Saturday, October 12, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
एअर इंडिया का विमान त्रिची हवाई अड्डे पर उतरा, विमान में सवार सभी 140 यात्री सुरक्षितमुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में अनाज मंडियों का किया दौरा, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा महम पूर्व विधायक बलराज कुंडू हुए बीजेपी में शामिलहरियाणा CM सैनी को अचानक दिल्ली बुलाया,शपथग्रहण की तैयारियों के बीच कुरुक्षेत्र से रवाना, कल रात ही केंद्रीय नेताओं से मिलकर चंडीगढ़ लौटे थेपूर्व गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले “कांग्रेस को अपना चुनाव निशान बदल लेना चाहिए और पंजे को हटाकर जलेबी रख लेना चाहिए”हनुमान जी ने संजीवन बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाएचंडीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा भव्य,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सैनी वक्फ संपत्तियों का उपयोग और दुरुपयोग,सुधार की मांग
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र में अनाज मंडियों का किया दौरा, किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा

October 11, 2024 07:14 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। किसानों को तय समय में फसल खरीद का भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है।सरकार किसानों के हितो की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।  मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न आए। साथ ही, मंडियों से धान उठान का काम भी सुनिश्चित किया जायेगा। 

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार को जिला कुरुक्षेत्र में पीपली, लाडवा व बबैन अनाज मंडियों का दौरा कर रहे थे। यहां पहुंचने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा, उपायुक्त श्री राजेश जोगपाल व पुलिस अधीक्षक श्री वरूण सिंगला ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा भी उपस्थित रहे। 

 

श्री नायब सिंह सैनी ने अनाज मंडी का दौरा करते हुए मॉइस्चर मीटर के माध्यम से धान की नमी भी चैक की। उन्होंने इस मौके पर किसानों, आढ़ती व यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके धान के खरीद कार्य के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि तय  पैरामीटर के अनुसार धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। धान के साथ-साथ बाजरे की भी सरकारी खरीद की जा रही है। 

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर प्रदेशवासियों व कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी और इसके लिए आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि शपथ समारोह से पहले पूर्व घोषित वादे के अनुरूप 25 हजार पदों का रिजल्ट जल्द निकाल दिया जायेगा। 

कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और परिवारवाद के दलदल में फंसी हुई पार्टी है। पहले कईं राज्यों में उन्होंने झूठ बोलकर सत्ता हासिल की थी, जिसमें हिमाचल, कर्नाटक व अन्य राज्य शामिल हैं। लोगों का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है। 

 

किसानों व आढ़तियों की सुनी समस्याएं

 

मुख्यमंत्री ने धान खरीद कार्य का जायजा लेने के दौरान किसानों व आढ़तियों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं भी जानी। इस दौरान किसानों ने जीरी का उठान न होने बारे, आरओ न कटने बारे व अन्य समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। यदि कोई स्थानीय मिलरर्ज धान की खरीद या उठान नहीं कर रहा तो दूसरा कोई भी मिलर इस कार्य को कर सकता है।

 

उन्होंने कहा कि कोई भी किसान किसी भी मंडी में जाकर अपनी फसल बेच सकता है। इस दौरान उन्होंने धान खरीद कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मंडियों में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि कोई इस कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
महम पूर्व विधायक बलराज कुंडू हुए बीजेपी में शामिल हरियाणा CM सैनी को अचानक दिल्ली बुलाया,शपथग्रहण की तैयारियों के बीच कुरुक्षेत्र से रवाना, कल रात ही केंद्रीय नेताओं से मिलकर चंडीगढ़ लौटे थे
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तंज, बोले “कांग्रेस को अपना चुनाव निशान बदल लेना चाहिए और पंजे को हटाकर जलेबी रख लेना चाहिए”
हनुमान जी ने संजीवन बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राण बचाए
चंडीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सैनी का शपथ ग्रहण समारोह होगा भव्य,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूदगी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नायब सैनी
हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा को तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटा दिया गया है
*15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण* *तैयारियों के लिए डीसी, पंचकूला की अध्यक्षता में बनी कमेटी*
हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आश्वासन के बाद हड़ताल की समाप्त
चंडीगढ़ : हरियाणा से आदर्श चुनाव आचार संहिता हटाई गई भारत के चुनाव आयोग ने पत्र जारी करके हरियाणा और जम्मू कश्मीर से चुनाव की आदर्श आचार संहिता को हटाया चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के चलते आचार संहिता हटाई गई हरियाणा में आचार संहिता हटने के बाद रुके हुए जरूरी प्रशासनिक कामकाज शुरू हो सकेंगे
हरियाणा के सीईओ ने विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राज्यपाल को सौंपी