Tuesday, July 02, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
आज से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 में बलात्कार के दंड सम्बन्धी धारा में विसंगति -- एडवोकेट हेमंत चंडीगढ़ -HKRN के कर्मचारियों को सरकार की सौगात* सरकार ने किया वेतन बढ़ोतरी का ऐलान 8% की बढ़ोतरी आज से लागू होगीचंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सैनी भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर हो रहा है कार्यक्रम भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक सीताराम यादव भी मौजूद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूदजम्मू-कश्मीर के रियासी में हुए आतंकी हमले में NIA की छापेमारीदिल्ली: घोषित हुए NEET-UG री-एग्जाम के नतीजे, नया स्कोरकार्ड जारीICC ने घोषित की T20 वर्ल्ड कप की 'टीम ऑफ द टूर्नामेंट', 11 प्लेयर्स में 6 भारतीय शामिलIPC, CrPC और एविडेंट एक्ट की जगह देश में आज से लागू हो जाएंगे तीन नए आपराधिक कानूनमुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ
Haryana

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शक्ति के स्रोत हैं और वे जहां जाते हैं कार्यकर्ताआंें शक्ति का संचार हो जाता है’’ - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

June 29, 2024 08:06 PM
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शक्ति के स्रोत हैं और वे जहां जाते हैं कार्यकर्ताआंें शक्ति का संचार हो जाता है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘अब चुनाव आ रहे हैं और पूरी ताकत और शक्ति व जोश के साथ चुनाव हम लडें और ठीक रास्ते पर लडें क्योंकि अमित शाह आज की राजनीति के चाणक्य हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है कि किस प्रकार से किस युद्ध को लडना है’’। श्री विज ‘‘सेनाएं तैयार खडी है और अब युद्ध में जाना है और हम यहां से कांग्रेस को उखाड कर फेंक देंगे’’। 
 
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे।
 
माइक्रांे मैनेजमेंट में अमित शाह जी को बहुत ही बडा खिलाडी माना जाता है और हरियाणा में 46 से अधिक आंकडा पकडने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘हमारा विधानसभा चुनावों में 46 से अधिक आंकडा अवश्य ही बढेगा’’। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं पूरे राज्य के लोगों और नेताओं से मिलता हूं और पूरी तरह से हरियाणा की जनता ने तय कर रखा है कि वे भाजपा को विजयी करेंगें’’। उन्होंने कहा कि पहले लोगों ने हुडा साहब को दस साल देकर देख लिया है और अब तो तुलनात्मक अध्ययन है। 
 
*‘‘सपने लेना और सपने दिखाना असलियत से बहुत दूर होता है’’- विज*
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और जो पांच लोकसभा सीटें कांग्रेस को मिली है वहां का भी अवलोेकन हो चुका है और कार्यकर्ताओं ने सीख ले ली है और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है केवल घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस नेताओं के लोकसभा चुनावों के बाद आए निर्णय से भरे हुए जोश के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘सपने लेना और सपने दिखाना असलियत से बहुत दूर होता है। अगर सपने सच हो जाएं तो इस दुनिया का रंग-रूप ही बदल जाए’’ इसलिए हुडा को जनता देख चुकी है। 
 
*‘‘राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को कोई नहीं पूछता’’ - विज*
 
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लोकसभा में चमत्कार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि ‘‘क्या उन्होंने (राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) ने बाकी देश में चमत्कार कर लिया। इतनी बडी कांग्रेस नेशनल पार्टी है और उनकी मुश्किल से 90 सीटें आई हैं और हमारी 240 सीटें आई हैं। इनको (राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) को कोई नहीं पूछता’’। 
 
*‘‘आजाद भारत में एजेंसियां पहली बार स्वतंत्रता से काम कर रही है’’- विज*
 
आप नेता अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एक ओर एफआईआर दर्ज होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैं समझता हूं कि आजाद भारत में एजेंसियां पहली बार स्वतंत्रता से काम कर रही है और एजेंसियांे को काम करने देना चाहिए क्योंकि आपका (अरविन्द केजरीवाल)े मौका मिलता है, कोर्ट में पेश किया जाता है और कोर्ट आपकी बात सुनती है। आप (केजरीवाल) पुलिस, सीबीआई, ईडी इत्यादि पर इल्जाम लगा सकते हों लेकिन कोर्ट पर इल्जाम नहीं लगा सकते क्यांेकि आपके साथियों को डेढ-डेढ साल से जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट सजा कर रही है क्योंकि कोर्ट को कुछ तो नजर आ रहा होगा जो तुम्हें जमानत नहीं दे रहे हैं। 
 
(विज का दिल्ली सरकार से सवाल-‘‘कल ही दिल्ली में बरसात आई और सारी दिल्ली डूब गई और यह भी कहा कि क्या नाले भी हरियाणा ने साफ करने हैं’’*
 
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने हरियाणा द्वारा पानी न देने के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ‘‘कल ही दिल्ली में बरसात आई और सारी दिल्ली डूब गई और यह भी कहा कि क्या नाले भी हरियाणा ने साफ करने हैं’’। आप पार्टी की दिल्ली में दस साल से सरकार है परंतु दिल्ली को पानी मुहैया करवाने के लिए आप पार्टी ने क्या किया, केवल दूसरों पर दोषारोपण करते रहे। दिल्ली की जनसंख्या बढ गई तो पानी के लिए नई प्लान क्यांे नहीं बनाई, इतनी सारी बारिश हुई, रेन हारवेस्टिंग करते, बरसात का पानी इकटठा करते। इनका एक नया ही तंत्र आ गया कि दूसरों पर डाल दो, हरियाणा पर डाल दो, पहले तो पंजाब पर भी डाल देते थे। 
 
*हमारा जायज हक है पंजाब से पानी लेने का - विज*
 
उन्होंने कहा कि पंजाब में इनकी अपनी सरकार है और ये पानी की बात कर रहे है जबकि हमारा जायज हक है पंजाब से पानी लेने का। दिल्ली को हरियाणा पूरा पानी दे रहा है जबकि हरियाणा को पंजाब से पूरा पानी नहीं मिल रहा इसके बारे में बताए केजरीवाल जी, बताएं मुख्यमंत्री पंजाब के, कि हमारा पानी क्यों रोका हुआ है। हमारे खेत प्यासे हैं, हमारी जनता प्यासी है जबकि दिल्ली को उसका पानी का कोटा पूरा मिल रहा है इसलिए ये हमारा पानीे दे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
आज से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 में बलात्कार के दंड सम्बन्धी धारा में विसंगति -- एडवोकेट हेमंत
चंडीगढ़ -HKRN के कर्मचारियों को सरकार की सौगात* सरकार ने किया वेतन बढ़ोतरी का ऐलान 8% की बढ़ोतरी आज से लागू होगी
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सैनी भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर हो रहा है कार्यक्रम भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक सीताराम यादव भी मौजूद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ
अम्बाला:मेयर शक्ति रानी शर्मा ने पौधारोपण कार्यक्रम के तहत आज बलदेव नगर स्थित दुर्गा माता तारा देवी मंदिर के पास पौधारोपण कर उनकी देखरेख हेतु लोगों को जागरुक किया,सभी उपस्थित साथियों का आभार एवं धन्यवाद
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की
हरियाणा में 50 एकड़ में बनेगा फोरेंसिक विज्ञान में प्रशिक्षण और प्रयोगशाला परीक्षण सुविधाओं में उत्कृष्टता केंद्र - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
चंडीगढ़: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बड़ा बयान,नायब सैनी की नेतृत्व में लड़ा जाएगा,हरियाणा विधानसभा का चुनाव प्रदेश में तीसरी बार बने की भाजपा की सरकार अगली और नायब सैनी होंगे मुख्यमंत्री
National Forensic Science University और हरियाणा सरकार के बीच साईन हुआ MOU,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में साईन हुआ MOU, केंद्रीय शहरी विकास ,आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता रहे मौजूद चिन्हित अपराध केस से जुड़े मामलों को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए साईन हुआ MOU
पंचकूला:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पंचकूला पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्वागत किया