Monday, September 23, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ में पवन खेड़ा अध्यक्ष मीडिया एवं प्रचार, संचार विभाग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रेसवार्ता करते हुएकांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे ने श्रीलंका के नए राष्ट्रपति को दी बधाईदिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी 12 बजे संभालेंगी CM का पदभारदिल्ली: खालसा कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच झड़प, सिख छात्र ने लगाया पगड़ी उतारने का आरोपवाल्मीकि जयंती पर दलित बस्तियों में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाएगी VHPविनेश फोगाट हरियाणा की बेटी, कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई: नायब सिंह सैनीकांग्रेस के सत्ता संभालने के कुछ ही महीनों के भीतर बरवाला में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल हकीकत बन जाएगा - चन्द्रमोहनबूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
 
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सिंतबर को नमो एप से देंगे जीत का मंत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

September 22, 2024 04:03 PM
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत पक्की करने के लिए भाजपा पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी “माइक्रो मैनजमेंट पर फोकस“ कर रही है। चुनावी बेला में कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने के लिए अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 सितंबर को नमो एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और जीत का मंत्र देंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी नमो एप पर ज्यादा से ज्यादा जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से डबल इंजन की सरकार को मजबूती और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में बड़ी जीत के लिए उत्साह व समर्पण के साथ जुटे हुए हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने का काम करेगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भाजपा प्रदेश में आम जन की आवाज बन चुकी है, हर तरफ सरकार के विकास कार्यों की गूंज है। सरकार ने ईमानदारी से लाखों युवाओं को बिना पर्ची व बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया है। आगे भी भाजपा की सरकार इसी नीति पर चलकर प्रदेश को और खुशहाल बनाने का कार्य करेगी।  

कांग्रेस की खुल रही पोल
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टचार व पर्ची और खर्ची की पोल हर दिन खुल रही है। जिसे प्रदेश की जनता देख रही है। फरीदाबाद एनआईटी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा, असंध से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर गोगी के बाद गन्नौर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप शर्मा भी बईमानी से नौकरियां बांटने की बात कबूल कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऐसे लोगों को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
 



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ में पवन खेड़ा अध्यक्ष मीडिया एवं प्रचार, संचार विभाग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रेसवार्ता करते हुए
विनेश फोगाट हरियाणा की बेटी, कांग्रेस ने खिलाड़ियों के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई: नायब सिंह सैनी
कांग्रेस के सत्ता संभालने के कुछ ही महीनों के भीतर बरवाला में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल हकीकत बन जाएगा - चन्द्रमोहन
बूढ़ी कांग्रेस रोहतक और हरियाणा को 20 साल पीछे धकेलना चाह रही, भाजपा ऐसा नहीं होने देगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
नौकरी बेचते-बेचते खुद अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस, सत्ता में आने से पहले ही कर दिया युवाओं के भविष्य का सौदा
कांग्रेस ने बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, भाजपा ने बाबा साहेब के घर को स्मारक बनायाः योगी आदित्यनाथ
केन्द्र सरकार में ऊर्जामंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज अम्बाला छावनी में पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के शॉप टू शॉप प्रचार कार्यक्रम में शिरकत की, इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने चुनाव कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया और अम्बाला छावनी के प्रमुख बाजारों में शॉप टू शॉप कार्यक्रम में दोनों नेता हजारो कार्यकर्ताओं के साथ चले
भिवानी:राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त,शेरपुरा गांव के पास पेड़ से टकराई गाड़ी,राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला को लगी चोट,हिसार के निजी अस्पताल में सुभाष बराला हुए एडमिट
भिवानी:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं के साथ किया संवाद