Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामाहरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
 
Haryana

राहुल गांधी ने मान लिया है कि हुड्डा जीत नहीं सकता, अगर हुड्डा का नाम घोषित किया तो कांग्रेस हार जाएगी : बिप्लब देब

September 16, 2024 05:48 PM
त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब ने पलवल में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने मान लिया है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा जीत नहीं सकते, अगर सीएम पद के लिए हुड्डा का नाम घोषित किया तो पूरी तरह से हारना पड़ेगा। बिप्लब देब ने कहा कि हुड्डा को सामने ना लाकर कांग्रेस पिछले दरवाजे से सत्ता में आना चाहती है। बिप्लब देब पलवल विधानसभा त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया और बड़े मार्जिन से भाजपा उम्मीदवार को जिताने की बात कही। इससे पहले त्रिदेव सम्मेलन में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया एवं कार्यकर्ताओं ने बिप्लब देब का जोरदार स्वागत किया।
बिप्लब देब ने कहा कि जनता को धोखा देने की आदत कांग्रेस की आज की नहीं है, बल्कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के समय से बनी हुई है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं, इसलिए कांग्रेस के लोगों को हरियाणा की भी सत्ता चाहिए कि हरियाणा को लूटना है। हरियाणा को कांग्रेस ने पहले भी 10 साल लूटा है।
पूर्व सीएम हुड्डा को घेरते हुए बिप्लब देब ने कहा कि हुड्डा साहब इतने बड़े जिताउ कैंडीडेट हैं तो राहुल बाबा ने हुड्डा को सीएम कैंडीडेट घोषित क्यों नहीं किया? बिप्लब देब ने हुड्डा को निशाने पर लेते हुए कहा कि हुड्डा साहब आप बड़े आदमी हो, आपका सबसे बड़ा फोटो लगता है, लेकिन अचरज होता है कि आपको सीएम का कैंडीडेंट घोषित क्यों नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पता है कि हुड्डा को अगर सीएम पद के लिए घोषित किया तो जनता को कांग्रेस का 10 साल का कुशासन याद आ जाएगा। कांग्रेस के समय की गुंडागर्दी और दलितों पर हुए अत्याचार को हरियाणा के लोग भूले नहीं हैं। बिप्लब देब ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने डंके की चोट पर घोषणा कर दी है कि सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
बिप्लब देब ने कहा कि कांग्रेस सरकार से त्रस्त लोगों ने 2014 में भाजपा की सरकार बनाई। भाजपा ने 10 वर्षों में बिना भेदभाव किए हरियाणा का विकास कराया। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए भाजपा सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है।
त्रिदेव सम्मेलन में बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग घर-घर जाएं और कांग्रेस की पोल खोलने का काम करें। लोगों को बताएं कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में धारा-370 को दोबारा लाने की बात करती है। कांग्रेस वही पार्टी है जो लोकसभा चुनाव में आरक्षण और संविधान को भाजपा से खतरा बता रही थी। अब वही कांग्रेस जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस के साथ मिलकर आरक्षण को खत्म करना चाहती है।
राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए बिप्लब देब ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर एससी एसटी आरक्षण को खत्म करने की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी सिख समाज का अपमान कर रहे हैं और झूठ बोल रहे हैं कि भारत में सिख समाज के लोग पगड़ी नहीं बांध सकते। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी झूठ और मक्कारी क्या हो सकती है, कांग्रेस ने खुद सिख समाज के लोगों को पगड़ी उतारने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस ने ही सिखों को कत्लेआम किया।
त्रिदेव सम्मेलन में जिला प्रवासी प्रभारी राज्यसभा सांसद नवीन जैन, जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा प्रत्याशी गौतम, प्रवासी प्रभारी पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, जिला महामंत्री वीरपाल दीक्षित, हरेन्द्र पाल राणा, चुनाव प्रभारी भूपराम पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, एलडी वर्मा, नगर परिषद् चेयरमैन डॉक्टर यशपाल, प्रवीण ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला, जोगिन्द्र देशवाल भी उपस्थित थे



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”