Thursday, July 04, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा सरकार और IMA प्रतिनिधियों के बीच बातचीत रही सफल,IMA ने वापिस ली अपनी हड़ताल,सरकार के साथ हुई बातचीत से IMA संतुष्ट,आम जनता को सरकार की योजना के तहत सही और सुगम स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा-IMAहरियाणा कैबिनेट की होगी बैठक,शुक्रवार 12 जुलाई को सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी बैठक,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में होगी बैठकदिल्ली केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने नितिन गडकरी से की मुलाकात सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात,दिल्ली- जयपुर हाईवे स्तिथ खेड़की दौला टोल प्लाजा को जल्द समाप्त करने की रखी माँग,गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों को लेकर हुई चर्चाहाथरस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद दी जाएगी- CM योगी का ऐलानNDA का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है- लोकसभा में बोले पीएम मोदीहाथरस के रतिभानपुर में भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़, कई लोगों की मौतपीएम मोदी के संबोधन के बाद लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितचण्डीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान,ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय सफाई कर्मचारियों का मानदेय 17000 किया गया ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16000 किया गया *मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी जानकारी*
Haryana

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शक्ति के स्रोत हैं और वे जहां जाते हैं कार्यकर्ताआंें शक्ति का संचार हो जाता है’’ - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

June 29, 2024 08:06 PM
हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह शक्ति के स्रोत हैं और वे जहां जाते हैं कार्यकर्ताआंें शक्ति का संचार हो जाता है’’। उन्होंने कहा कि ‘‘अब चुनाव आ रहे हैं और पूरी ताकत और शक्ति व जोश के साथ चुनाव हम लडें और ठीक रास्ते पर लडें क्योंकि अमित शाह आज की राजनीति के चाणक्य हैं, उनसे बेहतर कोई नहीं जानता है कि किस प्रकार से किस युद्ध को लडना है’’। श्री विज ‘‘सेनाएं तैयार खडी है और अब युद्ध में जाना है और हम यहां से कांग्रेस को उखाड कर फेंक देंगे’’। 
 
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे।
 
माइक्रांे मैनेजमेंट में अमित शाह जी को बहुत ही बडा खिलाडी माना जाता है और हरियाणा में 46 से अधिक आंकडा पकडने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘हमारा विधानसभा चुनावों में 46 से अधिक आंकडा अवश्य ही बढेगा’’। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं पूरे राज्य के लोगों और नेताओं से मिलता हूं और पूरी तरह से हरियाणा की जनता ने तय कर रखा है कि वे भाजपा को विजयी करेंगें’’। उन्होंने कहा कि पहले लोगों ने हुडा साहब को दस साल देकर देख लिया है और अब तो तुलनात्मक अध्ययन है। 
 
*‘‘सपने लेना और सपने दिखाना असलियत से बहुत दूर होता है’’- विज*
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है और जो पांच लोकसभा सीटें कांग्रेस को मिली है वहां का भी अवलोेकन हो चुका है और कार्यकर्ताओं ने सीख ले ली है और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है केवल घोषणा का इंतजार है। कांग्रेस नेताओं के लोकसभा चुनावों के बाद आए निर्णय से भरे हुए जोश के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘सपने लेना और सपने दिखाना असलियत से बहुत दूर होता है। अगर सपने सच हो जाएं तो इस दुनिया का रंग-रूप ही बदल जाए’’ इसलिए हुडा को जनता देख चुकी है। 
 
*‘‘राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को कोई नहीं पूछता’’ - विज*
 
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लोकसभा में चमत्कार के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल खडा करते हुए कहा कि ‘‘क्या उन्होंने (राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) ने बाकी देश में चमत्कार कर लिया। इतनी बडी कांग्रेस नेशनल पार्टी है और उनकी मुश्किल से 90 सीटें आई हैं और हमारी 240 सीटें आई हैं। इनको (राहुल गांधी व प्रियंका गांधी) को कोई नहीं पूछता’’। 
 
*‘‘आजाद भारत में एजेंसियां पहली बार स्वतंत्रता से काम कर रही है’’- विज*
 
आप नेता अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एक ओर एफआईआर दर्ज होने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘मैं समझता हूं कि आजाद भारत में एजेंसियां पहली बार स्वतंत्रता से काम कर रही है और एजेंसियांे को काम करने देना चाहिए क्योंकि आपका (अरविन्द केजरीवाल)े मौका मिलता है, कोर्ट में पेश किया जाता है और कोर्ट आपकी बात सुनती है। आप (केजरीवाल) पुलिस, सीबीआई, ईडी इत्यादि पर इल्जाम लगा सकते हों लेकिन कोर्ट पर इल्जाम नहीं लगा सकते क्यांेकि आपके साथियों को डेढ-डेढ साल से जमानत नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कोर्ट सजा कर रही है क्योंकि कोर्ट को कुछ तो नजर आ रहा होगा जो तुम्हें जमानत नहीं दे रहे हैं। 
 
(विज का दिल्ली सरकार से सवाल-‘‘कल ही दिल्ली में बरसात आई और सारी दिल्ली डूब गई और यह भी कहा कि क्या नाले भी हरियाणा ने साफ करने हैं’’*
 
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने हरियाणा द्वारा पानी न देने के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि ‘‘कल ही दिल्ली में बरसात आई और सारी दिल्ली डूब गई और यह भी कहा कि क्या नाले भी हरियाणा ने साफ करने हैं’’। आप पार्टी की दिल्ली में दस साल से सरकार है परंतु दिल्ली को पानी मुहैया करवाने के लिए आप पार्टी ने क्या किया, केवल दूसरों पर दोषारोपण करते रहे। दिल्ली की जनसंख्या बढ गई तो पानी के लिए नई प्लान क्यांे नहीं बनाई, इतनी सारी बारिश हुई, रेन हारवेस्टिंग करते, बरसात का पानी इकटठा करते। इनका एक नया ही तंत्र आ गया कि दूसरों पर डाल दो, हरियाणा पर डाल दो, पहले तो पंजाब पर भी डाल देते थे। 
 
*हमारा जायज हक है पंजाब से पानी लेने का - विज*
 
उन्होंने कहा कि पंजाब में इनकी अपनी सरकार है और ये पानी की बात कर रहे है जबकि हमारा जायज हक है पंजाब से पानी लेने का। दिल्ली को हरियाणा पूरा पानी दे रहा है जबकि हरियाणा को पंजाब से पूरा पानी नहीं मिल रहा इसके बारे में बताए केजरीवाल जी, बताएं मुख्यमंत्री पंजाब के, कि हमारा पानी क्यों रोका हुआ है। हमारे खेत प्यासे हैं, हमारी जनता प्यासी है जबकि दिल्ली को उसका पानी का कोटा पूरा मिल रहा है इसलिए ये हमारा पानीे दे।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा सरकार और IMA प्रतिनिधियों के बीच बातचीत रही सफल,IMA ने वापिस ली अपनी हड़ताल,सरकार के साथ हुई बातचीत से IMA संतुष्ट,आम जनता को सरकार की योजना के तहत सही और सुगम स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा-IMA
हरियाणा कैबिनेट की होगी बैठक,शुक्रवार 12 जुलाई को सुबह 11 बजे हरियाणा सचिवालय में होगी बैठक,मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अध्यक्षता में होगी बैठक
चण्डीगढ़- मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा ऐलान,ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों का बढ़ाया मानदेय सफाई कर्मचारियों का मानदेय 17000 किया गया ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 16000 किया गया *मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी जानकारी*
मैने कल राहुल गांधी जी का भाषण सुना और मुझे लगा कि पप्पू अब बड़ा हो गया है" - पूर्व गृहमंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना,राहुल गांधी ने कहा जो लोग अपने को हिन्दू कहते है , वो सदा असत्य और हिंसा फैलाते है ये बयान दुर्गर्भाग्यपूर्ण है
हरियाणा सरकार का यूटर्न,स्टील प्लस चार मंजिल निर्माण को दी परमिशन, वित्त मंत्री जेपी दलाल ने की घोषणा, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया, कुछ नियम एंव शर्तों के आधार पर इजाजत
आज से लागू भारतीय न्याय संहिता, 2023 में बलात्कार के दंड सम्बन्धी धारा में विसंगति -- एडवोकेट हेमंत
चंडीगढ़ -HKRN के कर्मचारियों को सरकार की सौगात* सरकार ने किया वेतन बढ़ोतरी का ऐलान 8% की बढ़ोतरी आज से लागू होगी
चंडीगढ़:मुख्यमंत्री नायब सैनी भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री आवास पर हो रहा है कार्यक्रम भाजपा विधायक और प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बडोली, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक सीताराम यादव भी मौजूद श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज प्रदेश के 83 हजार 633 लाभार्थियों को दिया 100 करोड़ रुपये से भी अधिक का लाभ