Monday, October 14, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया,आदेश हुए जारीबाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर पुलिस का बयान- 15 टीमें राज्य के बाहर जांच में जुटीं आरोपी अपने साथ पेपर स्प्रे लाए थे- बाबा सिद्दीकी मर्डर केस पर बोली मुंबई पुलिसबाबा सिद्दीकी के घर पहुंचे सलमान खानबाबा सिद्दीकी मर्डर केस में चौथे आरोपी का नाम आया सामने, मोहम्मद जीशान अख्तर है चौथा आरोपीबांद्रा (वेस्ट) स्थित आवास पहुंचा बाबा सिद्दीकी का शव, अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरूबिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी, फेसबुक पर लिखी पोस्टबाबा सिद्दीकी मर्डर केसः तीसरे आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के बाहर पांच ठिकानों पर रवाना हुई मुंबई पुलिस
 
Haryana

सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा के इतिहास में निर्दलीय विधायक के तौर पर निर्वाचित चौथी महिला

October 12, 2024 04:38 PM
चंडीगढ़ -  हाल ही में  15वीं  हरियाणा विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न हुए प्रदेश के 14 वें आम चुनाव  के नतीजों में जहाँ प्रदेश में गत 10 वर्ष से  सत्तासीन भाजपा ने  इस बार अप्रत्याशित  48 सीटें जीत सबको हैरान करते हुए स्वयं अपने दम पर  90 सदस्यी  राज्य  विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, वहीं  कांग्रेस को  37 सीटें प्राप्त हुई हैं.  इनेलो को 2 सीटें एवं  3 निर्दलीय विधायक जीते हैं. बहरहाल, तीनो निर्दलीय विधायकों ने  प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है जिससे नए विधानसभा सदन  में उसकी संख्या बढ़कर 48 से बढ़कर  51 हो गई है. 
 
इसी बीच पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार एवं राजनीतिक विश्लेषक हेमंत कुमार (9416887788)  ने  बताया कि 58 वर्ष पूर्व   चूँकि 1  नवम्बर 1966 को तत्कालीन संयुक्त  पंजाब से अलग कर  बनाये गये  हरियाणा प्रदेश  की पहली विधानसभा के सदन को   वर्ष 1962  आम चुनाव के बाद  गठित  पंजाब विधानसभा में  हरियाणा क्षेत्र  के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा हलकों में से   निर्वाचित विधायकों को शामिल करके ही  बनाया गया था, अत: हरियाणा के पहले विधानसभा आम  चुनाव वर्ष 1966 में नहीं बल्कि उसके अगले वर्ष    फरवरी,1967 में कराए गए  जिनसे हरियाणा प्रदेश की दूसरी विधानसभा गठित हुई. आगे इसी प्रकार ऐसा सिलसिला ही चलता रहा एवं इसलिए इस बार 15 वीं हरियाणा विधानसभा के लिए 15वें नहीं बल्कि  14वें आम चुनाव हुए हैं. 
 
 
 बहरहाल, हेमंत ने आज तक हुए हरियाणा के सभी  14 विधानसभा आम चुनावो के आधिकारिक आंकड़ों का अध्ययन कर   बताया कि ताज़ा विधानसभा आम चुनाव में हिसार वि.स. सीट से निर्दलीय   के तौर निर्वाचित हुई सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा के इतिहास में चौथी निर्दलीय महिला विधायक बनी  है. इससे पूर्व वर्ष 1982 में हरियाणा वि.स. आम चुनाव में बल्लभगढ़ हलके से शारदा रानी, वर्ष 1987 आम चुनाव में झज्जर सीट  से कुमारी मेधवी और वर्ष 2005 वि.स. चुनाव में बावल हलके से शकुंतला भगवाड़ीया ही निर्दलीय महिला विधायक रही हैं. 
 
उन्होंने आगे बताया कि वर्ष  1967 और वर्ष 1982  में हुए   हरियाणा विधानसभा के आम चुनावों में सर्वाधिक 16-16 निर्दलीय विधायक विजयी हुए थे जबकि वर्ष 1968 चुनावों में केवल 6 निर्दलीय विधायक जीत कर प्रदेश  विधानसभा पहुंचे थे.  वर्ष 1972 और 2000 विधानसभा आम चुनावों में 11-11  निर्दलीय विधायक चुने गए जबकि वर्ष 1977, 1987, 2009 और 2019 के विधानसभा आम  चुनावों में 7-7 निर्दलीय विधायक निर्वाचित  हुए . वर्ष 1991 और 2014 के चुनावों में 5-5 निर्दलीय विधायक सदन में पहुंचे हालांकि वर्ष 1996 और 2005 के विधानसभा चुनावों में 10-10 निर्दलीय विधायक बने. इस प्रकार अबकी बार वर्ष 2024 में प्रदेश के 58 वर्ष के इतिहास में सबसे कम 3 निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए हैं जिसमें हिसार हलके  से सावित्री जिंदल के अलावा  गन्नौर सीट  से देवेन्द्र कादयान और बहादुरगढ़ हलके  से राजेश जून शामिल हैं. 
 
हेमंत ने  यह भी बताया कि वर्ष 1982, 2009 और 2019 हरियाणा विधानसभा आम चुनावों  में प्रदेश में  नई सरकार के गठन में  निर्दलीय विधायकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने  बताया कि हालांकि निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बना व्यक्ति प्रदेश में बनी  सरकार को बाहर से  समर्थन दे सकता है परन्तु अगर वह औपचारिक रूप से  सत्तारूढ़  राजनीतिक पार्टी या फिर सदन  में किसी  विपक्षी पार्टी  में भी शामिल हो जाता है, तो दल बदल विरोधी कानून में उस निर्दलीय विधायक की  विधानसभा सदस्यता समाप्त हो सकती  है जैसे आज से बीस वर्ष पूर्व  जून, 2004 में हरियाणा के 4 तत्कालीन  निर्दलियों विधायकों- भीम सेन मेहता, जय प्रकाश गुप्ता, राजिंदर बिसला और देव राज दीवान 
के कथित रूप से कांग्रेस पार्टी  में शामिल होने के कारण उन्हें तत्कालीन स्पीकर सतबीर कादयान द्वाव्रा तत्कालीन  विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया था जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी वर्ष 2006 में सही ठहराया था. 


Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
हरियाणा विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया,आदेश हुए जारी
पंचकूला में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया रावण दहन राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा के लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी 17 अक्टूबर 2024 प्रातः 10:00 बजे दशहरा ग्राउंड 5 पंचकुला में होगा हरियाणा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी समेत वरिष्ठ नेता अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे उपस्थित
हरियाणा सरकार ने 1 आईएएस और 1 एचसीएस अधिकारियों का किया तबादला
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में अनाज मंडियों का किया दौरा, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा महम पूर्व विधायक बलराज कुंडू हुए बीजेपी में शामिल हरियाणा CM सैनी को अचानक दिल्ली बुलाया,शपथग्रहण की तैयारियों के बीच कुरुक्षेत्र से रवाना, कल रात ही केंद्रीय नेताओं से मिलकर चंडीगढ़ लौटे थे
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले “कांग्रेस को अपना चुनाव निशान बदल लेना चाहिए और पंजे को हटाकर जलेबी रख लेना चाहिए”
हनुमान जी ने संजीवन बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए