Thursday, September 19, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयलकांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादवकांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवरनौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ादिल्ली: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी
 
Haryana

संविधान और भाईचारा बचाने के लिए जनता कांग्रेस के पक्ष में करेगी मतदान: कुमारी सैलजा

September 08, 2024 03:15 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस देश को एकता, आपसी सद्भाव, न्याय के एक सूत्र में पिरोना चाहती है जबकि भाजपा धर्म के नाम पर समाज में नफरत पैदा करना चाहती है, भाजपा देश के संविधान और देश की आरक्षण व्यवस्था से छेड़छाड़ करना चाहती है, प्रदेश की जनता संविधान और भाईचारा बचाने के लिए कांग्रेस के साथ खड़ी है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनाएगी।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि  भाजपा की विभाजनकारी, देश के संविधान को खत्म करने की साजिश के खिलाफ देश और प्रदेश की जनता आज कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है, जनता महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय, से जूझ रही है। जनता को पता है कि कांग्रेस ही संविधान की रक्षा कर सकती है, देश में जगह जगह खुली नफरत की दुकानों को बंद कर लोगों में भाईचारे की भावना पैदा कर सकती है। पूरे देश को एकता, आपसी सद्भाव, न्याय के एक सूत्र पिरोने का काम भी कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि  संविधान बचाने, आरक्षण की रक्षा और दलित-पिछड़े वर्ग को न्याय के लिए कांग्रेस का संघर्ष आज भी जारी है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए दलित वर्ग आज एकजुट है जो किसी को भी दल को भारतरत्न डा. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए बनाए गए संविधान से छेड़छाड़ नहीं करने देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान रक्षक है, हर महिला और हर पुरुष कार्यकर्ता संविधान रक्षक है। उन्होंने कहा कि जब भाजपा ने 400 पार का नारा दिया था तब कुछ भाजपा नेताओं ने कहा था कि 400 पार होने पर संविधान बदल दिया जाएगा यानि भाजपा की सच्चाई उसकी ही जुबां पर आ गई थी।

उन्होंने कहा कि संविधान देश के हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है, उनके हकों की रक्षा करता है, कांग्रेस 36 बिरादरी को साथ लेकर चलती है और उनका साथ भी देती है।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए कोई गलत मांग नहीं की है, इससे लोगों की स्थिति के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा और देश में राजनीति की दिशा बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि संविधान के कारण ही आज आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को लाभ मिल रहा है, संविधान के कारण ही आदिवासियों का जल, जमीन और जंगल पर अधिकार कायम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी सूरत में  लोगों को मिले आरक्षण के अधिकार को छीनने नही देगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है, भाजपा की सच्चाई सामने आ चुकी है, जनता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर ही रहेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
कांग्रेस के घोषणापत्र को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा- "यह घोषणा पत्र धोखे का पत्र, झूठ का पुलिंदा और इसे नदी में फेंक देना चाहिए”
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। रोहतक में 10:30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संकल्प पत्र को करेंगे जारी।
बेहतर गुरुग्राम बनाने निकला हूं, बेहतर गुरुग्राम बनाकर दूंगा: नवीन गोयल
कांग्रेस गुरुग्राम की चारो विधान सभा का चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी:पंकज डाबर 5 अक्टूबर को वोटिंग के बाद 8 अक्टूबर की दोपहर से पहले ही भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी:वर्धन यादव
कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों की जमीन हड़पकर प्रॉपर्टी डीलिंग की : तेजपाल तंवर
नौकरी बेचने वाले बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने, कांग्रेसी कर रहे अपना घर भरने की बात: अशोक छाबड़ा
हरियाणा: चुनाव जीतने पर महिलाओं को हर महीने 2 हजार रु. देगी कांग्रेस, गारंटी पत्र में किया वादा,चंडीगढ़ में रिलीज होगा पूरा मेनिफेस्टो सूत्र: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणापत्र हरियाणा चुनाव: कांग्रेस कल अपना घोषणा पत्र जारी करेगी