Monday, September 09, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चंडीगढ़। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नहीं होगा गठबंधन,पार्टी ने अपनी पहली सूची की जारीपंचकुला- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय प्रभारी रंजीत उप्पल ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कराया पार्टी में शामिल भाजपा नेता और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे की रही अहम भूमिका राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा भी साथ में रहे उपस्थितदोषियों को खोजकर कड़ी सजा दे सरकार- कोलकाता रेप और मर्डर केस पर बोले मोहन भागवतअबू धाबी के क्राउन प्रिंस आज आ रहे भारत, दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगेआज होगी iPhone 16 की लॉन्चिंग, बेसब्री से इंतजार कर रहे यूजर्सनाइजीरिया में फ्यूल टैंकर में ब्लास्ट, 48 लोगों की मौतअंबाला से भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री असीम गोयल आज भरेंगे नामांकन इस दौरान मुख्यमंत्री नायक सैनी भी रहेंगे मौजूदकानपुर में गंगा नदी में डूबे डिप्टी डायरेक्टर का 9 दिन बाद मिला शव
 
Haryana

मनोहर राज में धौलकपड़िया दलाल गिरोह का हुआ खात्मा : सुदेश कटारिया

August 03, 2024 06:12 PM

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साढ़े 9 साल के कार्यकाल में धौलकपड़िया दलाल गिरोह का खात्मा हुआ, जबकि पूर्व की सरकारों में धौलकपड़िया गिरोह पूरी तरह हावी रहता था। चंडीगढ़ सिविल सचिवालय से लेकर मंत्री और विधायक इस गिरोह में घिरे रहते थे। मगर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस पुराने ढर्रे को बदलते हुए सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया और धौलकपड़िया दलाल गैंग की दुकानदारी पर ताला लगा दिया।

कटारिया ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में पर्ची-खर्ची, भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद हावी रहता था। मगर भाजपा ने 10 साल के कार्यकाल में मिशन मेरिट के आधार पर होनहार व योग्य गरीब युवाओं का सरकारी नौकरी लगने के सपने को साकार किया है।

सुदेश कटारिया जिला कैथल के बरटा गांव में आयोजित डॉ. बीआर अंबेडकर जागृति समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर बरटा भीमराव अंबेडकर सोसायटी के पदाधिकारियों ने सुदेश कटारिया का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खास बात यह रही कि जब मुख्यातिथि कटारिया दलित सम्मेलन में पहुंचे तो पंडाल जयभीम और सुदेश कटारिया के जयकारों से गूंज उठा और युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। इसके साथ ही राजनीति संत पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साढ़े 9 साल पहले जब प्रदेश की कमान संभाली तो उस समय क्षेत्रवाद, भ्रष्टाचार, जातिवाद और पर्ची-खर्ची का सिस्टम हावी थी। उन्होंने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देते हुए पुरानी चल रही आ रही रिवायत को न केवल बदला, बल्कि देशभर में सफल मुख्यमंत्री के तौर पर सुशासन की मिसाल पेश की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा साढ़े 9 साल में लिए गए जनहितैषी फैसलों का दूसरे राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं। मनोहर लाल के ड्रीम प्रोजेक्ट परिवार पहचान पत्र को दूसरे राज्यों के मंत्री व अधिकारी आकर गहनता के साथ अध्ययन कर रहे हैं। इसके साथ ही देशभर में स्पोर्ट्स पालिसी भी मिसाल है। मनोहर लाल ने खेलों को ग्रामीण अंचल तक पहुंचाया। व्यायामशालाओं और खेल नर्सरियों के जरिये युवा प्रतिभावान खिलाड़ियों को तराशा जा रहा है।

 

 

 साढ़े 7 हजार टीजीटी को मिली बिना पर्ची व खर्ची नौकरी

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने नवनियुकत साढ़े 7 हजार टीजीटी को बधाई देते हुए कहा कि मनोहर लाल के मेरिट मिशन पर होनहार, पढ़े लिखे और योग्य युवाओं को नौकरी मिली। पिछले 10 वर्षों में 141000 युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची के काबिलियत के आधार पर प्रदान की सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने 10 साल के कार्यकाल में हुई भर्तियों का हिसाब दे, कितने गरीब युवाओं को नौकरी दी और कितनों को क्षेत्रवाद, भाईभतीजावाद और जाति के आधार पर नौकरी मिली।  

 

 

कांग्रेस राज में दलितों को नौकरी नहीं अत्याचार मिले

मुख्यमंत्री के चीफ मीडिया को-आर्डिनेटर सुदेश कटारिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में दलितों को नौकरी नहीं अत्याचार मिले। कांग्रेस के 10 साल के शासन में दलितों पर हुए अत्याचार किसी से छिपे नहीं हैं। आज कांग्रेस संविधान बदलने के नाम दलितों को गुमराह कर रही है। मगर लोकसभा चुनाव में दलित कांग्रेस के षड्यंत्र को अच्छी तरह समझ चुके हैं कि संविधान निर्माता एवं दलितों के रक्षक डॉ. भीमराव अंबडेकर को कांग्रेस ने न केवल अपमानित करने का काम किया, बल्कि उनके संविधान के साथ छेड़छाड़ कर भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन भी किया। इस बार दलित कांग्रेस को वोट की चोट से करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
चंडीगढ़। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में नहीं होगा गठबंधन,पार्टी ने अपनी पहली सूची की जारी
पंचकुला- आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यालय प्रभारी रंजीत उप्पल ने थामा भारतीय जनता पार्टी का दामन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कराया पार्टी में शामिल भाजपा नेता और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे की रही अहम भूमिका राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा भी साथ में रहे उपस्थित
अंबाला से भाजपा प्रत्याशी राज्य मंत्री असीम गोयल आज भरेंगे नामांकन इस दौरान मुख्यमंत्री नायक सैनी भी रहेंगे मौजूद कांग्रेस व अन्य संगठनों के बीच मे हुआ समझौता,हथीन व सोहना की टिकट समाजवादी पार्टी के खाते में गई,हथीन से संजय लाठर या उनके बेटे लड़ेंगे चुनाव,5 सीटें गई आम आदमी पार्टी के खाते में।* *जिनमें गुहला, पेहवा, पूंडरी, कलायत व जींद है,कलायत से अनुराग ढांडा व जींद से सुशील गुप्ता लड़ेंगे चुनाव,पेहवा से भगवंत मान की पत्नी या उनके ससुर हो सकते है प्रत्याशी:सूत्र
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 9 उम्मीदवारों का नाम फाईनल
निर्मल सिंह दोनों टिकट अंबाला और अंबाला कैंट फाइनल:सूत्र
जनता के उत्साह से हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
रोहतक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा,14 सितंबर 2024 (शनिवार) को आयेंगे कुरुक्षेत्र, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद , दोपहर 02:00 बजे थीमपार्क कुरुक्षेत्र में होगी रैली-संजय भाटिया
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 11 सितम्बर को भरेंगे नामांकन पत्र, गांधी ग्राउंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय जाएंगे
भगवान श्रीकृष्ण के वास्तविक जीवन का परिचायक बनेगी पुस्तक कर्मयोगी कृष्ण-आर्यवेश