Friday, October 18, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
चण्डीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कार्यभार संभालने के लिए कुर्सी पर बैठाया/पदभार ग्रहण करवायाकिडनी के पेशेंट का इलाज हरियाणा में अब फ्री होगा इस के लिए आज फाइल साइन की है :नायब सैनी, सीएम देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ का फैसला,न्याय की देवी की मूर्ति में आंखों की पट्टी हटाई गई,साथ ही हाथ में तलवार की जगह संविधान की किताब स्थापित की गई।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री विपुल गोयल को पद ग्रहण करवाते हुए, साथ में अनिल विज,श्याम सिंह राणा मंत्री मौजूद रहेचंडीगढ़:कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला,प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी सौग़ात,राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री मिलेगी क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा,भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा की जाएगी प्रदानचंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यभार किया ग्रहणहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गयापहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश में अधिकतम निर्धारित 13 मंत्रियों की नई सरकार के पहले ही शपथ-ग्रहण में हुई नियुक्ति -- एडवोकेट हेमंत
 
Haryana

शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने तीर्थ दर्शन यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

July 25, 2024 05:44 PM

हरियाणा की शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज भिवानी के पंचायत भवन से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत अयोध्या के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मंत्री ने तीर्थ यात्रियों से उनका हालचाल जाना और तीर्थ यात्रा पर अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।

तीर्थ यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार जताया। इस मौके पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने कहा कि वे अपने खर्च पर अयोध्या नहीं जा पाते। सरकार ने उनके सपने को साकार किया है।

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि अंत्योदय परिवारों से बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नाम से एक बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है, जो कि काफी सराहनीय है। इस योजना का अन्य प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश की सभ्यता और संस्कृति बड़ी समृद्ध है, जिसमें हजारों साल पुराने वे धार्मिक स्थल भी हैं, जिनकी पौराणिक मान्यता है। धार्मिक आस्था से जुड़े हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उन्हें ऐसे धार्मिक स्थलों पर जाने का अवसर मिले, उनकी इस इच्छा को हरियाणा सरकार ने पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना में सरकार 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है। इस योजना में वे परिवार आते हैं, जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक या इससे कम है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बस में अयोध्या के लिए 46 बुजुर्ग अयोध्या के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर एसडीएम हरबीर सिंह और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
चण्डीगढ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को कार्यभार संभालने के लिए कुर्सी पर बैठाया/पदभार ग्रहण करवाया
किडनी के पेशेंट का इलाज हरियाणा में अब फ्री होगा इस के लिए आज फाइल साइन की है :नायब सैनी, सीएम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंत्री विपुल गोयल को पद ग्रहण करवाते हुए, साथ में अनिल विज,श्याम सिंह राणा मंत्री मौजूद रहे
चंडीगढ़:कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला,प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी सौग़ात,राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री मिलेगी क्रोनिक किडनी रोगियों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सेवा,भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेज में भी निःशुल्क डायलिसिस सुविधा की जाएगी प्रदान
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यभार किया ग्रहण
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
पहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश में अधिकतम निर्धारित 13 मंत्रियों की नई सरकार के पहले ही शपथ-ग्रहण में हुई नियुक्ति -- एडवोकेट हेमंत
HSSC ने करीब 24 हजार युवाओं का रिजल्ट जारी किया,विभिन्न पदों पर 24 हजार युवाओं का चयन हुआ है:हिम्मत सिंह
चंडीगढ़: कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट
नायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने,विज, आरती-श्रुति समेत 13 मंत्रियों ने शपथ ली; मोदी-शाह, नड्डा मौजूद रहे,देखें पूरी मंत्रिमंडल की लिस्ट