Tuesday, July 02, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
आज से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 में बलात्कार के दंड सम्बन्धी धारा में विसंगति -- एडवोकेट हेमंत चंडीगढ़ -HKRN के कर्मचारियों को सरकार की सौगात* सरकार ने किया वेतन बढ़ोतरी का ऐलान 8% की बढ़ोतरी आज से लागू होगीचंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सैनी भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर हो रहा है कार्यक्रम भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक सीताराम यादव भी मौजूद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूदजम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले में NIA की छापेमारीदिल्ली: घोषित हुए NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे, नया स्कोरकार्ड जारीICC ने घोषित की T20 वर्ल्ड कप की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', 11 प्लेयर्स में 6 भारतीय शामिलIPC, CrPC और एविडेंट एक्ट की जगह देश में आज से लागू हो जाएंगे तीन नए आपराधिक कानूनमुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में कचरा एकत्रित करने के लिए 50 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को दिखाई हरी झंडी

June 27, 2024 02:03 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करते हुए वीरवार को 50 नए डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन्हें मिलाकर वाहनों की संख्या 500 से अधिक हो गई है।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठान सहित सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत एक ओर जहां वाहनों व मशीनरी की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था की बेहतर निगरानी के लिए 19 एचसीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी हुई है। गुरुग्राम में सरकार द्वारा लागू ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जारी विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर बने गारबेज वर्नेबल प्वाइंट साफ किए गए हैं तथा दिन-प्रतिदिन सफाई व्यवस्था बेहतर हो रही है। इसके साथ ही सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों से भी कचरा उठान तेज गति से किया जा रहा है। इसके तहत खांडसा व वाटिका चौक स्थित सेकेंडरी कलेक्शन प्वाइंटों को जीरो गारबेज करते हुए अब नियमित कचरा उठान सुनिश्चित किया जा रहा है।


इलेक्ट्रिक डोर-टू-डोर वाहनों से पर्यावरण संरक्षण का रखा जा रहा ध्यान


नगर निगम गुरुग्राम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जा रहा है, ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो। वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू करवाए गए सभी वाहन इलेक्ट्रिक हैं। इससे एक ओर जहां घर-घर से कचरा एकत्रित करने के कार्य में तेजी आएगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण भी होगा।


कपड़ा थैला वेंडिंग मशीन का भी किया शुभारंभ


इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरीबैग मुक्त गुरुग्राम अभियान के तहत कपड़ा थैला बैग वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ किया। ये मशीनें आने वाले समय में गुरुग्राम के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएंगी। मशीन में 10 रुपये का सिक्का डालकर या यूपीआई के माध्यम से भी कपड़े का थैला प्राप्त किया जा सकता है। इससे नागरिकों में सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन कैरी बैग मुक्त गुरुग्राम बनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का भी शुभारंभ किया। मशीन से नए पैड प्राप्त करने के साथ ही उपयोग किए गए पैड को डिस्पॉज ऑफ भी किया जा सकेगा।

इस मौके पर गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, निगमायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, अतिरिक्त निगमायुक्त डा. बलप्रीत सिंह, संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डा. नरेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आज से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 में बलात्कार के दंड सम्बन्धी धारा में विसंगति -- एडवोकेट हेमंत
चंडीगढ़ -HKRN के कर्मचारियों को सरकार की सौगात* सरकार ने किया वेतन बढ़ोतरी का ऐलान 8% की बढ़ोतरी आज से लागू होगी
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सैनी भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर हो रहा है कार्यक्रम भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक सीताराम यादव भी मौजूद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ
अम्बाला:मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आज बलदेव नगर स्थित दुर्गा माता तारा देवी मंदिर के पास पौधारोपण कर उनकी देखरेख हेतु लोगों को जागरुक किया,सभी उपस्थित साथियों का आभार एवं धन्यवाद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शक्ति के स्रोत हैं और वे जहां जाते हैं कार्यकर्ताआंें शक्ति का संचार हो जाता है’’ - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान,नायब सैनी की नेतृत्व में लड़ा जाएगा,हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रदेश में तीसरी बार बने की भाजपा की सरकार अगली और नायब सैनी होंगे मुख्यमंत्री
National Forensic Science University और हरियाणा सरकार के बीच साईन हुआ MOU,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में साईन हुआ MOU, केंद्रीय शहरी विकास ,आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता रहे मौजूद चिन्हित अपराध केस से जुड़े मामलों को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए साईन हुआ MOU