Friday, September 13, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
अम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे हैहरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थीदुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विजइनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।चंडीगढ़: बीजेपी ने हरियाणा के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी की, बीजेपी ने तीन उम्मीदवार आखिरी सूची में मैदान में उतारे, महेंद्रगढ़ से बीजेपी ने कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा,फरीदाबाद एनआइटीसी सतीश फागना को मिला टिकट, सिरसा से रोहतास जांगड़ा होंगे बीजेपी उम्मीदवारहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हेतु नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) से पहली रात (11 सितंबर) को कांग्रेस ने जारी की बाकी प्रत्याशियों की सूची... अम्बाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह तो छावनी से परिमल (परविन्दर) परी को मिली टिकट.चंडीगढ़। सेक्टर 10 में धमाके का मामला।,पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने का किया दवा, कुछ अहम जानकारियां भी लगे हाथ।,पुलिस की जांच में अब तक हैंड ग्रेनेड की नहीं हुई पुष्टि। प्रेशर बम की जताई आशंका।
 
Haryana

भारतीय पंचायत पार्टी लड़ेगी प्रदेश की सभी 90 सीटों पर चुनाव-नरेश यादव

August 22, 2024 07:20 PM
हरियाणा में लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह तंग आ चुके हैं क्योंकि इन दोनों पार्टियों ने अपने निजी हित देखते हुए हमेशा हरियाणा के लोगों की अनदेखी की और जन विरोधी फैसले लेते हुए प्रदेश का बेड़ा गर्क करने का कार्य किया। उक्त अभिव्यक्ति
भारतीय पंचायत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश यादव ने देते हुए फैसला किया कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर पार्टी अपने मजबूत प्रत्याशी उतारेगी। इस दौरान पार्टी कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की सच्चाई जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी और अपनी पार्टी की जनहित की योजनाओं और घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। पार्टी प्रमुख नरेश यादव ने कहा कि उनका पार्टी बनाने का मुख्य उद्देश्य विकसित गाँव- विकसित राष्ट्र है क्योंकि जब ग्रामीण तबका विकसित होगा तभी विकसित राष्ट्र संभव है। उन्होंने कहा कि कब तक लोग पुराने ढर्रे पर कार्य कर रही पार्टियों को चुनते रहेंगे क्योंकि लोगों के पास विकल्प ही मौजूद नहीं है, तभी ऐसे लोग सत्ता में मौजूद हैं, जो लोगों की जन भावनाएं नहीं समझते। अधिकतर नेता या तो अशिक्षित हैं या परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद की राजनीति कर रहे हैं। जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा बेरोजगारी में पहले नंबर पर है और ऐसा इसलिए कि भाजपा और कांग्रेस ने कभी हरियाणा की जनता के लिए सही तरीके से कार्य किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से प्रदेश में लोगों के बीच जा रहे हैं और हर वर्ग के लोगों से मिलने के बाद उन्होंने फैसला लिया है कि भारतीय पंचायत पार्टी पूरे प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चुनाव में मुख्य रूप से युवाओं और महिलाओं को मौका दिया जाएगा ताकि हमारा समाज मजबूत बन सके। उन्होंने कहा कि युवा राजनीति में बड़ा परिवर्तन कर सकता है लेकिन इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा क्योंकि जब तक युवा नहीं आगे आएगा तब तक सिस्टम में सुधार संभव नहीं है। यादव ने कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा है कि जमीन से जुड़े युवाओं और महिलाओं को राजनीति में अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि वे जमीनी स्तर की समस्याओं को समझ उनका समाधान करवा सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त उनकी राजनीतिक टीम द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में रिसर्च के बाद  प्रदेश की जनता के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं और अगर प्रदेश की जनता उन्हें मौका देती है तो वह निश्चित रूप से प्रदेश को नंबर वन बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे भारतीय पंचायत पार्टी से जुड़े और राजनीति में बड़ा परिवर्तन करते हुए अपने बीच से नेता चुने। जो आपकी समस्याओं को समझ सके और उन समस्याओं को विधानसभा में समाधान के लिए सरकार और अधिकारियों के समक्ष रख सके।
Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
अम्‍बाला:- हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) के अध्‍यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। गुरुवार को अम्‍बाला शहर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्‍होंने पूरे हरियाणा में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया।*
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारक हरियाणा के लिए मैदान में उतारे है
हरियाणा विधानसभा को भंग किया गया राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने विधानसभा के कार्यकाल को भंग करने की मंजूरी दी हरियाणा कैबिनेट ने बुधवार की शाम को विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की थी
दुनिया के सारे काले काम रात को ही होते है इसलिए इनकी (कांग्रेस) जैसी करतूते है उसी अनुसार इनकी लिस्ट रात को जारी की गई है" - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज
इनेलो ने विधानसभा के 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची की जारी ।
चंडीगढ़: बीजेपी ने हरियाणा के उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी सूची जारी की, बीजेपी ने तीन उम्मीदवार आखिरी सूची में मैदान में उतारे, महेंद्रगढ़ से बीजेपी ने कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा,फरीदाबाद एनआइटीसी सतीश फागना को मिला टिकट, सिरसा से रोहतास जांगड़ा होंगे बीजेपी उम्मीदवार
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हेतु नामांकन के आखिरी दिन (12 सितंबर) से पहली रात (11 सितंबर) को कांग्रेस ने जारी की बाकी प्रत्याशियों की सूची... अम्बाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह तो छावनी से परिमल (परविन्दर) परी को मिली टिकट.
चंडीगढ़। सेक्टर 10 में धमाके का मामला।,पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ने का किया दवा, कुछ अहम जानकारियां भी लगे हाथ।,पुलिस की जांच में अब तक हैंड ग्रेनेड की नहीं हुई पुष्टि। प्रेशर बम की जताई आशंका। चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंगारू दत्तात्रेय पहुंचे राजभवन। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे मुलाकात,विधानसभा भंग करने को लेकर कैबिनेट प्रस्ताव की सौंपेंगे प्रति
चंडीगढ़। हरियाणा आम आदमी पार्टी ने 15 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की।