Friday, May 17, 2024
Follow us on
BREAKING NEWS
श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुज्जर बकरवाल, पहाड़ी और सिख प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात कीस्वाति मालीवाल केस: विभव की तलाश में जुटीं पुलिस की 4 टीमेंउत्तराखंड: मुख्य सचिव ने 31 मई तक बढ़ाई चार धामों के VIP दर्शन पर रोकअमेरिका: कोलंबिया में भारी बारिश के बाद ढहा बांध, कई इलाकों में आई बाढ़पटना के दीघा में नाले से मिला स्कूली बच्चे का शव, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर की आगजनीदिल्ली: केजरीवाल के घर के बाहर BJP महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं का प्रदर्शनगिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है फैसलातमिलनाडु: चेंगलपट्टू में बस और लॉरी की टक्कर, 4 लोगों की मौत, 15 घायल
Haryana

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में अनुसूचित जाति के किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए डिजिटल लैब स्थापित होगी

April 23, 2024 06:42 PM

प्रदेश में अनुसूचित जाति के किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान तथा उनकी क्षमता निर्माण को मजबूती प्रदान करने के लिए हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एक डिजिटल लैब की स्थापना की जाएगी। कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई.) के तहत इसके लिए 60 लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इस डिजिटल लैब में किसानों को कृषि क्षेत्र से संबंधित नवीनतम तकनीकों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। डिजिटल लैब में मौसम, अनुदान संबंधी और फसलों में होने वाले नुकसान की जानकारी के साथ - साथ फसलों में कीट आदि की जानकारी किसानों को दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों, विकसित किए जा रहे उन्नत किस्म के बीजों, कृषि संबंधी प्रशिक्षण इत्यादि से प्रदेश के किसानों को लाभ प्राप्त हो रहा है। यह डिजिटल लैब भी इसी कड़ी में एक कदम है। डिजिटल लैब परियोजना की प्रमुख अन्वेषक डॉ. रश्मि त्यागी ने बताया कि अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि पोर्टल से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। डिजिटल लैब के माध्यम से किसानों के समक्ष आने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याओं का निराकरण करने में मदद मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 20031 मतदान केंद्रों की जाएगी वेबकास्टिंग - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल
काला धन वापस नहीं आया, इलेक्ट्रोल बॉन्ड से bjp का खजाना बढ़ा, किसानों की आय नही बढ़ी, खर्च दोगुना हो गया:शक्ति सिंह गोहिल
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज बुलाई कैबिनेट बैठक हरियाणा में गत चार माह में बढ़े 3 लाख 53 हज़ार से अधिक मतदाता
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित
अम्बाला:पी. के आर जैन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के आयोजन के उपलक्ष में प्रेप सैक्शन के छात्रों की माताओं ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान हरियाणा के कुरूक्षेत्र में प्रचार करेंगे शोधार्थी अपने शोध के विषय और क्षेत्र बारे गहरी समझ विकसित करें : कुलपति चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने के साथ विकास की गति तय करने का चुनाव : नायब सैनी कांग्रेस बापू-बेटा की पार्टी, कांग्रेस राज में खुलेआम नौकरियों की बोलियां लगती थी : मनोहर लाल