभग 75 कारीगरों द्वारा 70 से अधिक हस्तकलाओं को प्रदर्शित किया है। क्राफ्टरूट्स ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शनी लगाकर भारत की महान सांस्कृतिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर भारत का गौरव बढ़ाया है।


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार ने 47 HCS अधिकारियों के किये तबादले
सुरजेवाला अंधभक्त होकर एक परिवार की गुलामी कर रहे है’’- अनिल विज
मुख्यमंत्री 19 दिसंबर को करेंगे पूंडरी में जनसभा को संबोधित हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए गए नशामुक्ति अभियान के आए उत्कृष्ट परिणाम मुख्यमंत्री से आईजीयू कुलपति ने की मुलाकात प्रधानमंत्री का वन नेशन-वन इलेक्शन विजन होगा साकार, विकास कार्यों में आएगी गति -नायब सिंह सैनी प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन हर मनुष्य का कर्तव्य, अधिक से अधिक लगाएं पेड़-पौधे - नायब सिंह सैनी
हरियाणा कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में 28 दिसबंर को हरियाणा सचिवालय में होगी
अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल बिल्डिंग हरियाणा की सबसे बेहतरीन बिल्डिंग होगी : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह ने मांगा हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा