Friday, September 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षागुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलहरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
 
Haryana

5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव

September 18, 2024 07:03 PM

नवनीता सिंह गुरुग्राम। कांग्रेस लगातार उड़ान भर रही है और भाजपा की नैया डूब रही है। हरियाणा की जनता अब सदा के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुका है। । यह कहना है बादशाहपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी वर्धन यादव।

कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव समसपुर, तिगरा, मेदावास (बुआपुर), धूमसपुर, नाथूपुर, इस्लामपुर, टीकरी व फाजिलपुर आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा सरकार की कुरीतियों और कांग्रेस की नीतियों को सांझा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कुशासन हरियाणा की जनता ने झेला है। कभी प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर तो कभी परिवार पहचान पत्र के नाम पर आम, गरीब लोगों को भाजपा सरकार ने परेशान करने का काम किया। भाजपा के नेता भी भाजपा की पोल खोलने में लगे हैं। जनता को समझ आ गया है कि भाजपा के दावों में दम नहीं है। झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा के दिन अब लद गए हैं। किसी नेता, मंत्री की बातों पर अब जनता विश्वास करने की बजाय उनके कार्यक्रमों का बहिष्कार तक कर रही है। लोग भाजपाइयों के कार्यक्रमों से भी दूरी बना रहे हैं। 
वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस का दौर लोकसभा चुनाव 2024 से शुरू हो चुका है। मजबूत सरकार बनाने का दावा भाजपा कर रही थी और आखिर में जोड़-तोड़ की सरकार बनाकर संतुष्ट हुई। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा और अधिक धरातल में चली जाएगी। सरकार बनाना तो दूर की बात, विपक्ष में भी भाजपा कमजोर ही नजर आएगी। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सदा देश को एक सूत्र में बांधकर विकास किया, वहीं भाजपा ने धर्म के नाम पर देश में फूट डालने का काम किया है। वर्धन यादव ने बादशाहपुर के लोगों से अपील की कि कांग्रेस को जीत दिलाकर क्षेत्र के विकास के रास्ते खोलें। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बन चुका है। लोगों को कांग्रेस पर ही विश्वास है। वर्धन यादव ने कहा कि भाजपा ने 10 साल का शासन ईडी, सीबीआई के दम पर किया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इन एजेंसियों का दुरुपयोग किया। सुप्रीम कोर्ट तक इस बात को कह चुका है कि देश की सीबीआई को पिंजरे में बंद तोते की छवि से बाहर आना होगा। दिखाना होगा कि अब वह पिंजरे में बंद तोता नहीं रहा। कांग्रेस प्रत्याशी वर्धन यादव ने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि इस बार ऐतिहासिक बदलाव करके भाजपा को सबक सिखाने का काम करे। क्योंकि भाजपा के अत्याचारों को सभी ने झेली है। हर कोई इनका शिकार हुआ है। अब मौका बदला लेने का मिला है। जनता की ताकत वोट है और इस बार वोट की चोट से भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाना है।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
गुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल