Saturday, October 05, 2024
Follow us on
 
Haryana

डी.एन.टी. समाज बंधुओं से मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ निवास पर की बैठक - लक्ष्मण नापा

July 04, 2024 05:41 PM
घुमंतू टपरीवास (DNT) समाज की   33 जातियों के प्रमुख कार्यकर्ता डी.एन.टी. कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवम विधायक लक्ष्मण नापा के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ पर माननीय मुख्यमंत्री जी से मिले और  डीएनटी समाज की मांगों एवं समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा और 10 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौंपा।
   माननीय मुख्यमंत्री जी ने समाज बंधुओ को अस्वस्थ किया कि जिन भी समाज बंधुओ के पास प्लांट नहीं है उन्हें प्लाट देने की तथा जिनके पास प्लांट है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत प्राथमिकता से लाभ दिया जाएगा। 
     वर्षों वर्ष से पंचायत की श्यामलाती भूमि तथा सरकारी भूमि पर आवास बना कर रह रहे  ऐसे समाज बंधुओ को मालिकाना हक देने के लिए जल्द ही पॉलिसी बनाई जाएगी। माननीय मुख्य मंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र , आयुष्मान कार्ड में आ रही समस्या का समाधान भी निकल जाएगा। उन्होंने समाज बंधुओ को डी.एन.टी.विकास निगम गठित करने तथा बोर्ड में DNT समाज के लोगों की ही भागीदारी होगी इसके लिए भी अस्वस्थ किया ,  उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 31 अगस्त 2024 को विमुक्ति दिवस का कार्यक्रम सरकार द्वारा किया जाएगा। प्रतिनिधी मण्डल में कल्याण संघ के उपाध्यक्ष एवं बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर बलवान सिंह, अशोक माजरा, जैसमेर सिंह बंजारा, सह सचिव अनूप जोगी, न्यासी रामनिवास, महेंद्र सिंह सरपंच, बोर्ड के अध्यक्ष जय सिंह पाल तथा सलाहकार दल सिंह माल्हा, राकेश पाल, रमेश नोहनी, भाजपा नेता राजेंद्र देशू जोधा,सुश्री सुनीता चौहान , डा .रामस्वरूप  सोतरिया , सतीश सरपंच बड़सी, संजय सिंह शिंगीकाट सहित सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
 


Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
तत्काल न्यूज़ का सटीक सर्वे:हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, कांग्रेस - 45 से 52 भाजपा - 20 से 28 इनैलो - 05 से 10 आजाद - 05 से 10 हरियाणा में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक 61 फीसदी मतदान हरियाणा में 1 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने अपने परिवार के साथ किया मतदान
अम्बाला:अगर पार्टी ने चाहा तो आपसे अगली मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर होगी:अनिल विज
अम्बाला कैण्ट में अनिल विज ने डाला अपना वोट हरियाणा में 10 बजे तक कुल 13% प्रतिशत मतदान हुआ हरियाणा में 9 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े महम विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी बलराम दांगी के गाँव मदीना में विधायक बलराज कुंडू के साथ हाथापाई, कपड़े फाडे जाने की सूचना गाँव वालों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग करवाया पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी भी मौके पर बताए जा रहें है अधिक जानकारी की प्रतीक्षा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अंबाला के नारायणगढ़ हल्के के गांव मिर्जापुर में अपना वोट डाला