Sunday, October 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
मंत्रालय इस प्रकार हो सकते हैं अभी तक की जानकारी के मुताबिक़ सूत्र, सीएम नायाब सैनी - गृह एवं वित्त मंत्रालय अनिल विज - अर्बन लोकल बॉडी और शिक्षा विभाग विपुल गोयल - revenue, industry also might be महिपाल ढांडा - पंचायत और एग्रीकलरहरियाणा के मंत्रियों को स्टाफ का हुआ आवंटनहमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा" - कैबिनेट मंत्री अनिल विजपंचकूला के मोरनी के नजदीक टिककर ताल के पास एक स्कूल बस हुई हादसाग्रस्त,जानकारी के अनुसार ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के चलते हुए हादसा ,घायलों को रेस्क्यू कर बह्यर निकाला जा रहा है सेक्टर 6 अस्पताल में करवाया जाएगा भर्ती,ड्राइवर गंभीर रूप से घायलहरियाणा CM के CPS का आदेश 4 घंटे में पलटा,खुल्लर को शाम 8 बजे नियुक्ति दी, रात 12 बजे रोकी; कैबिनेट रैंक मिला थाहरियाणा:राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का चीफ़ प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गयासुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवाचण्डीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कार्यभार संभालने के लिए कुर्सी पर बैठाया/पदभार ग्रहण करवाया
 
Haryana

सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

October 18, 2024 06:30 PM

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में गत 10 वर्षों में हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर सरकार ने जो काम किया, उसे निरंतर जारी रखा जाएगा। 

शुक्रवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करने उपरांत उन्होंने यह बात कही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण पंवार तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करवाया।

रणबीर गंगवा ने समस्त हिसार विशेषकर बरवाला हल्कावासियों का आभार जताते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ आपने मुझे चुना है, उस भरोसे को कायम रखना मेरा कर्तव्य रहेगा। हलके के सर्वांगीण विकास और व्यापक जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। बरवाला की ऐतिहासिक जीत जनता के भरोसे की जीत है, पार्टी के सुशासन और समानता की जीत है और अंतिम पायदान पर खड़े वंचित व्यक्ति के कल्याण की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा  मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा नई बुलंदियों को हासिल करेगा। 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता का भरोसा भाजपा के सक्षम नेतृत्व, सुशासन और कल्याणकारी नीतियों में है। गंगवा ने कहा कि जिस प्रकार से बरवाला के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत कर डबल इंजन सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया वैसे ही आगे भी जन कल्याण के लिए पार्टी और कार्यकर्ता समर्पित रहेंगे।  इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, हरियाणा पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, मनीष गोयल तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी दलबीर भारती सहित बरवाला हल्के के गणमान्य लोग उपस्थित थे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मंत्रालय इस प्रकार हो सकते हैं अभी तक की जानकारी के मुताबिक़ सूत्र, सीएम नायाब सैनी - गृह एवं वित्त मंत्रालय अनिल विज - अर्बन लोकल बॉडी और शिक्षा विभाग विपुल गोयल - revenue, industry also might be महिपाल ढांडा - पंचायत और एग्रीकलर
हरियाणा के मंत्रियों को स्टाफ का हुआ आवंटन
हमारी सरकार बन गई है और अब सबसे पहले अंबाला छावनी के नागरिक हस्पताल मे एस्कलेटर का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा" - कैबिनेट मंत्री अनिल विज
पंचकूला के मोरनी के नजदीक टिककर ताल के पास एक स्कूल बस हुई हादसाग्रस्त,जानकारी के अनुसार ड्राइवर द्वारा तेज गति से बस चलाने के चलते हुए हादसा ,घायलों को रेस्क्यू कर बह्यर निकाला जा रहा है सेक्टर 6 अस्पताल में करवाया जाएगा भर्ती,ड्राइवर गंभीर रूप से घायल
हरियाणा CM के CPS का आदेश 4 घंटे में पलटा,खुल्लर को शाम 8 बजे नियुक्ति दी, रात 12 बजे रोकी; कैबिनेट रैंक मिला था
हरियाणा:राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का चीफ़ प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया
चण्डीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कार्यभार संभालने के लिए कुर्सी पर बैठाया/पदभार ग्रहण करवाया
किडनी के पेशेंट का इलाज हरियाणा में अब फ्री होगा इस के लिए आज फाइल साइन की है :नायब सैनी, सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री विपुल गोयल को पद ग्रहण करवाते हुए, साथ में अनिल विज,श्याम सिंह राणा मंत्री मौजूद रहे
चंडीगढ़:कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला,प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी सौग़ात,राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री मिलेगी क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा,भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा की जाएगी प्रदान