Friday, September 13, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली-NCR में रात भर होती रही झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी जारीपंजाब: अमृतपाल के समर्थकों सहित कई लोगों के ठिकानों पर NIA की रेडदिल्ली शराब घोटाला: CBI केस में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहरअम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे हैहरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थीदुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विजइनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।
 
Haryana

चौधरी भजन लाल ने अपना पूरा जीवन हरियाणा के उत्थान के लिए न्योछावर किया : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

August 26, 2024 07:24 PM

कृष्ण जन्माष्टमी एवं गुरु जम्भेश्वर के 574वें जन्मोत्सव के उपलक्ष में बिश्नोई मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रहे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिश्नोई समाज के रत्न चौधरी भजन लाल ने बिश्नोई समाज और हरियाणा के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर किया है। चौधरी भजन लाल ने बिश्नोई समाज को एकता के सूत्र में बांधकर आगे बढ़ाने का काम किया है और अब उस परंपरा को कुलदीप बिश्नोई आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भगवान गुरु जम्भेश्वर का मानना था कि एक भी पेड़ काटना नहीं चाहिए, उन्होंने वन्य जीवों की रक्षा और उस समय समाज में फैले हुए नशे की कुरीति को समाप्त करने का काम किया है। गुरु जम्भेश्वर के बारे में बात करना सूर्य को दीपक दिखने के समान है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण में बढ़ती गर्मी को देखते हुए एक पेड़ मां के नाम से लगाने का संकल्प लिया था, उसे देखते हुए आज हरियाणा में भी हमे एक पेड़ गुरु जम्भेश्वर के नाम से लगाने का संकल्प लेना चाहिए और जब तक वह बड़ा नहीं होता उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश की छवि को बदलने का काम किया है। यह हमारे गुरुओं की तपस्या का परिणाम है कि आज हमारा देश विश्व के अन्य देशों में अग्रणी बनकर खड़ा है। हरियाणा सरकार में मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल, विधायक विनोद भयाना, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व सांसद सुनिता दुग्गल, जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, मेघायल के डीजीपी एलआर बिश्नोई, पूर्व राज्यसभा सांसद जनरल डीपी वत्स, मेयर गौतम सरदाना, बिश्नोई समाज के प्रधान, पूर्व मंत्री छत्तरपाल आदि मौजूद रहे।

बिश्नोई समाज की मांगें 4 अक्टूबर के बाद जरूर पूरी होगी
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज बिश्नोई समाज द्वारा कुछ मांगे रखी गई, जिन्हें आचार संहिता के चलते पूरा करना असंभव है, परंतु इन मांगों को 4 अक्तूबर के बाद पूरा करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार अवश्य करेगी। क्षेत्र में चौधरी भाजनलाल के नाम से निर्माणधीन भवन का लाभ भी समाज के लोगों के साथ 36 बिरादरी को भी अवश्य ही मिलेगा। गुरु जम्भेश्वर एक समाज के नहीं सर्व समाज के हैं, जिन्होंने समाज में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया।

समारोह में कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है और नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारा गठबंधन भी रहा और मुझे मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ काम करने का मौका भी मिला। नायब सैनी बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और चौधरी भजनलाल के बाद नायब सैनी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो 24 घंटे जनता से मिलने के लिए तैयार रहते हैं। कुलदीप बिश्नोई ने नायब सैनी के सामने मांग रखी कि राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात करके वहां हिरणों का शिकार करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनवाएं। बिश्नोई समाज के लोग हिरणों का शिकार करने वालों को पकड़ते हैं, लेकिन सख्त कानून नहीं होने के कारण वे छूट जाते हैं।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
अम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे है
हरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थी
दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
इनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।
चंडीगढ़: बीजेपी ने हरियाणा के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी की, बीजेपी ने तीन उम्मीदवार आखिरी सूची में मैदान में उतारे, महेंद्रगढ़ से बीजेपी ने कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा,फरीदाबाद एनआइटीसी सतीश फागना को मिला टिकट, सिरसा से रोहतास जांगड़ा होंगे बीजेपी उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हेतु नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) से पहली रात (11 सितंबर) को कांग्रेस ने जारी की बाकी प्रत्याशियों की सूची... अम्बाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह तो छावनी से परिमल (परविन्दर) परी को मिली टिकट.
चंडीगढ़। सेक्टर 10 में धमाके का मामला।,पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने का किया दवा, कुछ अहम जानकारियां भी लगे हाथ।,पुलिस की जांच में अब तक हैंड ग्रेनेड की नहीं हुई पुष्टि। प्रेशर बम की जताई आशंका। चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय पहुंचे राजभवन। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे मुलाकात,विधानसभा भंग करने को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव की सौंपेंगे प्रति
चंडीगढ़। हरियाणा आम आदमी पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की।