Wednesday, September 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ादिल्ली: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टोवन नेशन वन इलेक्शन पर कोविंद कमेटी की रिपोर्ट को मिली कैबिनेट की मंजूरीसूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्रकेजरीवाल की सुरक्षा को लेकर संजय सिंह ने जताई चिंताबंगाल: चेकिंग के दौरान भीड़ ने कोलकाता पुलिस पर किया हमला, एक गिरफ्तारहरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी
 
Haryana

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया

September 14, 2024 06:43 PM
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर समेत कई जिलों में चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कई विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए वोट करेगी और हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अब जल्द ही पूरा राष्ट्रीय नेतृत्व उनके नेतृत्व में उत्साह के साथ चुनावी प्रचार में उतरेगा। इसके लिए कार्यक्रमों और लोकेशन को फाइनल किया जा रहा है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा चाहिए तो उसकी देश में एक ही गारंटी है अरविंद केजरीवाल। दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया तो वहां शानदार स्कूल बन रहे हैं। शानदार पढ़ाई हो रही है और वहां से बच्चे आईआईटी में जा रहे हैं। पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया तो पंजाब के सरकारी स्कूल भी अच्छे हो रहे हैं। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता भी स्कूल के नाम पर वोट करेगी।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों को पांच गारंटी दी है। जिसमें मुफ्त और अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली और 18 साल से ऊपर हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने हर युवा रोजगार देने की गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल ने ये सभी कम दिल्ली और पंजाब में करके दिखाए हैं। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर अभी गारंटी को पूरा किया जाएगा।



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा
हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टो सूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी विधानसभा चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार, 930 पुरुष व 101 महिलाएं - मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल
भाजपा की डबल इंजन सरकार जो कुछ बोलती है वह पत्थर की लकीर है : नायब सैनी
कांग्रेस पार्टी भाजपा के सामने नहीं, कांग्रेस नेता एक दूसरे के सामने लड़ रहे हैं : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी, दलितों का अपमान करना कांग्रेस का एजेंडा : ज्ञानचंद गुप्ता
हरियाणा की लोहारू विधानसभा में आज जनसभा को संबोधित करेंगे गृहमंत्री अमित शाह 5.21 लाख मतदाताओं के साथ बादशाहपुर हरियाणा का सबसे बड़ा विधानसभा हलका जबकि 1.58 लाख के साथ नारनौल सबसे छोटा