Friday, September 20, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षागुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयलहरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
 
Haryana

नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा

September 18, 2024 04:59 PM
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक छाबड़ा ने बुधवार को वायरल हुए कांग्रेस के फरीदाबाद एनआईटी के प्रत्याशी नीरज शर्मा और असंध से प्रत्याशी शमशेर गोगी के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है। कांग्रेस के एक प्रत्याशी नौकरियां बांटने की बात कर रहे हैं तो दूसरा प्रत्याशी अपना और अपने रिश्तेदारों के घर भरने की बात कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्ची और खर्ची और भ्रष्टाचार कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस की हमेशा से ही यह नीति रही है कि झूठ बोलकर सत्ता हथियानी है और उसके बाद गरीब जनता का शोषण करके अपना घर भरना है। कांग्रेस, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दूसरे कांग्रेस नेताओं की मानसिकता साफ है कि उन्हें हरियाणा और हरियाणा की जनता से कोई लेना देना नहीं। जिस तरह दोनों नेताओं के बयान सामने आए हैं कि उससे साफ है कि कांग्रेस सत्ता में आई तो खलुकर लूट मचाएगी और प्रदेश की जनता को लूटेगी। नौकरी बेचने की बात अब कांग्रेस नेता ने स्वीकार कर ली है। ऐसे ही शमशेर गोगी ने तो जनता के बीच में ही कहा है कि हम पहले अपना घर भरेंगे। प्रदेश की जनता कांग्रेस से सावधान रहे और सोच समझकर अपना मतदान करे। भाजपा नेता     अशोक छाबड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा देश और प्रदेश की जनता के हित सर्वोपरि है। जनता ने कांग्रेस की असलियत देख ली है और इस बार भी कांग्रेस और हुड्डा को सत्ता से दूर रखा जाएगा।
पार्टी के मीडिया सहप्रभारी ने भूपेंद्र हुड्डा को भर्ती गैंग का मास्टरमाइंड बताते हुए कहा कि उनके इशारे पर ही चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी इस तरह की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस बेरोजगार युवाओं को पैसे लेकर नौकरियां बांटना चाहती है। प्रदेश की जनता जान चुकी है कि यदि कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो केवल उन्हीं लोगों को नौकरियां मिलेंगी जो भूपेंद्र हुड्डा के रिश्तेदार और समर्थक हैं। गरीब के बेटे बेटियों को सरकारी नौकरी के लिए लाखों रुपए देने पड़ेंगे जबकि 10 साल के शासनकाल में भाजपा ने हरियाणा के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी दी है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता को नौकरी बेचने वाली कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है।a



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत निर्वाचन आयोग ने की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान तैयारियों की समीक्षा
गुरुग्राम कांग्रेस बड़े-बड़े वादा करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल