Saturday, October 05, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा मेंमुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ हल्के के गांव मिर्जापुर में अपना वोट डाला5600 करोड़ के ड्रग केस पर शाह का बयान, दीपेंद्र हुड्डा की संलिप्तता खतरनाक-शर्मनाक, इरादों को पूरा नहीं होने देगी मोदी सरकारराजनीतिक दल या उम्मीदवार मतदान केंद्र परिसर से 200 मीटर की परिधि के बाहर लगा सकते है इलेक्शन बूथ - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवालमतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति किया जा रहा है जागरूक - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवालदिल्ली: कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में आज हिस्सा लेंगे पीएम मोदी मिर्जापुर में ट्रक-ट्रैक्टर भिड़ंत से हादसा, 10 की मौत, 3 घायलतिरुपति लड्डू मामले की जांच के लिए SC ने नई SIT का किया गठन
 
Haryana

मतदाताओं को बढ़चढ़ कर मतदान करने के प्रति किया जा रहा है जागरूक - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल

October 04, 2024 06:26 PM

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए राज्य के विभिन्न विभाग स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने में सक्रिय हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान के दिन मतदाताओं को अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में 5 अक्टूबर (शनिवारको सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

 

मतदान के प्रति जागरूक करने  महत्व बताने के लिए बनाए गए आइकन

 

श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि मतदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर आइकॉन नियुक्त किए गए हैं। जागरूकता अभियान में प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग/बैनर लगानानगर पालिकाओं में से कचरा उठाने वाले वाहनों पर स्टीकर लगाना शामिल है। कचरा उठाने वाले वाहनों के माध्यम से जिंगल भी बजाए जा रहे हैं।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरूकता सामग्री सिनेमा हॉल में वीडियोजिंगल्स के माध्यम से तथा बस स्टैंडरेलवे स्टेशन और राज्य परिवहन बसों में विजुअल स्क्रीन के माध्यम से भी प्रदर्शित की गई है। इन प्रयासों का उद्देश्य मतदाताओं का अधिकतम ध्यान आकर्षित करना तथा उन्हें मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य भर में बस स्टैंडरेलवे स्टेशनमॉलबैंकडाकघरनागरिक अस्पताल और उपायुक्त कार्यालयों सहित अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में भी प्रचार सामग्री लगाई जा रही है।

 

 विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक - प्रशांत पंवार

 

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी  राज्य स्वीप नोडल अधिकारी श्री प्रशांत पंवार ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने  उन्हें वोट का महत्व बताने के लिए सभी जिलों में जिला स्वीप नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जो अपने-अपने जिलों में विद्यालयोंमहाविद्यालयोंविश्वविद्यालयोंमें विद्यार्थियों के माध्यम से भाषणमहेंदीरंगोलीस्लोगन राइटिंगनुक्कड़ सभाएंसाईकिल रैलीखेल और मैराथन प्रतियोगिता करवाकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसके अलावाविभिन्न स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाकरसूचनाजनसंपर्कभाषा एवं संस्कृति विभाग की भजन मंडलियों के माध्यम से गीत गाकर और सभी पेट्रोल पम्पों पर मतदान जागरूकता पोस्टर लगाकर जागरूक किया जा रहा है।

 

मतदान प्रतिशत बढ़ाना लक्ष्यस्वीप गतिविधियों पर किया गया फोक्स

 

राज्य स्वीप नोडल अधिकारी ने बताया कि पिछले चुनाव की तुलना में इस बार अधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य है। उद्योग संघों से भी आग्रह किया गया है कि वे हरियाणा में मतदाता के रूप में पंजीकृत अपने श्रमिकों को 5 अक्टूबर को मतदान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। हरियाणा श्रम विभाग द्वारा इस आशय की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्तग्रामीण क्षेत्रों और बहुमंजिला सोसायटियों में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। विभिन्न विधानसभाओं के मतदाता क्यू मनेजमेंट ऐप का उपयोग करके अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर कतार में खडे मतदाताओं का पता लगा सकते हैं। मतदान केंद्र पर मौजूद बीएलओ हर आधे घंटे में मतदाताओं को मोबाइल के जरिए अपडेट देंगेजिससे वे अपनी सुविधानुसार मतदान केंद्र पर  सकेंगे।

 

म्हारा वोट म्हारी शानहरियाणा करेगा मतदान

 

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वोट डालना हर मतदाता का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। हम हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 को लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मना रहे हैंजो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। मतदाताओं की भागीदारी के बिना यह उत्सव सफल नहीं हो सकता। लोगों में काफी उत्साह हैजो ‘म्हारा वोट म्हारी शान - हरियाणा करेगा मतदान‘ के नारे के साथ अपनी प्रतिबद्धता जाहिर कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ हल्के के गांव मिर्जापुर में अपना वोट डाला
5600 करोड़ के ड्रग केस पर शाह का बयान, दीपेंद्र हुड्डा की संलिप्तता खतरनाक-शर्मनाक, इरादों को पूरा नहीं होने देगी मोदी सरकार
राजनीतिक दल या उम्मीदवार मतदान केंद्र परिसर से 200 मीटर की परिधि के बाहर लगा सकते है इलेक्शन बूथ - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल
पंचकूला: हरियाणा के कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शक्तिपीठ माता मनसा देवी के दरबार में पहुंचे,नायब सिंह सैनी ने माता मनसा देवी के दरबार में माथा टेका,नायब सिंह सैनी ने माथा टेक लिया मनसा देवी का आशीर्वाद,चुनाव प्रचार करने के बाद सिंह सैनी पहुंचे माता मनसा देवी के दरबार,इसके पश्चात हवन यज्ञ में डाली आहुति
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी ।
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी
कांग्रेस किसान विरोधी पार्टी, कांग्रेस शासनकाल में खाद के लिए किसानों को खानी पड़ती लाठियां : अनुराग ठाकुर
हरियाणा में बीजेपी को बड़ा झटका,अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी,राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल चुनावी ड्यूटी में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार होगी कड़ी कार्यवाई- मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल