Sunday, September 29, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस राज में गोहाना से मिर्चपुर तक दलितों पर अत्याचार हरियाणा के लोग कभी नहीं भूलेंगे : पीएम मोदीभाजपा की सरकार से हरियाणा में विकास की गंगा बहेगी - राजनाथ सिंहबैकफुट पर आई कांग्रेस को दोबारा जारी करना पड़ा विस्तृत घोषणा पत्रकेन्द्रीय वि‌द्यालय हिसार छावनी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) झूठ का पुलिंदा है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विजसोनीपत की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत और छह गंभीर रूप से घायलपीएम मोदी ने जम्मू में चुनावी रैली को किया संबोधित, कहा- यहां BJP की सरकार बननी तय हैमारा गया हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, इजरायली सेना का दावा
 
Haryana

हरियाणा कांग्रेस का मेनिफेस्टो घोषित,नेताविपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने किया जारी

September 28, 2024 01:42 PM
34 पेज का मेनिफेस्टो किया जारी। 
 
शिक्षा। 
 
स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय में शिक्षकों के सभी खाली बाद भरे जाएंगे।
 
स्कूलों में शिक्षक चयन के लिए हरियाणा शिक्षक चयन आयोग बनाया जाएगा। 
 
नवोदय विद्यालय की तर्ज पर किसान मॉडल स्कूलों का पुनरुत्थान किया जाएगा।
 
गुरु गोविंद सिंह जी के नाम पर विश्वविद्यालय की कुरुक्षेत्र में होगी स्थापना। 
 
मेवात में भी विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
 
संत शिरोमणि श्री रविदास के नाम पर भी विश्वविद्यालय होगा शुरू।
 
सभी 90 विधानसभा हलकों में एक एक महिला कॉलेज की होगी स्थापना।
 
सभी ब्लॉकों में एक-एक आईटीआई सुनिश्चित की जाएगी। 
 
हरियाणा में बीजेपी सरकार द्वारा बंद किए गए डाइट केंद्रों को फिर शुरू किया जाएगा।
 
प्राइवेट स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया को सरल किया जाएगा। 
 
सभी सरकारी शिक्षण संस्थानों में फ्री वाई-फाई जोन बनाए जाएंगे। 
 
पढ़ाई से कमाई योजना बनाई जाएगी। 
 
स्वास्थ्य। 
 
जिला स्तर पर सुपरस्पेशलिटी अस्पताल खोला जाएगा।
 
एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाई जाएगी।
 
चिरंजीवी योजना के तहत 25 लख रुपए का इलाज निशुल्क किया जाएगा। 
 
अस्पतालों में मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ की नियमित भर्ती की जाएगी। 
 
डॉक्टर के लिए सुपर स्पेशलिटी कैडर बनाया जाएगा।
 
मेडिकल शिक्षा की फीस कम की जाएगी। वर्तमान बॉन्ड पॉलिसी पर पुनर्विचार के लिए कमेटी होगी गठित।
 
महिला सशक्तिकरण। 
 
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। 
 
महिला आयोग का पुनर्गठन कर शक्तियां बढ़ाई जाएंगी।
 
महिलाओं को सभी कामों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की सुविधा मिलेगी।
 
बुढ़ापा और विधवा पेंशन ₹6000 प्रति माह की जाएगी।
 
₹500 में एलपीजी सिलेंडर दिया जाएगा। 
 
महिलाओं को इंदिरा लाडली बहन सम्मान योजना के तहत ₹2000 महीना दिए जाएंगे। 18 से 60 साल तक की महिलाएं होंगी हकदार।
 
पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।
 
महिलाओं और छात्राओं के लिए मिनी पिंक बस चलाई जाएगी। 
 
महिलाओं के नाम वाली संपत्तियों पर हाउस टैक्स में 50% की मिलेगी छूट। 
 
ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट आईटीआई, पॉलिटेक टेक्निकल से ट्रेनिंग प्राप्त महिलाओं को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए 20 लख रुपए तक का ब्याज रहित कर्ज दिया जाएगा।
 
महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। 
 
***कृषि, किसान, खेती हर मजदूर कल्याण।***
 
एमएसपी गारंटी कानून बनाया जाएगा।
 
किसने और मजदूरों का कर्ज माफ किया जाएगा। 
 
फसल बीमा योजना का मुआवजा 30 दिन के अंदर दिया जाएगा।
 
सीमांत किसानों और खेती हर मजदूर का 10 लख रुपए तक का जीवन बीमा किया जाएगा। 
 
कल कृषि कानून के विरुद्ध शहीद हुए 736 किसानों की याद में शहीद स्मारक बनाया जाएगा। 
 
मृतक किसानों को शहीद का दर्जा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 
 
पिछले 10 साल में किसानों को दर्ज मामलों की समीक्षा कर वापस ली जाएगा।
 
खेती का काम करते हुए किसान या मजदूर की मौत होने पर 10 लाख रुपए की राशि एक मुफ्त दी जाएगी।
 
**कृषि एवं पशुपालन***
 
पशु चारा समस्या दूर करने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए साइलेज बनाए जाएंगे।
 
डेयरी और मिल्क प्रोसेसिंग उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। 
 
ब्लॉक स्तर पर वेटरिनरी अस्पताल खोले जाएंगे। 
 
***सिंचाई***
 
सतलुज यमुना लिंक नहर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करवाने के लिए मजबूत पैरवी की जाएगी।
 
दादूपुर नलवी नहर परियोजना का पुनरुत्थान किया जाएगा। 
 
विभिन्न बांध परियोजनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा। 
 
गुरुग्राम और आगरा नहर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 
 
आशी बुटाना नहर योजना के कानूनी पहलुओं का शीघ्र हल करवाया जाएगा।
 
**** युवा ***
 
2 लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
 
हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद किया जाएगा।  निगम के तहत  ठेके पर लगे कर्मचारियों को हटाया नहीं जाएगा।
 
नौकरी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लेख ममलों
 की सुनवाई फास्ट्रेक कोर्ट में होगी।
 
वाहन खरीदने के लिए युवाओं को 20% सब्सिडी पर कर्ज दिया जाएगा। 
 
अग्नि वीरों को सरकारी भारती में शामिल करने के लिए नीति बनाई जाएगी। 
 
बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
 
कृषि और डेयरी आधारित इकाई स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए तक का कर्ज दिया जाएगा। कर्ज पर 4% ब्याज दर के साथ 25% की सब्सिडी दी जाएगी।
 
भारतीय विधान के तहत होगी सभी भर्तियां ।
 
भर्तियों में अनियमित होने पर बाहरी एजेंसी के साथ संबंधित सरकारी अधिकारियों पर भी होगी कार्यवाही।
 
भारती कैलेंडर किया जाएगा जारी, 1 साल में होने वाली सभी भारतीयों का पूरा शेड्यूल दिया जाएगा। 
 
ग्राम सचिव, पटवारी और क्लर्क की रुकी हुई भर्तियों परिणाम जारी किए जाएंगे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस राज में गोहाना से मिर्चपुर तक दलितों पर अत्याचार हरियाणा के लोग कभी नहीं भूलेंगे : पीएम मोदी
भाजपा की सरकार से हरियाणा में विकास की गंगा बहेगी - राजनाथ सिंह
बैकफुट पर आई कांग्रेस को दोबारा जारी करना पड़ा विस्तृत घोषणा पत्र
केन्द्रीय वि‌द्यालय हिसार छावनी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन
हरियाणा कांग्रेस द्वारा जारी किया गया घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) झूठ का पुलिंदा है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
सोनीपत की अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 लोगों की मौत और छह गंभीर रूप से घायल हरियाणा सरकार ने शुरू की एमएसपी पर धान की खरीद हरियाणा के हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा आज बीजेपी के खिलाफ प्रचार शुरू करेगा हरियाणा चुनाव: बसपा सुप्रीमो मायावती की आज फरीदाबाद में रैली
लाडवा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का बढ़ा ग्राफ,21 गांव के सरपंच और 1 जिला परिषद सदस्य मे ली पार्टी की सदस्यता,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,बीजेपी की डबल इंजन की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सभी ने पार्टी में जताई आस्था