Friday, September 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षागुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलहरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
 
Haryana

हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव

September 19, 2024 07:39 PM
नवनीता तत्काल न्यूज बादशाहपुर।  गुरुग्राम: हरियाणा विधानसभा-2024 के चुनाव में बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने भाजपा पर आक्रामक होते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। सिर्फ विकास की बातें करती है, काम कुछ नहीं करती। भाजपा 10 साल तक हरियाणा में सत्तासीन रही है, फिर भी भाजपा पास जनता को विकास के नाम पर बताने को कुछ नहीं है। 
बादशाहपुर विधानसभा में धुआंधार प्रचार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा का कोई भी नेता भाजपा की उपलब्धियां गिनवाने की बजाय अपने भाषण में कांग्रेस को ही केंद्र बिंदू रखते हैं। इसका मतलब साफ है कि भाजपाइयों को सपने में भी कांग्रेस नजर आ रही है। कांग्रेस के बढ़ते ग्राफ और लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है। 
कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री बही-खातों की बात तो करते हैं, लेकिन जनता के बीच अपना हिसाब देने से हिचकिचाते हैं। अगर कुछ काम किए हैं तो वे जनता को बताएं, ना कि अपना भाषण कांग्रेस से शुरू करके कांग्रेस पर ही खत्म कर दें। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बहुमत के साथ हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। 10 साल पहले जो विकास की गंगा बही थी, वही गंगा फिर से बहायी जाएगी। उन्होंने बादशाहपुर की देवतुल्य जनता से अपील की कि भाजपा का कोई नेता उनके बीच आए तो उनसे अपने क्षेत्र की बदहाली पर सवाल करें। उनकी सुनने की बजाय उनसे पूछें कि 10 साल में बादशाहपुर को क्यों नहीं चमकाया। बड़ी कंपनियां, बड़ी सोसायटियां और अनेक बड़े प्रोजेक्ट बादशाहपुर में हंै, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते नहीं हैं। आम आदमी को बिजली, पानी, सडक़ तक नसीब नहीं है। ऐसा विकास नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर का समग्र विकास वे कराएंगे। विकास कार्यों के लिए जनता से सलाह लेंगे। क्योंकि जिन्हें सुविधाएं चाहिए उनसे सुविधाओं पर चर्चा भी होनी चाहिए। उनके अनुसार ही सुविधाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। वर्धन यादव ने बादशाहपुर की जनता को यह विश्वास दिलाया कि जो उम्मीदें बादशाहपुर को उनसे है, उन पर वे सदा खरे उतरेंगे। जो वायदे वे कर रहे हैं, तय समय में एक-एक वायदा पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास का एक रोड मैप है। उसी के अनुरूप विकास कार्यों को पूर्ण किया जाएगा। भाजपा ने विकास को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। अगर कुछ काम किया होता तो आज शहर में सडक़ों में कई फुट गहरे गड्ढे ना होते। ग्रामीण अंचल में भी सडक़ों, गलियों का बुरा हाल ना होता। विकास के नाम पर वोट हथियाने वाली भाजपा से क्षेत्र की जनता पिछले सारे हिसाब-किताब कर देगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
गुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा