Monday, September 09, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 9 उम्मीदवारों का नाम फाईनलनिर्मल सिंह दोनों टिकट अंबाला और अंबाला कैंट फाइनल:सूत्रजनता के उत्साह से हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीरोहतक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा,14 सितंबर 2024 (शनिवार) को आयेंगे कुरुक्षेत्र, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद , दोपहर 02:00 बजे थीमपार्क कुरुक्षेत्र में होगी रैली-संजय भाटियापूर्व गृह मंत्री अनिल विज 11 सितम्बर को भरेंगे नामांकन पत्र, गांधी ग्राउंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय जाएंगेभगवान श्रीकृष्ण के वास्तविक जीवन का परिचायक बनेगी पुस्तक कर्मयोगी कृष्ण-आर्यवेशबीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल ने दूसरे दिन किया गणेश विसर्जन,हज़ारो की संख्या मैं विसर्जन करने पहुँचे लोग,गणपति बप्पा मोरिया के लगे जय कारेपंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाबए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री, बोले पूर्व मंत्री अपने पीछे सेवा भाव छोड़कर गए, विधायक नीरज शर्मा बढ़ा रहे सेवा भाव को आगे
 
Haryana

प्रदेश सरकार गुरु ब्रह्मानंद के जीवन का अनुसरण कर जरूरतमंद व गरीब लोगों के जीवन को बना रही है सहज और सरल: मुख्यमंत्री

July 29, 2024 08:02 AM

हरियाणा के  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु संत शिरोमणी ब्रहमानंद महाराज के जीवन का अनुसरण करके जरुरतमंद और गरीब लोगों के जीवन को सरल और सहज बनाने का काम कर रही है। इस सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख दर्द को समझा और जाना तथा उनकी जरुरतों के अनुसार योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। इस सरकार ने अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का 100 फीसदी लाभ देने का काम किया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को रात्रि सेक्टर 4, कुरुक्षेत्र में संत शिरोमणि ब्रह्मानंद सरस्वती महासभा की तरफ से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सांसद नवीन जिंदल, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने जगत गुरु ब्रह्मानंद सदन का शिलान्यास किया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं अपने हाथों से सदन की नींव की ईंट रखी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 21 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही सांसद नवीन जिंदल और राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 11-11 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष रोशन लाल मेहला, जिप के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी सहित समाज के गणमान्य लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह  सैनी ने कहा कि जगत गुरु ब्रह्मानंद ने हमेशा समाज को एक नई दिशा दिखाने का काम किया। इस महान व्यक्ति की तपस्या ने समाज को नया रास्ता दिखाया। आज सभी को इस महान व्यक्तित्व के दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस महान व्यक्ति ने समाज की कुरीतियों को समाप्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जगत गुरु ब्रह्मानंद जैसे महान व्यक्ति के जीवन से प्रेरणा लेकर और आदर्शों को अपनाकर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए योजनाएं तैयार कर रही है ताकि प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति खुशहाल बन सके। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि समाज के लोगों ने हमेशा उनको आशीर्वाद दिया है और वे समाज के सहयोग को कभी भुला नहीं पाएंगे। इस समाज के भवन के लिए जो भी मदद होगी, वह पूरी मदद करेंगे और हर संभव सहयोग भी देंगे।

 

  • राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जगत गुरु ब्रहमानंद के नाम पर बनने वाले सदन के लिए अपनी एक कलम से प्लाट देने का काम किया और इस जमीन पर भव्य सदन का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य में बढ़ चढक़र सहयोग किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने हर गांव में जगत गुरु ब्रहमानंद के नाम पर मंदिर बनाने के लिए हर संभव आर्थिक सहयोग करने की घोषणा भी की तथा महान व्यक्तित्व के नाम से एक चौक भी बनाया गया है। इस हल्के के 57 के 57 गांवों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए है। हर समाज के लिए चौपाल तथा सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया गया है।


 

 जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए प्रदेश सरकार का सदन के लिए जमीन देने और सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम में प्रधान रोशन लाल मेहला ने समाज की तरफ से आभार व्यक्त किया और मांगों को भी रखा है। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील राणा, जिप के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी, भाजपा नेता बाबूराम टाया, केडीबी सदस्य डा. ऋषिपाल मथाना, राजेंद्र कुमार, धीरज, राजेंद्र आर्य, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सैनी, रामप्रकाश, सोहन लाल चंद्रभानपुरा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
 
More Haryana News
कांग्रेस आलाकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी की, 9 उम्मीदवारों का नाम फाईनल
निर्मल सिंह दोनों टिकट अंबाला और अंबाला कैंट फाइनल:सूत्र
जनता के उत्साह से हर बूथ पर कमल का फूल खिलना तय : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
रोहतक:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा दौरा,14 सितंबर 2024 (शनिवार) को आयेंगे कुरुक्षेत्र, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की धरती से करेंगे हरियाणा विधानसभा चुनाव का शंखनाद , दोपहर 02:00 बजे थीमपार्क कुरुक्षेत्र में होगी रैली-संजय भाटिया
पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 11 सितम्बर को भरेंगे नामांकन पत्र, गांधी ग्राउंड से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय जाएंगे
भगवान श्रीकृष्ण के वास्तविक जीवन का परिचायक बनेगी पुस्तक कर्मयोगी कृष्ण-आर्यवेश
बीजेपी प्रत्याशी विपुल गोयल ने दूसरे दिन किया गणेश विसर्जन,हज़ारो की संख्या मैं विसर्जन करने पहुँचे लोग,गणपति बप्पा मोरिया के लगे जय कारे
पंडित शिवचरण लाल शर्मा की पुण्यतिथि में उमड़ा जनसैलाबए श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए भावुक हुए पूर्व मुख्यमंत्री, बोले पूर्व मंत्री अपने पीछे सेवा भाव छोड़कर गए, विधायक नीरज शर्मा बढ़ा रहे सेवा भाव को आगे
संविधान और भाईचारा बचाने के लिए जनता कांग्रेस के पक्ष में करेगी मतदान: कुमारी सैलजा
इनेलो में शामिल हुए आदित्य चौटाला, डबवाली से होंगे उम्मीदवार