Wednesday, March 12, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
जम्मू के रियासी में खाई में गिरी गाड़ी, कम से कम चार लोगों की मौतपंजाब: गुरदासपुर में जमीन अधीग्रहण पर बवाल, पुलिस कार्रवाई में 7 जख्मीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब,पानीपत में चल रहे ईएसआई अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाकर श्रमिक वर्ग को दी जाएगी सुविधादादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर गुमराह कर रहा है विपक्ष - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीचंडीगढ़- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत करते राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीपंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई में मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन कियाविस अध्यक्ष ने शुरू की नई प्रथा शून्यकाल में विधायक रख सकेंगे 5 मिनट तक अपनी बातआज हरियाणा के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
 
Haryana

राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ स्थित किसान भवन में आयोजित 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का किया दौरा

December 17, 2024 06:18 PM

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आज चंडीगढ़ के सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में आयोजित पांच दिवसीय 79वें क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी क्राफ्ट रूट्स द्वारा चंडीगढ में पहली बार आयोजित की गई है।


उल्लेखनीय है कि क्राफ्ट रूट्स ग्राम श्री संस्था की एक शाखा है, जिसकी स्थापना 1995 में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा महिलाओं के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की गई।


श्री बंडारू दत्तात्रेय ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामश्री संस्था द्वारा महिलाओं को कला के साथ जोडक़र आत्म निर्भर बनाने की राह में अब तक 75000 महिलाओं के जीवन को नई दिशा देने का कार्य सराहनीय है। उन्होंने कहा कि क्राफ्टरूट्स ने इस प्रदर्शनी में भारत के 13 प्रदेशों के लगभग 75 कारीगरों द्वारा 70 से अधिक हस्तकलाओं को प्रदर्शित किया है। क्राफ्टरूट्स ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी प्रदर्शनी लगाकर भारत की महान सांस्कृतिक कलाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाकर भारत का गौरव बढ़ाया है।


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन में हस्तशिल्पियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना चलाई है, जिसके तहत पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके पारंपरिक उत्पादों और सेवाओं को बढ़ाने में सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जा रही है। कारीगरों के कौशल को निखारने के लिए कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नायब सैनी है ‘नायाब’ सीएम : पंडित मोहन लाल बडौली
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब,पानीपत में चल रहे ईएसआई अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक बनाकर श्रमिक वर्ग को दी जाएगी सुविधा
दादूपुर नलवी नहर के मुद्दे पर गुमराह कर रहा है विपक्ष - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर स्वागत करते राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
पंजाब एवं हरियाणा सिविल सचिवालय की सीआईएसएफ इकाई में मेगा रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया
विस अध्यक्ष ने शुरू की नई प्रथा शून्यकाल में विधायक रख सकेंगे 5 मिनट तक अपनी बात
आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नवनियुक्त प्रधान बने एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा कामी का ब्राह्मण वेल्फेयर सभा (रजिo)सेक्टर 15 पंचकूला में पहुंचने पर धूमधाम से स्वागत किया गया
पानीपत नगर निगम के लिए मतदान आज, 12 मार्च को घोषित होंगे परिणाम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजसेविका को सम्मानित कराने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय ने प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स का लिया संज्ञान संबंधित विभाग से मांगी समयबद्ध रिपोर्ट