Saturday, October 26, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद करें सुनिश्चितरामकुमार कश्यप होंगे भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में चीफ व्हिप,इंद्री विधानसभा से विधायक हैं रामकुमार कश्यपप्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बडा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विजचंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हुईतत्काल न्यूज़ की इस खबर पर भी लगी मोहर,डॉ कृष्ण मिड्ढा को बनाया गया विधानसभा उपाध्यक्षहरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ‘हरियाणा राजभवन-एक दृष्टि’ का अनावरण कियाचंडीगढ़:तत्काल न्यूज़ की खबर पर लगी मुहर, हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्षमंत्री विपुल गोयल और श्याम सिंह राणा ने ली शपथ
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की एमएसपी पर खरीद करें सुनिश्चित

October 25, 2024 06:48 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के किसान भाईयों के हित को सर्वोपरि रखते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसान भाईयों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। संबंधित अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि मंडियों में खरीद एजेंसियां 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान के एक-एक दाने की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद करें।
 
मुख्यमंत्री आज यहां खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे। 
 
श्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के दौरान ही प्रदेशभर के कुछ किसानों के साथ फोन पर बात की और उनसे वस्तुस्थिति की जानकारी ली। किसानों ने मुख्यमंत्री को धान खरीद के दौरान कट लगाने की जानकारी दी। जिस पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है और अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को कट लगने की समस्या का सामना न करना पड़े।
 
*आढंतियों के पिछले वर्ष की गेहूं कटौती के 12 करोड़ रुपये की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के दिए निर्देश*
 
मुख्यमंत्री ने आढ़तियों को आ रही समस्या का समाधान करते हुए अधिकारियों को पिछले वर्ष की गेहूं कटौती के 12 करोड़ रुपये की राशि तुरंत प्रभाव से जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंडियों में किसानों की उपज खरीद के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान कर रही है, तारकि खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। 
 
उन्होंने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, इसलिए कृषि और किसान का कल्याण हमारी नीतियों के केन्द्र में हैं। राज्य सरकार किसान को फसल की बिजाइ से लेकर उसे बाजार में बेचने तक हर कदम पर मदद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी किसानों को सीधे उनके खातों में भुगमान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
रामकुमार कश्यप होंगे भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा में चीफ व्हिप,इंद्री विधानसभा से विधायक हैं रामकुमार कश्यप
प्रजातंत्र में कोई भी व्यक्ति बडा नहीं होता, प्रजातंत्र में जनता बडी होती है’’ - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित हुई
तत्काल न्यूज़ की इस खबर पर भी लगी मोहर,डॉ कृष्ण मिड्ढा को बनाया गया विधानसभा उपाध्यक्ष
हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने कॉफी टेबल बुक ‘हरियाणा राजभवन-एक दृष्टि’ का अनावरण किया
चंडीगढ़:तत्काल न्यूज़ की खबर पर लगी मुहर, हरविंदर कल्याण बने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष मंत्री विपुल गोयल और श्याम सिंह राणा ने ली शपथ अंबाला शहर से विधायक निर्मल चौधरी ने ली शपथ जुलाना से विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने ली शपथ कालका से भाजपा विधायक शक्ति रानी शर्मा ने ली शपथ।