Monday, October 14, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया,आदेश हुए जारीबाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पुलिस का बयान- 15 टीमें राज्य के बाहर जांच में जुटीं आरोपी अपने साथ पेपर स्प्रे लाए थे- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस पर बोली मुंबई पुलिसबाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खानबाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौथे आरोपी का नाम आया सामने, मोहम्मद जीशान अख्तर है चौथा आरोपीबांद्रा (वेस्ट) स्थित आवास पहुंचा बाबा सिद्दीकी का शव, अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरूबिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पर लिखी पोस्टबाबा सिद्दीकी मर्डर केसः तीसरे आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के बाहर पांच ठिकानों पर रवाना हुई मुंबई पुलिस
 
Haryana

पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रावण दहन

October 12, 2024 08:24 PM

समस्त प्रदेशवासियों को ‘विजयादशमी’ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन अधर्म, अन्याय, असत्य व अत्याचार पर धर्म, न्याय, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत का पर्व है, जो सभी को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दिन हम अपने अन्दर की बुराइयों का त्याग करने का संकल्प लें जिससे सभ्य और सुसंस्कृत  समाज का निर्माण हो सके।।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन बड़ा ही गर्व और गौरव का दिन है। इस महापर्व को सभी मिलजुल कर संस्कृति और  संस्कारों के साथ मनाते हैं। इस दिन श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त की थी। भगवान श्री राम का आशीर्वाद सब पर बना रहे और प्रदेश में आर्थिक खुशहाली तथा समृद्धि आए।

 

मुख्यमंत्री ने आज जिला पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर रावण दहन प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले श्री राम और रावण संवाद का बेहतरीन मंचन किया गया, जिसमें रावण और श्री राम की सेनाएं युद्ध के मैदान में आमने सामने खड़ी थी और बहुत शानदार चौपाइयों से लोगों का ज्ञानवर्धक कर रही थी। बड़ा ही मनोरम दृश्य देखकर सभी दर्शक भावविभोर हो गए। माता मनसा देवी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला का कई दिनों तक सुंदर प्रदर्शन किया गया और आज ट्राइसिटी के सबसे बड़े 151 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट को 5 लाख रुपए की राशि देने की भी घोषणा की।

 

मंच पर शानदार भजन और गीतों का भी आयोजन लगातार चलता रहा। भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को धधक कर जलता हुआ देखा। पूरा पंडाल चारों ओर जय श्रीराम के नारों से गुंजायमान हो रहा था।

 

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हरियाणा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया,आदेश हुए जारी
सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा के इतिहास में निर्दलीय विधायक के तौर पर निर्वाचित चौथी महिला राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी 17 अक्टूबर 2024 प्रातः 10:00 बजे दशहरा ग्राउंड 5 पंचकुला में होगा हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समेत वरिष्ठ नेता अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित
हरियाणा सरकार ने 1 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारियों का किया तबादला
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में अनाज मंडियों का किया दौरा, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा महम पूर्व विधायक बलराज कुंडू हुए बीजेपी में शामिल हरियाणा CM सैनी को अचानक दिल्ली बुलाया,शपथग्रहण की तैयारियों के बीच कुरुक्षेत्र से रवाना, कल रात ही केंद्रीय नेताओं से मिलकर चंडीगढ़ लौटे थे
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले “कांग्रेस को अपना चुनाव निशान बदल लेना चाहिए और पंजे को हटाकर जलेबी रख लेना चाहिए”
हनुमान जी ने संजीवन बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए