Tuesday, October 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में की शिरकत पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीजम्मू: अखनूर सेक्टर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर की फायरिंग, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारीमेरे मित्र पेड्रो सांचेज की ये पहली भारत यात्रा है', वडोदरा में बोले PM मोदी नई दिल्ली: जनगणना को लेकर सूत्रों से आज की बड़ी खबर,अगले साल से शुरू होगी देश में जनगणना, वर्ष 2025 से वर्ष 2026 तक चलेगी जनगणना जनगणना के बाद सीटों का परिसीमन होगा 2028 तक परिसीमन पूरा होने की संभावना,संप्रदाय आधार पर भी जनगणना पर विचारमुख्यमंत्री ने संतों से मांगा प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वादपीएम मोदी 29 अक्टूबर को 70 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवर लॉन्च करेंगेमैराथन का उद्देश्य सबको फिटनेस के प्रति जागरूक करना और साथ ही नागरिकों में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना: मुख्यमंत्री
 
Haryana

मैराथन का उद्देश्य सबको फिटनेस के प्रति जागरूक करना और साथ ही नागरिकों में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना: मुख्यमंत्री

October 27, 2024 03:56 PM

हरियाणा के युवाओं ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा एवं कौशल की धाक जमाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी युवा शक्ति की अक्सर सराहना करते हैं। स्वस्थ शरीर मनुष्य जीवन की उत्तम कुंजी है। कहा भी गया है कि पहला सुख निरोगी काया। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं और स्वस्थ समाज देश-प्रदेश के विकास व उत्थान की पहली सीढ़ी है। हम चाहते हैं कि जनसाधारण में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आए, जीवनशैली व्यवस्थित हो, समाज का ताना-बाना मजबूत हो और भाईचारे की कडिय़ां सुदृढ़ हों। ये उदगार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ऐतिहासिक नगरी पानीपत के सैक्टर 13-17 के ग्राउंड में आयोजित की गई मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले अपने संबोधन में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस मैराथन का उद्देश्य सबको फिटनेस के प्रति जागरूक करना और साथ ही नागरिकों में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विजेताओं को सम्मानित किया और उपस्थित युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 21 कि.मी., 10 कि.मी. और 5 कि.मी. की मैराथन के सभी विजेताओं के साथ ही इनमें भाग लेने वाले हर नागरिक को बधाई देता हूं। ऐसे आयोजनों में भाग लेना पूरे समाज को एक शुभ संदेश देता है और इससे सब नागरिकों, विशेषकर बच्चों व युवाओं को प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हमने हरियाणा में मैराथन, खेल, योग और राहगिरी को निरंतर बढ़ावा दिया है।

    मुख्यमंत्री ने प्रशासन और सभी संस्थाओं का इस सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री मैराथन के धावकों के साथ खुली गाड़ी में दूर तक गये व संस्थाओं द्वारा लगाये गये व विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि यह कार्यक्रम अपने उद्देश्य में निश्चित रूप से सफल रहेगा। मैराथन में पहुंचे युवाओं ने खूब धूम मचाई व अपने उत्साह व जोश का परिचय दिया।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि मैराथन में स्कूल-कालेजो के बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा खिलाडिय़ों के अलावा पुलिस के जवानों ने भी भाग लिया। मैराथन में भाग लेने वाले बुजुर्गों में भी जोश देखने को मिला। 60 साल की आयु पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों ने भी खूब दौड़ लगाई। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति नागरिकों की जागरूकता की भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है आज पूरे पानीपत ने दौड़ लगाई है। ऐसी दौड़ जिसमें उत्साह, उमंग, खुशी और मिलकर चलने की प्रेरणा साफ नजर आई। उन्होंने इस मैराथन में नॉन स्टॉप हरियाणा-नॉन स्टॉप जुनून के साथ दौडऩे वाले युवाओं के उत्साह को सलाम किया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे मानेसर में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर हो, गुरुग्राम के स्टार्टअप्स हों या फिर खेल की दुनिया, हरियाणा के खिलाड़ी खूब धूम मचा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त, 2019 को फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया था। उनका उद्देश्य फिटनेस को दिन-प्रतिदिन के जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। यही नहीं,उन्होंने पूरी दुनिया को फिटनेस के लिए भारत की समृद्ध संस्कृति से उत्पन्न योग का मूल मंत्र भी दिया। प्रधानमंत्री की पहल पर वर्ष 2015 से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अंगीकार किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि फिट इंडिया मिशन ने योग के साथ-साथ खेल, व्यायाम आदि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि आप अपने घर व आसपास के बुजुर्गों व अन्य लोगों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करें। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और फिटनेस को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी उद्देश्य से हमने अपने संकल्प पत्र में हर ब्लॉक में ओपन एयर जिम्नेजियम खोलने की बात कही है।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि मैराथन में जो रुचि दिखाई दी है,उससे फिट इंडिया एक जन आंदोलन बन गया है। सुबह-सुबह पार्कों, खेल स्टेडियमों, खुले स्थानों, व्यायामशालाओं आदि में लोगों की बढ़ती संख्या इस बात का प्रमाण है। पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला समेत अन्य शहर दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में शामिल हो गए हैं, जिनमें ऐसे आयोजन हर साल किए जा रहे हैं।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मैराथन हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम जून, 2023 से शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य जनसंवाद से जनकल्याण के माध्यम से हरियाणा का उदय करना है। मुझे खुशी है कि हरियाणा उदय हरियाणा का आज तक का सबसे बड़ा आउटरीच कार्यक्रम साबित हुआ है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ऐसे और भी आयोजन भविष्य में करेंगे। इनमें पुलिस व जनता के बीच सहयोग व सामंजस्य, राहगिरी, साइक्लोथॉन, अपराध व नशे से ग्रस्त क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं, नशा मुक्ति अभियान, वरिष्ठ नागरिकों को गोद लेना, पुलिस की पाठशाला आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में जनभागीदारी से तालाबों की सफाई, स्कूलों में संगीत, कला, कविता प्रतियोगिताओं, मोहल्ला स्पोर्ट्स लीग, पौधारोपण, गांवों में रात्रि ठहराव, युवा संसद, ग्राम संसद आदि का आयोजन भी किया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  मुझे हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत आयोजित आज की इस मैराथन से एक नई ऊर्जा और उमंग का अनुभव हुआ है।

कार्यक्रम में पंचायत विकास एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विशेष तौर पर युवाओं को नई दिशा देने व खेलों में रुचि बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। इस सफल आयोजन के लिए पूरा प्रशासन व  सभी सामाजिक , धार्मिक संस्थाएं बधाई की पात्र हैं

कार्यक्रम में शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह एक जागरूकता अभियान है। पानीपत की ऐतिहासिक जमीन पर आयोजित किया गया यह कार्यक्रम आम जन को शत प्रतिशत जागरूक करने में सफल रहा।

इस मौके पर पानीपत विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना, मुख्यमंत्री के आउटरीच कार्यक्रम के विशेष अधिकारी पंकज नैन, उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया के अलावा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव में की शिरकत
पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
नई दिल्ली: जनगणना को लेकर सूत्रों से आज की बड़ी खबर,अगले साल से शुरू होगी देश में जनगणना, वर्ष 2025 से वर्ष 2026 तक चलेगी जनगणना जनगणना के बाद सीटों का परिसीमन होगा 2028 तक परिसीमन पूरा होने की संभावना,संप्रदाय आधार पर भी जनगणना पर विचार
मुख्यमंत्री ने संतों से मांगा प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद
हरियाणा के नए मुख्य सचिव होंगे विवेक जोशी,89 बैच के आईएएस ऑफिसर है विवेक जोशी,केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस अपने कैडर हरियाणा में आए विवेक जोशी,31 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद हो रहे हैं रिटायर,प्रसाद की जगह पर विवेक जोशी बनेंगे हरियाणा के नए मुख्य सचिव
*हरियाणा सरकार ने रबी 2024-25 के लिए गेहूं के प्रमाणित बीजों की कीमतें तय की* *सरकार किसानों को प्रदान करेगी 1000 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी* *सरकार किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध* *राज्य सरकार की सब्सिडी योजना से किसानों को लाभ, केवल हरियाणा के किसानों को मिलेगा वितरण*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद करें सुनिश्चित
रामकुमार कश्यप होंगे भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में चीफ व्हिप,इंद्री विधानसभा से विधायक हैं रामकुमार कश्यप
प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बडा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हुई