Sunday, October 06, 2024
Follow us on
 
Haryana

बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा : शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा

July 07, 2024 06:08 PM

हरियाणा की शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत विकासोन्मुखी शासन ने पूरे देश में प्रगति के मार्ग को प्रशस्त किया है। हरियाणा में भी डबल इंजन की सरकार प्रदेशभर में समान विकास सुनिश्चित कर रही है।

 

श्रीमती सीमा त्रिखा आज जिला फरीदाबाद के गांव अनखीर में इंटरलॉकिंग टाइल लगने के कार्य का शुभारंभ करने उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कार्य का शुभारंभ स्थानीय निवासियों एवं महिलाओं से करवाया। उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख रुपये की लागत से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में लोगों को बिजली, पेयजल सप्लाई से जुड़ी लाइनों और सिवरेज व्यव्स्था तथा पार्को के सौन्दर्यकरण सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास के लिये हमेशा वचनबद्ध है और इसी उद्देश्य से बिना किसी भेदभाव के देश व प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। विकास एक निरंतर प्रक्रिया है जो हमेशा जारी रहेगी। विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।


उन्होंने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल का धन्यवाद किया और कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी नहीं रहने दी जायेगी। जितने भी विकास कार्य बड़खल विधान सभा क्षेत्र में चल रहे है उनको अतिशीघ्र पूरा करवाया जाएगा।


इस अवसर कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
तत्काल न्यूज़ का सटीक सर्वे:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, कांग्रेस - 45 से 52 भाजपा - 20 से 28 इनैलो - 05 से 10 आजाद - 05 से 10 हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हरियाणा में 1 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
अम्बाला:अगर पार्टी ने चाहा तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर होगी:अनिल विज
अम्बाला कैण्ट में अनिल विज ने डाला अपना वोट हरियाणा में 10 बजे तक कुल 13% प्रतिशत मतदान हुआ हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ हल्के के गांव मिर्जापुर में अपना वोट डाला