Tuesday, October 08, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने के लिए जनता का जताया आभारअम्बाला:हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जीत हासिल कीकलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक ने बनाई हैट्रिक 11956 वोटो से दर्ज की जीतकौन जीता/कौन हारा देखें ,जींद से भाजपा के कृष्ण लाल मिड्डा जीतेचंडीगढ़। लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी जीते,कांग्रेस के मेवा सिंह हारेरोहतक - महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी जीते। बलराम दांगी ने 18183 मतों से हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रत्याशी बलराज कुंडू को हराया।दिल्ली:बिप्लब देब भी पहुंचे मनोहर लाल के आवास,चुनाव नतीजों पर बैठक जारीपंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन बिश्नोई 1976 वोटो से जीते
 
Haryana

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत देने के लिए जनता का जताया आभार

October 08, 2024 08:37 PM
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए हरियाणा की जनता जर्नादन का आभार जताया और नमन किया। श्री बड़ौली ने कहा कि लगातार तीसरी बार हुई भाजपा की यह जीत विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। उन्होंने हरियाणा की जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को संकल्प के साथ पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नायब सैनी  दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर जनसेवा और हरियाणा के विकास को और अधिक गति देंगे। भाजपा की जीत पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री बड़ौली ने कांग्रेस पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि हरियाणा की जलेबी का रस कांग्रेस को रास नहीं आया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों, जवानों, पहलवानों के नाम पर झूठ और अफवाहें फैलाई और उसी में फंस गई। चुनाव में सर्वसमाज ने कांग्रेस को नकारकर भाजपा को आशीर्वाद दिया। कांग्रेस ने झूठ का नैरेटिव सैट किया हुआ था उसका जवाब जनता ने आज दे दिया है।  श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस हार को पचा नहीं पा रही है और प्रशासन पर आरोप लगा रही है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि सच को स्वीकार ना करके आरोप लगाना ही कांग्रेस की परम्परा रही है। पत्रकार के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की समस्याओं को भी हमने खत्म कर दिया है। कांग्रेस में कौन मुख्यमंत्री बनेगा उस बीमारी से भी कांग्रेस बाहर हो गई है। 
हरियाणा में हैट्रिक बनने पर श्री बड़ौली ने कहा कि यह जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में हरियाणा बसता है यह उसकी जीत है। भाजपा सरकार ने 10 वर्षों तक समाज के हर वर्ग की बिना भेदभाव के सेवा की है, इसलिए जनता ने भाजपा को तीसरी बार सेवा का फिर से मौका दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कम समय में ही जनता का दिल जीता है और जनता ने भी सीएम सैनी को जनसेवा का मौका दिया है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाली पार्टी है, इसलिए 2047 तक केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने वाली है।  पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया था जिस आधार पर हमें 48 से 52 सीटें जीतने का आंकलन था और आज परिणाम भी उसी आधार पर आया है।



Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
अम्बाला:हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने जीत हासिल की
कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक ने बनाई हैट्रिक 11956 वोटो से दर्ज की जीत कौन जीता/कौन हारा देखें ,जींद से भाजपा के कृष्ण लाल मिड्डा जीते चंडीगढ़। लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सैनी जीते,कांग्रेस के मेवा सिंह हारे रोहतक - महम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी जीते। बलराम दांगी ने 18183 मतों से हरियाणा जनसेवक पार्टी प्रत्याशी बलराज कुंडू को हराया। दिल्ली:बिप्लब देब भी पहुंचे मनोहर लाल के आवास,चुनाव नतीजों पर बैठक जारी पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन बिश्नोई 1976 वोटो से जीते कालका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की जुलाना से कांग्रेस की विनेश फौगाट 6140 वोटो से जीती हरियाणाः बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सिंह सैनी से की बातचीत, दी बधाई