Friday, September 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षागुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलहरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
 
Haryana

बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल

September 18, 2024 08:09 PM

नवनीता सिंह। एक्स सूबे मेजर सतबीर शर्मा की  हुंकार मीडिया गुरुग्राम:आंखों से अश्रुधारा का सैलाब, दिल में उमड़ता प्रेम, भावुकता भरे लहजे से आशीर्वाद...। इन दिनों यही सब हो रहा है गुरुग्राम में। शायद ही किसी चुनाव में पहले कभी ऐसा नजारा या ऐसे भावुकता के पल देखने को मिले हों। नेता भले ही जनता के सामने रो दिए हों, लेकिन यहां जनता एक नेता के लिए रोते हुए पहली बार दिखाई दे रही है। गुडग़ांव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी नवीन गोयल के समर्थन में एक चुनावी सभा में महिलाओं के आंसुओं ने इस बात को सत्यापित करता है कि गुडग़ांव की जनता के दिल में उनके प्रति कितना प्रेम और भावनात्मक लगाव है।

हमने नवीन गोयल की दो चुनावी सभाओं को देखा। इन सभाओं में नजारा आम सभाओं से पूरी तरह से अलग था। यहां ना तो प्रत्याशी नवीन गोयल कुछ बोल रहे थे और ना कोई उनका समर्थक, साथी बोल रहा था। सब मौन थे। अगर कुछ बोल रहा थे तो आंसु थे। जिनकी कोई भाषा नहीं थी मगर सबको बहुत कुछ समझा रहे थे। भावुक हुए लोगों की आंखों के इन आंसुओं की बूंदे एक के बाद एक नहीं, अविरल गिर रही थी। यहां आंसुओं का खारापन नवीन गोयल के लिए लोगों के दिल में मीठापन घोल रहा था। सब लोग स्तब्ध खड़े थे। सिर्फ आंसुओं की सुन रहे थे।
एक महिला ने माइक पर बोलना शुरू किया तो उसे तुरंत रोना आ गया। बोलीं, मेरे को तब बहुत रोना आया जब नवीन भाई को टिकट नहीं मिली थी। यह कहते हुए वह फिर से बिलख उठी। खुद को संभालते हुए यही कहा कि दिल से नवीन भाई से जुड़े हैं और जुड़े रहेंगे।  
सभा में एक अन्य महिला, जिनके दुखों का पहाड़ बहुत बड़ा था। उन्होंने माइक संभाला। इससे पहले कि वह कुछ बोलतीं, उनकी आंखें भी आंसुओं के समुंद्र में डूब गई। रोते हुए उन्होंने कहा-आज मैं सारा दिन कैनविन में ही थी। उनकी (उनके पति की) बहुत बड़ी सर्जरी बताई है। कुछ भी हो सकता है। यानी उनका जीवन खतरे में है। फिर वे बोलीं, मैनें अपने आदमी को घर में छोड़ा है। पानी भी नहीं पीया। मैं अपने नवीन बेटे के लिए आई हूं। फिर कहा, मैं दुनिया में ही नवीन बेटे के लिए आई हूं। कितना भी कुछ हो जाए, मेरे बच्चे का साथ नहीं छोड़ूूंगी। नवीन गोयल ने उनका हाथ पकडक़र ढांढस बंधाया और यह जताया कि वे गुरुग्राम के हर व्यक्ति, हर घर, हर परिवार के हैं। सबके साथ हैं। सबके लिए हैं। नवीन गोयल का हाथ चूमते हुए महिला ने भावुकता से आशीर्वाद दिया। इस दृश्य को देखकर सभा में मौजूद हर कोई भावुक था। किसी की आंखें भरी थी तो किसी का गला भर आया था। कोई अपने आंसु छिपाने के लिए मन ही मन भावुकता के सैलाब डूबा था। इतना कुछ होने के बाद और अधिक कुछ कहने की कोई जरूरत ही नहीं थी। नवीन गोयल ने कहा कि आपके आंसुओं को असफल नहीं होने दूंगा। बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
गुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल