Friday, October 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
पहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश में अधिकतम निर्धारित 13 मंत्रियों की नई सरकार के पहले ही शपथ-ग्रहण में हुई नियुक्ति -- एडवोकेट हेमंत मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरु माँ करिश्मा शेट्टी का हुआ आगमन,गुरु मां के दर्शन के लिए उमड़ी लोगों की भीड़HSSC ने करीब 24 हजार युवाओं का रिजल्ट जारी किया,विभिन्न पदों पर 24 हजार युवाओं का चयन हुआ है:हिम्मत सिंहचंडीगढ़: कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेटनायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने,विज, आरती-श्रुति समेत 13 मंत्रियों ने शपथ ली; मोदी-शाह, नड्डा मौजूद रहे,देखें पूरी मंत्रिमंडल की लिस्टमहिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लीअरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लीराव नरबीर सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली
 
Haryana

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 25, 2024 05:44 PM

हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज भिवानी के पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने तीर्थ यात्रियों से उनका हालचाल जाना और तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

तीर्थ यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार जताया। इस मौके पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि वे अपने खर्च पर अयोध्या नहीं जा पाते। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों से बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नाम से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है, जो कि काफी सराहनीय है। इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल भी हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। धार्मिक आस्था से जुड़े हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उन्हें ऐसे धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिले, उनकी इस इच्छा को हरियाणा सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक या इससे कम है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बस में अयोध्या के लिए 46 बुजुर्ग अयोध्या के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर एसडीएम हरबीर सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश में अधिकतम निर्धारित 13 मंत्रियों की नई सरकार के पहले ही शपथ-ग्रहण में हुई नियुक्ति -- एडवोकेट हेमंत
HSSC ने करीब 24 हजार युवाओं का रिजल्ट जारी किया,विभिन्न पदों पर 24 हजार युवाओं का चयन हुआ है:हिम्मत सिंह
चंडीगढ़: कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट
नायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने,विज, आरती-श्रुति समेत 13 मंत्रियों ने शपथ ली; मोदी-शाह, नड्डा मौजूद रहे,देखें पूरी मंत्रिमंडल की लिस्ट
महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली राव नरबीर सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली महिपाल ढांडा कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली