Sunday, October 06, 2024
Follow us on
 
Haryana

पैरिस ओलंपिक में शूटर सरबजोत सिंह स्वर्ण पदक जीतकर लौटे इसके लिए हमारी शुभकामनाएं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

July 07, 2024 06:29 PM

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज की बदौलत अम्बाला छावनी के सेंट्रल फीनिक्स क्लब में जिस शूटिंग रेंज की स्थापना कुछ वर्ष पहले की गई थी, उसी शूटिंग रेंज में अभ्यास कर महारत हासिल करने वाले शूटर सरबजोत सिंह का चयन पैरिस ओलंपिक के लिए हुआ है।

रविवार को पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने क्लब की शूटिंग रेंज में पहुंच शूटर सरबजोत सिंह को पैरिस ओलंपिक के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अम्बाला, हरियाणा व भारत के लिए यह गौरव के क्षण है कि अम्बाला के होनहार खिलाड़ी ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने खिलाड़ी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सरबजोत सिंह से हमें उम्मीद और हमारी शुभकामनाएं है कि वह ओलंपिक खेलों में देश लिए स्वर्ण पदक जीतकर आएंगे।

इससे पहले सरबजोत सिंह ने प्रतियोगिता के लिए पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया। मौके पर सेंट्रल फीनिक्स क्लब के चेयरमैन विकास चोना के अलावा सरबजोत सिंह के कोच अभिषेक राणा एवं अन्य मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सरबजोत सिंह का पैरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था और आगामी दिनों में वह पैरिस के लिए रवाना होगा।

सरबजोत सिंह ने कई प्रतियोगिताओं में जीते पदक

सरबजोत के कोच अभिषेक राणा ने बताया कि सरबजोत ने सभी ओलंपिक ट्रायल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस में आयोजित ओलंपिक में सरबजोत देश के लिए निशानेबाजी में गोल्ड मेडल के लिए निशाना लगाएगा।

गौरतलब है कि सरबजोत सिंह अम्बाला के गांव धीन का निवासी है। उनके पिता किसान है। सरबजोत सिंह ने अम्बाला छावनी फीनिक्स क्लब शूटिंग रेंज में निशानेबाजी का अभ्यास किया था जिसके बाद वह कई राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुका है।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
तत्काल न्यूज़ का सटीक सर्वे:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, कांग्रेस - 45 से 52 भाजपा - 20 से 28 इनैलो - 05 से 10 आजाद - 05 से 10 हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हरियाणा में 1 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
अम्बाला:अगर पार्टी ने चाहा तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर होगी:अनिल विज
अम्बाला कैण्ट में अनिल विज ने डाला अपना वोट हरियाणा में 10 बजे तक कुल 13% प्रतिशत मतदान हुआ हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ हल्के के गांव मिर्जापुर में अपना वोट डाला