Friday, September 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षागुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलहरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
 
Haryana

गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल

September 19, 2024 10:12 AM
गुरुग्राम (एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा): मैं गुडग़ांव की सेवा में कभी कोई कसर नहीं छोडृूंगा। शहर के विकास का मेरे पास बड़ा विजन है। उस विजन को हकीकत बनाकर गुरुग्राम को समस्याओं से मुक्त करूंगा। गुरुग्राम की जनता जनार्दन के आशीर्वाद से यह संभव होगा। यह बात निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल ने बुधवार को विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान कही। उन्होंने करीब एक दर्जन स्थानों पर चुनावी सभाएं करके अपने लिए वोटों की अपील की। चुनाव चिन्ह कांच का गिलास पर वोट देकर विजयी बनाने का आह्वान किया।
नवीन गोयल ने जैन बारादरी में जैन समाज के कार्यक्रम में पहुंचकर जैन संतों का आशीर्वाद लिया। नवीन गोयल का जैन समाज की ओर से पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। नवीन गोयल ने कहा कि गुरुग्राम मुझे वर्षों से प्यार दे रहा है। उनके हर कदम पर साथ दे रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में गुरुग्राम के लोग, माताएं, बहनें सदा उनके साथ लगे रहे हैं। उनकी ओर से शुरू किए गए जनहित के हर काम में लोगों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया। उन्होंने गुरुग्राम की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। नवीन गोयल ने कहा कि वे अपने गुरुग्राम के लोगों की सेवा कर रहे हैं और जीवनभर करते रहेेंगे। गुरुग्राम के लोगों से उनका आत्मीयता का रिश्ता है जो हर रिश्ते से बड़ा होता है। यहां की देवतुल्य जनता के वे आभारी हैं जो चुनाव में उनका बढ़-चढक़र साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के वे सच्चे साथी बनकर सेवा करते रहे हैं। भविष्य में भी सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।
नवीन गोयल के सम्मान में कहीं चाय पर चर्चा तो कहीं जन आशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालातों पर चर्चा करते हुए गुडग़ांव की राजनीति में लोगों से नया इतिहास बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जिस भावना से सेवा कर रहे हैं, भविष्य में और कई गुणा अधिक शक्ति के साथ काम करेंगे। सेवा परमो धर्म: का रास्ता उन्होंने अपनाया है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह ने उन्हें चुनाव लडऩे के लिए प्रेरित किया। गुरुग्राम की जनता ने उस पर मुहर लगाई। गुरुग्राम की जनता ही चुनाव अभियान संभाल रही है। वे जनता के साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत नवीन गोयल की नहीं गुडग़ांव की जनता की होगी। जनार्दन का आशीर्वाद उन पर लगातार बरस रहा है। हर कोई नवीन गोयल बनकर काम कर रहा है। लोगों ने खुद प्रचार की जिम्मेदारी संभाल रखी है। यह चुनाव गुडग़ांव के सम्मान की लड़ाई है। गुडग़ांव की जनता इस चुनाव को हर हाल में जीतकर रहेगी।
बुधवार को नवीन गोयल ने मदनपुरी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दोपहर को श्री माधव भवन सेक्टर-17 पहुंचे लोगों ने मिले। इसके बाद धानक समाज धर्मशाला जैकबपुरा, डा. राजीव ग्रोवर व चंद्रभान गोयल की ओर से जैकबपुरा में जनआशीर्वाद कार्यक्रम में शिरकत की। ललित कटारिया की ओर से सेक्टर-5 स्थित ओपन हाई स्कूल में चुनावी सभा की। अशोक विहार फेज-3 में पीएल कटारिया की ओर से कार्यक्रम में, अशोक विहार फेज-2 में दिनेश संधू की ओर से कार्यक्रम में, सेक्टर-56 स्ति हेवो-1 अपार्टमेंट में अशोक डबास की ओर से कार्यक्रम, शीतला कालोनी डी-ब्लॉक में बी.पी. सिंह की ओर से कार्यक्रम में शिरकत करके लोगों से वोट की अपील की।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
गुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा