Friday, September 13, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
दिल्ली-NCR में रात भर होती रही झमाझम बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी जारीपंजाब: अमृतपाल के समर्थकों सहित कई लोगों के ठिकानों पर NIA की रेडदिल्ली शराब घोटाला: CBI केस में अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, जेल से आएंगे बाहरअम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे हैहरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थीदुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विजइनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।
 
Haryana

कांग्रेस ने बाबा साहब और संविधान का हमेशा अपमान किया, दलितों पर अत्याचार किए, ऐसे लोगों को सत्ता से दूर रखें : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

August 26, 2024 07:22 PM
कुरुक्षेत्र में आयोजित दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में अनूसूचित जाति के लोगों ने एक स्वर में प्रण लिया कि बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देंगे। हजारों की संख्या में आए समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्रियों के सामने विश्वास दिलवाया कि बाबा साहब का सम्मान करने वाली भाजपा की सरकार डंके की चोट पर बनाई जाएगी। समारोह में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, सांसद नवीन जिंदल, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, समारोह के आयोजक सुदेश कटारिया,अशोक तंवर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। कांग्रेस नेता अपने परिवारों के लोगों को भरत रत्न देते रहे, लेकिन संविधान लिखने वाले महान शख्सियत डॉ. भीमराव अंबेडकर को कभी भारत रत्न देने की बात नहीं कही। जब कांग्रेस को जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया तब जा कर बाबा साहब को भारत रत्न मिला। जिस संविधन में बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों वंचितों को बराबरी का हक दिया है, कांग्रेस ने हमेशा उस पवित्र संविधान का अपमान किया। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग बताएं कि उनके शासनकाल में दलितों पर कितने अत्याचार हुए, मिर्चपुर कांड, गोहाना कांड किसी से छिपा नहीं है। कांग्रेस ने संविधान में बहुत सारे बदलाव किये लेकिन आज कांग्रेस के ही लोग झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। ऐसे लोगों से बचकर रहना हे, उनके बहकावे में न आएं। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस ने तो आरक्षण भी मजबूरी में दिया, क्योंकि संविधान में था, लेकिन आरक्षण की सीट कभी पूरा नहीं होने दी। बैकलॉग की सीट आज तक खाली है, उसे भाजपा भर रही है। भाजपा ने अंत्योदय की भावना से जितनी भी योजनाएं चलाई उसका सबसे ज्यादा लाभ अनुसूचित जाति के लोगों को घर बैठे मिल रहा है। मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में संत रविदास का भव्य स्मारक बनेगा। यहां उमड़ी भीड़ देखकर विश्वास हो गया है कि भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

दबंग लोग लाइन में नहीं लगने देते थे
केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस का राज होता था तो दबंगई चलती थी, निर्बल,दलितों और अनुसूचित जाति के लोगों को ये दबंग लोग लाइन में भी नहीं लगने देते थे। हमने परिवार पहचान पत्र बनवाए और ऐसे लोगों को घर बैठे सुविधा पहुंचाने का काम किया। आयुष्मान कार्ड बनवाए, गैस सिलेंडर सहित कई तरह की सुविधाएं दी। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन के समय 27 लाख बीपीएल कार्ड थे, लेकिन भाजपा की सरकार दस साल रही और अब 51 लाख बीपीएल कार्ड हैं।

कांग्रेस तो पेपर रद करवा देती थी
मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों में दलितों ओर अनुसूचित जाति के युवाओं को नौकरी में हिस्सा नहीं दिया जाता था, भ्रष्टाचार होता था, पेपर रद्द कर दिए जाते थे, इंटरव्यू में भी फैल कर दिया जाता था। लेकिन भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले मैरिट के आधार पर नौकरी देनी शुरू की। इस समाज के युवाओं को अतिरक्त पांच नंबर दिए और नौकरियों में हिस्सेदारी बढ़ाई। लेकिन इसमें भी कांग्रेस ने रोडा अटकाया और भर्ती रोको गैंग बनाया। मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में नेताओं और अधिकारियों के बच्चे नौकरी लगते थे। लेकिन हमने मैरिट के आधार पर नौकरी दी और जब एचसीएस का रिजल्ट निकाला तो रिक्शा वाले का बेटा भी अफसर बना।

बूथ कैप्चरिग करती थी कांग्रेस, दलितों को वोट नहीं डालने देते थे
दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 2014 से पहले चुनाव होते थे तो कांग्रेस नेता बूथ कैप्चरिंग कर लेते थे। अनुसूचित जाति के लोग वोट डालने आते थे तो उन्हें भगा दिया जाता था, उन्हें वोट नहीं डालने दिए जाते थे, उनके नाम के वोट भी खुद ही डाल देते थे। लेकिन भाजपा ने इस दबंगई को खत्म किया और अब सभी बिना डरे वोट डालते हैं।

कांग्रेस भ्रम फैला रही
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एक अक्टूबर को चुनाव हैं, लेकिन उस दौरान पांच छुट्टियां हैं, हम चाहते हैं कि वोटिंग ज्यादा से ज्यादा हो, इसलिए तारीख आगे बढ़ाने के लिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा। लेकिन कांग्रेसी भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा हार के डर से ऐसा कर रही है। कांग्रेस वालों का ये झूठ नहीं चलेगा। तारीख बढ़ेगी या नहीं ये चुनाव आयोग का काम है, लेकिन आप लोग कहीं छुट्टी मनाने की बजाए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

यूनाइटेड पेंशन लागू होगी
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पेंशन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने यूनाइटेड पेंशन स्कीम बनाई है, इसमें सरकार का हिस्सा साढ़े अठारह प्रतिशत होगा, यह स्कीम ओल्ड पेंशन स्कीम से अलग नहीं है। कुछ राज्यों ने इसे लागू कर दिया है और आचार संहिता खत्म होने के बाद इसे हरियाणा में भी लागू कर दिया जाएगा। मनोहर लाल ने यह भी कहा कि आरक्षण में क्रीमी लेयर नहीं चलेगा, लेकिन कांग्रेस इस बात को लेकर झूठ फैला रही है। कांग्रेस नेताओं के ऐसे झूठ से बचकर रहें।


 1952 में नेहरू ने झूठा नेरेटिव फैलाकर बाबा साहब को चुनाव हरावाया था : केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल

कुरुक्षेत्र में आयोजित दलित सम्मान स्वाभिमान समारोह में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने में माहिर है। ये वही कांग्रेस है जिसके नेता जवाहर लाल नेहरू ने 1952 में बाबा भीमराव अंबेडकर को झूठ नेरेटिव फैलाकर चुनाव हराया था। ये लोग डरते थे कि बाबा सहब संसद में चले गए तो दलितों को बराबरी का हक मिल जाएगा। ऐसी कांग्रेस सरकार को हरियाणा की सत्ता में आने का कोई हक नहीं ओर कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने का काम मेरे अनुसूचित जाति जनजाति के लोग करेंगे।

कांग्रेस बताए कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत रत्न क्यों नहीं दिया : पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम

पूर्व राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम ने कहा कि आज कांग्रेस झूठ पर आधारित राजनीति कर रही है। साहबजादे संविधान दिखाते घूम रहे हैं, झूठा प्रचार कर रहे हैं। संविधान तो इंदिरा गांधी ने बदला था। संविधान बदलने का पाप इंदिरा गांधी के सिर पर जाता है। दुष्यंत गौतम ने कहा कि कांग्रेस बताए कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत रत्न क्यों नहीं दिया। कांग्रेस के सभी नेताओं की समाधी हैं, लेकिन बाबा साहब की समाधी कांग्रेस ने नहीं बनवाई। भाजपा चिंचौली में अब डॉ. अंबेडकर के करीब 400 चीजों को सामान को जो वे प्रयोग करते थे, उन्हें स्मारके के लिए जुटा रही है
 



Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
अम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे है
हरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थी
दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
इनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।
चंडीगढ़: बीजेपी ने हरियाणा के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी की, बीजेपी ने तीन उम्मीदवार आखिरी सूची में मैदान में उतारे, महेंद्रगढ़ से बीजेपी ने कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा,फरीदाबाद एनआइटीसी सतीश फागना को मिला टिकट, सिरसा से रोहतास जांगड़ा होंगे बीजेपी उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हेतु नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) से पहली रात (11 सितंबर) को कांग्रेस ने जारी की बाकी प्रत्याशियों की सूची... अम्बाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह तो छावनी से परिमल (परविन्दर) परी को मिली टिकट.
चंडीगढ़। सेक्टर 10 में धमाके का मामला।,पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने का किया दवा, कुछ अहम जानकारियां भी लगे हाथ।,पुलिस की जांच में अब तक हैंड ग्रेनेड की नहीं हुई पुष्टि। प्रेशर बम की जताई आशंका। चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय पहुंचे राजभवन। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे मुलाकात,विधानसभा भंग करने को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव की सौंपेंगे प्रति
चंडीगढ़। हरियाणा आम आदमी पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की।