Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादवकेन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मागुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगीपूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामाहरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
 
Haryana

प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा : धर्मेन्द्र प्रधान

September 15, 2024 05:14 PM

चंडीगढ़ 15 सितंबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश की जनता हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने केे लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यो के आधार पर जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का मन बनाया है। 5 अक्तूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होगा। भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को करनाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व 90 के 90 विधानसभाओं में जाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है और हरियाणा के मुख्यमंत्री का चेहरा नायब सैनी ही हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पिछले दस सालों में किसानों, महिलाओं, युवाओं के हित में कार्य किए गए हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखकर भाजपा आगे बढ़ रहा है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। प्रदेश का आर्थिक विकास हो या प्रदेश के वंचित वर्गो की बात हो हर एक क्षेत्र में भाजपा सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है। नायब सिंह सैनी की सरकार ने प्रदेश में उत्पादित फसलों पर एमएसपी दिया है, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के नौकरियां दी गई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है कांग्रेस का असली चेहरा जनता के सामने सामने आ रहा है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस आने पर आरक्षण समाप्त करेंगे। पिछडे लोगों के खिलाफ जो उनकी मानसिक स्थिति है वे उसे बार बार प्रकट करते हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि हरियाणा की जनता भाजपा को ही जिताएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा की जनता इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा ने हमेशा धर्म-जात की राजनीति की है। :वर्धन यादव
केन्द्र में विकास की मोदी की गारंटी है और गुड़गांव में मुकेश शर्मा की गारंटी है:अरूणा मुकेश शर्मा
गुरुग्राम को इंदौर की तरह स्वच्छता में नम्बर वन बनाना ही लक्ष्य: राव नरबीर सिंह
10 साल में भाजपा ने शहर की साख को धब्बा लगाने के अलावा कुछ नहीं किया:मोहित मदनलाल ग्रोवर
गुरुग्राम में महरौली रोड पर जनसभा में कांग्रेस के उम्मीदवार मोहित ग्रोवर व कांग्रेस के सीनियर नेता पंकज डाबर ने कहा कांग्रेस गुरुग्राम में संगठित है और चुनाव जीतेगी
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के प्रभावित युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा
हरियाणा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जारी किया 20 सूत्रीय 'संकल्प पत्र'
गुरुग्राम का सच्चा साथी, सेवक बनकर करूंगा सेवा: नवीन गोयल
बादशाहपुर विधान सभा में गूंज रहा है एक ही नारा
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”