Sunday, October 06, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
क्या 8 अक्टूबर कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ पाएगी हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूदगाजा मस्जिद और स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 24 लोग मारे गएदिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे अरविंद केजरीवाल, लगाएंगे जनता की अदालतअमृतसर में 10 करोड़ की कोकीन बरामदतत्काल न्यूज़ का सटीक सर्वे:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, कांग्रेस - 45 से 52 भाजपा - 20 से 28 इनैलो - 05 से 10 आजाद - 05 से 10हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदानहरियाणा में 1 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े
 
Haryana

हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली और पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद

October 06, 2024 02:59 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में पत्रकारवार्ता के दौरान दावा करते हुए कहा कि 8 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। सीएम सैनी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 8 अक्टूबर को जनता जवाब देगी और विपक्ष के लोग कहेंगे ईवीएम खराब है। प्रेसवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और प्रवीन अत्रे मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश का सामाजिक तानाबाना और भाईचारा कायम रखते हुए प्रदेशवासियों ने सफल चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है। उन्होंने सफल चुनाव के लिए हरियाणावासियों का धन्यवाद किया। सीएम सैनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिना थके और बिना रूके चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में लोकतंत्र के पर्व में कड़ी मेहनत की है जो हम सभी के लिए प्रेरणा देने वाली है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को भी सलाम किया। उन्होंने कहा कि जवानों की निगरानी में यह चुनाव बिना किसी अप्रिय घटना के संभव हो पाया है। जवानों की मेहनत के चलते हमारे देश की आतंरिक सुरक्षा संभव हो पाती है। सीएम सैनी ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया के लोगों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मीडिया ने जनता की आवाज और जनता को प्रेरित करने का काम किया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भी आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में हमारा साथ दिया और मार्गदर्शन किया है। मुख्यमंत्री ने पार्टी संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से हमारा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव में हमारे कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है।
पत्रकार के एक सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेरे पास चुनाव की सभी रिपोर्ट हैं और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि 8 अक्टूबर के बाद विपक्ष के लोग आरोप लगाएंगे, दोष देंगे और कहेंगे ईवीएम खराब है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कई सीटों पर मुकाबला है, लेकिन हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों के हित में बिना भेदभाव किए लाजवाब निर्णय लिए हैं, लोगों के जीवन को सरल बनाने और राहत देने का काम किया है।
कांग्रेस को घेरते हुए नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने तो लोगों को लाइन में खड़ा करके प्रताड़ित किया है। कांग्रेस के समय में 4-4 दिनों तक गैस के सिलेंडर तक नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति तक योजनाबद्ध तरीके से सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाया है और एक सकारात्मक मैसेज लोगों के पास पहुंचा है, इसलिए जनता तीसरी बार भाजपा सरकार बना रही है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
क्या 8 अक्टूबर कांग्रेस पार्टी हरियाणा में अब तक अपने सर्वश्रेष्ठ चुनावी प्रदर्शन का पिछला रिकॉर्ड तोड़ पाएगी तत्काल न्यूज़ का सटीक सर्वे:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, कांग्रेस - 45 से 52 भाजपा - 20 से 28 इनैलो - 05 से 10 आजाद - 05 से 10 हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हरियाणा में 1 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
अम्बाला:अगर पार्टी ने चाहा तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर होगी:अनिल विज
अम्बाला कैण्ट में अनिल विज ने डाला अपना वोट हरियाणा में 10 बजे तक कुल 13% प्रतिशत मतदान हुआ हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा में